Monday, May 4, 2026
spot_img
Home Blog Page 48

दिल्ली में बीच सड़क धूं-धूं कर जली DTC की इलेक्ट्रिक बस, मिनटों में मच गई अफरा-तफरी

Delhi News: मेहरौली-बदरपुर रोड पर DTC की इलेक्ट्रिक बस में लगी आग, समय रहते सभी यात्री सुरक्षित

राजधानी दिल्ली में गर्मी की शुरुआत के साथ ही आग लगने की घटनाएं सामने आने लगी हैं। इसी बीच गुरुवार को दक्षिण दिल्ली के मेहरौली-बदरपुर रोड पर दिल्ली परिवहन निगम (DTC) की एक इलेक्ट्रिक बस में अचानक आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते बस आग की लपटों में घिर गई और आसमान में काले धुएं का गुबार छा गया।

जानकारी के अनुसार यह बस रूट नंबर 544 पर आरके पुरम से बदरपुर बॉर्डर के बीच चलती है। बताया जा रहा है कि बस में अचानक धुआं उठता दिखाई दिया और कुछ ही देर में आग तेजी से फैल गई। बस में आग लगने की खबर मिलते ही मौके पर हड़कंप मच गया।

दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं

दिल्ली अग्निशमन सेवा के अधिकारियों के मुताबिक आग लगने की सूचना दोपहर 12:57 बजे मिली थी। सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियों को तुरंत मौके पर भेजा गया। दमकलकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का अभियान शुरू किया।

आसमान में छाया काले धुएं का गुबार

आग इतनी तेज थी कि कुछ ही मिनटों में पूरी बस इसकी चपेट में आ गई। बस से उठते काले धुएं के गुबार को दूर से देखा जा सकता था। घटना के दौरान सड़क पर मौजूद लोगों में दहशत का माहौल बन गया।

समय रहते सभी यात्रियों को उतारा गया

हालांकि राहत की बात यह रही कि चालक और स्टाफ की सतर्कता से समय रहते सभी यात्रियों को बस से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है।

आग पर पाया गया काबू

दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। फिलहाल बस में आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है और मामले की जांच की जा रही है।

इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें बस धूं-धूं कर जलती दिखाई दे रही है। हालांकि समय रहते सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लेने से एक बड़ा हादसा टल गया।

यह भी पढ़ें:- https://delhidarpantv.com/aap-office-in-body-sal-bad-solution-celebration-hardcore-honest-adjac-in-flying-color/

AAP दफ्तर में तीन साल बाद होली का जश्न, ‘कट्टर ईमानदार’ अंदाज में उड़े रंग

क्लीन चिट के बाद AAP में जश्न, केजरीवाल-सिसोदिया ने कार्यकर्ताओं संग मनाई ‘कट्टर ईमानदार’ होली

तथाकथित आबकारी (शराब) मामले में कोर्ट से राहत मिलने के बाद आम आदमी पार्टी में जश्न का माहौल देखने को मिला। पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक Arvind Kejriwal ने बुधवार को कार्यकर्ताओं के साथ जमकर होली खेली। यह होली मिलन समारोह Manish Sisodia के आवास पर आयोजित किया गया, जहां पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को गुलाल और अबीर लगाकर “कट्टर ईमानदारी” की जीत का जश्न मनाया।

होली के इस आयोजन में कई वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। नेताओं के चेहरों पर अदालत से राहत मिलने की खुशी साफ दिखाई दे रही थी। सभी ने गले मिलकर एक-दूसरे को बधाई दी और रंगों के साथ जश्न मनाया।

‘कट्टर ईमानदार’ होली मनाने की बात

होली के मौके पर अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मनीष सिसोदिया के घर पर पार्टी के साथियों और कार्यकर्ताओं के साथ “कट्टर ईमानदार” होली मनाई गई। उन्होंने कहा कि सच और संघर्ष के रंगों के साथ पार्टी आगे भी इसी तरह आगे बढ़ती रहेगी।

