Monday, February 16, 2026
spot_img
Homeअन्यसुजीत ठाकुर ने डेंगू चिकनगुनिया से बचाव के लिए विद्यालयों में कराया...

सुजीत ठाकुर ने डेंगू चिकनगुनिया से बचाव के लिए विद्यालयों में कराया कीटनाशक दवा का छिड़काव


नेहा राठौर


हैदरपुर के निगम पार्षद सुजीत ठाकुर ने गुरुवार को अपने वार्ड में रोड नंबर 26 की सेवा बस्ती संजय कैंप, बहुजन समाज कैंप, निर्माण कैंप, लोहिया कैंप, अंबेडकर कैंप, MCD J.J. विद्यालय व उत्कृष्ट बालिका विद्यालय हैदरपुर में मलेरिया विभाग द्वारा डेंगू चिकनगुनिया से बचाव के लिए कीटनाशक दवाई का छिड़काव किया गया।


इतना ही नहीं उन्होंने BU,QU ब्लॉक पार्क में हार्टिकल्चर विभाग द्वारा सफाई अभियान भी चलाया। साथ ही वर्क्स विभाग द्वारा आयुर्वेदिक अस्पताल हैदरपुर में भी साफ सफाई की।


बता दें कि हाल ही में का निगम पार्षद ने अपने वार्ड का दौरा करते हुए कहा कि आयुर्वेदिक अस्पताल हैदरपुर, जो एक समय एशिया का सबसे बड़ा आयुर्वेदिक अस्पताल हुआ करता था। उसकी जर्जर स्थिति को देखते हुए, हमने उसे दोबारा बनाने के लिए फाइल को चलाया।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा यूटयूब चैनल दिल्ली दपर्ण टीवी (DELHI DARPAN TV) सब्सक्राइब करें।

आप हमें FACEBOOK,TWITTER और INSTAGRAM पर भी फॉलो पर सकते हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments