Monday, September 30, 2024
spot_img
Home Blog Page 1502

केशवपुरम में बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने निकाली जनसमर्थन रैलियां

0

[bs-embed url=”https://youtu.be/9XNZnsSiVvM”]https://youtu.be/9XNZnsSiVvM[/bs-embed]

डिंपल भारद्वाज
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 8 नवम्बर को लिया गया नोटबंदी का फैसला एक साहसिक ही नहीं बल्कि ऐतिहासिक फैसला भी था। दिल्ली बीजेपी केशवपुरम जिले में इस जनजागरण यात्रा के जरिये लोगों को यही समझाने की कोशिश की गई। पीतमपूरा जिला केशवपुरम से नेताजी सुभाष प्लेस तक निकली इस यात्रा में बीजेपी के स्थानीय नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। नोटबंदी के एक साल पूरा होने के बाद बीजेपी जिला केशवपुरम ने नोट बंदी के फायदे गिनाये। जिला केशवपुरम में 3 किलोमीटर तक चली इस जनजागरण यात्रा में बीजेपी कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में शामिल हुए। कार्यकर्ताओं का दावा था कि प्रधानमंत्री के इस फैसले से देश में काला धन और आतंकवाद में भी कमी आयी है। बीजेपी ने दिल्ली के सभी जिलों में नोटबंदी के एक साल होने पर ये कार्यकम आयोजित कर विपक्ष के हमले का जबाब दिया है। नोटबंदी और जीएसटी बीजेपी सरकार और विपक्ष के बीच रस्साकसी का मैच बन गया है। अब इस मैच में कौन बाजी मरता है ये देखना अभी बाकी है।

फरीदाबाद नगर निगम की लापरवाही से लगा गंदगी का ढ़ेर

0

[bs-embed url=”https://youtu.be/J684g5WjI0A”]https://youtu.be/J684g5WjI0A[/bs-embed]
फरीदाबाद-मनोज सूर्यवंशी
फरीदाबाद नगर निगम की लापरवाही से पुरे फरीदाबाद शहर में गंदगी का ढेर लगा हुआ है जिसके कारण जनता गंदगी से बेहद परेशान है इसी के चलते फरिदाबाद के CA ,इंजीनियर्स ने सफाई को लेकर जागरुकता दिखाई और अपने हाथ में झाड़ू लेकर सफाई अभियान शुरु कर दिया। CA और इंजीनियर्स ने बढ़ती गंदगी को देखते हुए शहर के दहशरा ग्राउंड और बादशाह खान चौक से नीलम चौक तक सफाई अभियान चलाया। उन्होंने सड़क किनारे पड़े कूड़े को एकत्रित किया और गाड़ी में भर कर डम्पिंग जॉन पर गिरवाया। संस्था से जुड़े CA,प्रदीप ने बताया कि फरीदाबाद केवल नाम के लिए स्मार्ट सिटी में शामिल है। यहाँ गंदगी ही गंदगी नजर आती है इसलिए वो अपने हांथो में झाड़ू लेकर सड़को पर निकले है। वही संस्था से जुड़े सुरेंदर सिंह डाबला ने इस गंदगी के पीछे फरीदाबाद नगर निगम और शहर के नेताओ को जिम्मेदार ठहराया।

दिल्ली-सिग्नेचर ब्रिज में हो रही देरी के खिलाफ भाजापा के कार्यकर्ताओं ने किया धरना प्रदर्शन

0

[bs-embed url=”https://youtu.be/yoH3_EwQvvM”]https://youtu.be/yoH3_EwQvvM[/bs-embed]

दिल्ली-राकेश चावला
15 साल से निर्माणाधीन उत्तर पूर्वी दिल्ली के सिग्नेचर ब्रिज में हो रही देरी के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने खजूरी चौक पर विशाल धरने का आयोजन किया। धरने में उत्तर पूर्वी दिल्ली के सांसद और प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी भी शामिल हुए। भाजपा द्वारा सिग्नेचर ब्रिज को समय पर न बनाने और उसकी लागत राशि बढाते रहने के विरोध में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने ये प्रदर्शन किया। धरने में मनोज तिवारी ने मंच के माध्यम से केजरीवाल सरकार की धज्जियां उडा दी। उन्हेनें कहा कि केजरीवाल सही हो तो जनता को बताये कि पुल कब तक तैयार हो जायेगा। इसके अलावा भी मनोज तिवारी केजरीवाल सरकार पर वार करने से नहीं चूके और केजरीवाल सरकार पर जमकर निशाना साधा उन्होनें कहा कि अगर एक महीने में ब्रिज की स्थिति स्पष्ट नहीं की तो बीजेपी कार्यकर्ता जनांदोलन कर ब्रिज का निर्माण पूरा करने के लिए दिल्ली सरकार को विवश कर देंगे।