हमारे खिलाफ रचा गया षड्यंत्र – केजरीवाल

मीडिया से बातचीत में केजरीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी और उसके नेतृत्व के खिलाफ बड़ा अन्याय हुआ और एक षड्यंत्र रचा गया था। उन्होंने कहा कि अदालत के फैसले से यह साबित हो गया है कि आम आदमी पार्टी एक “कट्टर ईमानदार” पार्टी है और उसके सभी नेता ईमानदार हैं।

केजरीवाल ने होली के अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रंगों का यह त्योहार सभी के जीवन में खुशियां, प्रेम और नई ऊर्जा लेकर आए।

होली पर शराब की दुकानों को लेकर बीजेपी पर निशाना

केजरीवाल ने दिल्ली में होली के दिन शराब की दुकानों के खुले रहने को लेकर भी बीजेपी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पहले त्योहारों के मौके पर शराब की दुकानें बंद रखी जाती थीं, ताकि लोग नशे में हुड़दंग न करें। लेकिन इस बार होली पर दुकानों को खोलना गलत फैसला है।

ईमानदारी और जनता का भरोसा हमारी ताकत

केजरीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर भी देशवासियों को होली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि साजिशों और झूठ के बावजूद आम आदमी पार्टी के रंग फीके नहीं पड़े, क्योंकि पार्टी की असली ताकत उसकी ईमानदारी और जनता का भरोसा है।

वहीं मनीष सिसोदिया ने भी लोगों को होली की बधाई देते हुए कहा कि इस बार की होली में “कट्टर ईमानदारी” का रंग भी घुला हुआ है। उन्होंने कहा कि कुछ रंग चेहरे सजाते हैं, जबकि कुछ इतिहास लिखते हैं और ईमानदारी का रंग पीढ़ियों तक दिखाई देता है।

तीन साल बाद मनाई गई होली – सौरभ भारद्वाज

दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष Saurabh Bharadwaj ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता पिछले तीन साल से इस तरह होली नहीं मना पाए थे। 2023 में मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी और 2024 में अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के कारण पार्टी ने होली नहीं मनाई थी। वहीं 2025 में चुनावी हार के कारण भी जश्न नहीं मनाया गया।

उन्होंने कहा कि तीन साल बाद पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं को खुशी मनाने का मौका मिला है। अदालत के फैसले से पार्टी के नेताओं पर लगे आरोप गलत साबित हुए हैं, इसलिए सभी मिलकर होली का त्योहार मना रहे हैं।

अंत में सौरभ भारद्वाज ने दिल्ली के सभी लोगों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह त्योहार सभी के जीवन में खुशियां लेकर आए।

यह भी पढ़ें:- https://delhidarpantv.com/delhi-news-dalal-rathal-peas-station-near-speech-fire-about-50-jaggad-burnt-to-death/

Delhi News: दिल्ली के रिठाला मेट्रो स्टेशन के पास भीषण आग, करीब 50 झुग्गियां जलकर राख

Delhi News: रिठाला मेट्रो स्टेशन के पास झुग्गियों में भीषण आग, करीब 50 झुग्गियां जलकर खाक

राजधानी दिल्ली के रिठाला मेट्रो स्टेशन के पास गुरुवार (5 मार्च) सुबह झुग्गियों में भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते कई झुग्गियां इसकी चपेट में आ गईं। इस घटना में करीब 50 झुग्गियां जलकर खाक हो गईं। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

फायर विभाग के मुताबिक आग लगने की सूचना सुबह करीब 4:15 बजे मिली थी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग तुरंत हरकत में आया और करीब 15 दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। दमकलकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का अभियान शुरू किया।

कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू

झुग्गियों में रखे ज्वलनशील सामान और एक-दूसरे से सटी हुई झोपड़ियों की वजह से आग तेजी से फैल गई, जिससे आग बुझाने में दमकलकर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। कई घंटों की कड़ी मेहनत के बाद आग पर लगभग काबू पा लिया गया।

घटना के समय ज्यादातर लोग अपने घरों में सो रहे थे, लेकिन आग की लपटें और धुआं देखकर लोग तुरंत बाहर निकल आए। स्थानीय लोगों ने भी दमकलकर्मियों की मदद करते हुए कई परिवारों को सुरक्षित बाहर निकाला।

लाखों का सामान जलकर राख

हालांकि इस हादसे में किसी की जान नहीं गई, लेकिन आग की वजह से कई परिवारों का घर और घरेलू सामान पूरी तरह जलकर राख हो गया। बताया जा रहा है कि इस घटना में लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।

आग लगने के कारणों की जांच जारी

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक इस भीषण आग में करीब 50 झुग्गियां प्रभावित हुई हैं। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। फायर विभाग और स्थानीय प्रशासन मामले की जांच में जुट गया है।

फिलहाल आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है और मौके पर दमकलकर्मी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। प्रशासन की ओर से प्रभावित परिवारों को सहायता पहुंचाने की तैयारी की जा रही है।

यह भी पढ़ें:- https://delhidarpantv.com/the-dalal-mahal-but-not-being-afraid-to-play-the-alcohol-shop/

दिल्ली में होली पर नहीं रहेगा ड्राई डे, खुली रहेंगी शराब की दुकानें

दिल्ली में होली पर खुली रहेंगी शराब की दुकानें, ड्राई डे की लिस्ट से बाहर

नई दिल्ली: होली से पहले दिल्ली में शराब के शौकीनों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। दिल्ली सरकार ने ड्राई डे (शराबबंदी वाले दिनों) की सूची में बदलाव करते हुए होली को इससे बाहर कर दिया है। इसका मतलब है कि 4 मार्च को होली के दिन राजधानी में शराब की दुकानें खुली रहेंगी।

आमतौर पर कई राज्यों में होली के दिन शराब की दुकानें बंद रहती हैं। दिल्ली में भी पहले होली पर ठेके बंद रखे जाते थे, लेकिन इस बार सरकार के नए आदेश के बाद ऐसा नहीं होगा।

एक्साइज विभाग ने जारी किया आदेश

दिल्ली सरकार ने ड्राई डे की सूची को लेकर जारी किया नया आदेश

दिल्ली सरकार के एक्साइज विभाग की ओर से जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार, जनवरी 2026 से मार्च 2026 की अवधि के लिए ड्राई डे की संशोधित सूची जारी की गई है। इस नई सूची में होली को शामिल नहीं किया गया है।

सरकार के अनुसार, 1 जनवरी 2026 से 31 मार्च 2026 के बीच अब कुल 5 दिन ड्राई डे रहेंगे।

जनवरी से मार्च 2026 तक घोषित ड्राई डे

  • 26 जनवरी – गणतंत्र दिवस
  • 15 फरवरी – महाशिवरात्रि
  • 21 मार्च – ईद-उल-फितर
  • 26 मार्च – रामनवमी
  • 31 मार्च – महावीर जयंती

इन पांच दिनों को छोड़कर अन्य सभी दिनों में शराब की दुकानें सामान्य रूप से खुली रहेंगी, जिसमें 4 मार्च की होली भी शामिल है।

अगले वित्तीय वर्ष में जारी होगी नई सूची

यह सूची 31 मार्च 2026 तक लागू रहेगी। इसके बाद नए वित्तीय वर्ष के लिए ड्राई डे की अगली सूची जारी की जाएगी।

होली पर ठेके खुले रहने के फैसले को लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ सकती हैं, लेकिन फिलहाल एक्साइज विभाग के आदेश के बाद स्थिति स्पष्ट हो गई है कि राजधानी में इस बार होली के दिन शराब की बिक्री पर कोई रोक नहीं रहेगी।

यह भी पढ़ें:- https://delhidarpantv.com/fir-against-the-husband-of-the-mla-who-is-now-in-the-cms-custody-after-the-mcd-employees-arrest-in-the-shameful-case/

शर्मनाक! दिल्ली में फिर पिटे MCD कर्मचारी: वज़ीरपुर के बाद अब CM के क्षेत्र में गुंडागर्दी, पूर्व विधायक के पति पर FIR

– राजेंद्र स्वामी , दिल्ली दर्पण ब्यूरो  

नई दिल्ली: दिल्ली में निगम कर्मचारियों पर हमलों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। वज़ीरपुर में एक कर्मचारी के साथ हुई बर्बरता के बाद अब मुख्यमंत्री के अपने निर्वाचन क्षेत्र शालीमार बाग में दबंगई का मामला सामने आया है। यहाँ उद्यान विभाग (Horticulture) के कर्मचारियों के साथ न केवल मारपीट की गई, बल्कि आरोप है कि रसूखदारों ने उनका गला दबाने और जान से मारने की धमकी भी दी। इस मामले में पुलिस ने इलाके की पूर्व विधायक के पति सज्जन सिंह समेत कई लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में FIR दर्ज की है।

क्या है पूरा मामला?

मिली जानकारी के अनुसार, केशव पुरम जोन के उद्यान विभाग में तैनात ‘चौधरी’ रजनेश कुमार अपने साथियों के साथ शालीमार बाग के CA ब्लॉक सेंटर पार्क में ड्यूटी पर थे। आरोप है कि वहाँ कुछ लोग बिना अनुमति के टेंट लगा रहे थे और ट्यूबवेल से बिजली चोरी कर रहे थे। जब सरकारी कर्मचारियों ने उन्हें रोकने की कोशिश की, तो आरोपी भड़क गए और गाली-गलौज के साथ मारपीट शुरू कर दी।

FIR COPY

पूर्व विधायक के पति का नाम आया सामने

इस मामले में सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि आरोपियों में शालीमार बाग की पूर्व विधायक के पति सज्जन सिंह का नाम भी शामिल है। FIR के अनुसार, सज्जन सिंह, विकाश, प्रशांत, रजनेश और अन्य साथियों ने मिलकर कर्मचारियों को घेरा, उनका रास्ता रोका और उन पर हमला किया। पीड़ित कर्मचारियों को इलाज के लिए BJRM अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उनका मेडिकल करवाया गया है। इस मामले में पूर्व विधायक के पति सज्जन कुमार से सम्पर्क करने की कोशिस की गयी लेकिन उनका फ़ोन बंद मिला। 

सफेदपोशों की शह पर हमले?

निगम कर्मचारियों के साथ लगातार हो रही ये घटनाएं प्रशासन पर गंभीर सवाल खड़े करती हैं। अभी हाल ही में वज़ीरपुर में भी गाय पकड़ने गए एक कर्मचारी के साथ इतनी मारपीट हुई थी कि उसके कान के पर्दे फट गए थे। दिल्ली दर्पण टीवी ने उस खबर को भी प्रमुखता से दिखाया था। अब सवाल यह उठ रहा है कि क्या प्रभावशाली नेताओं और दबंगों के इशारे पर ही निगम कर्मचारियों को आसान निशाना बनाया जा रहा है ?

पुलिसिया कार्रवाई

शालीमार बाग पुलिस ने शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 132, 121(2), 221, 126(2) और 3(5) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। ये धाराएं सरकारी काम में बाधा डालने और साझा इरादे से हमला करने से जुड़ी हैं। फिलहाल जांच जारी है, लेकिन इस घटना से निगम कर्मचारियों में भारी रोष व्याप्त है।

यह भी पढ़ें:- https://delhidarpantv.com/the-demon-tempter-killed-the-people-in-the-forest-and-threw-the-dead-body-into-pieces/