Monday, January 19, 2026
spot_img
HomeराजनीतिDelhi Politicsवज़ीरपुर में सांसद प्रवीण खंडेलवाल की 'जन अदालत'- अधिकारियों को दी सख्त...

वज़ीरपुर में सांसद प्रवीण खंडेलवाल की ‘जन अदालत’- अधिकारियों को दी सख्त चेतावनी, “अब फाइलों में नहीं, जमीन पर दौड़ेगा काम”

राजेंद्र स्वामी, दिल्ली दर्पण टीवी 
नई दिल्ली: चांदनी चौक के सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने नए साल के आगाज के साथ दिल्ली की अफसरशाही के खिलाफ कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है। वज़ीरपुर में आयोजित एक भव्य ‘जनसंवाद’ कार्यक्रम के दौरान सांसद ने मंच पर मौजूद नए जिले के डीएम और तमाम आला अधिकारियों की आंखों में आंखें डालकर सीधा अल्टीमेटम दिया। उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि अब तक जो हुआ सो हुआ, लेकिन अब नए साल पर अधिकारी संकल्प लें कि वे जनता की समस्याओं के प्रति उदासीन नहीं रहेंगे। सांसद ने स्पष्ट संदेश दिया कि पुराना ढर्रा अब नहीं चलेगा और सरकारी कुर्सियां केवल जनता की सेवा के लिए हैं, हुकूमत चलाने के लिए नहीं।

इस जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान जब शिकायतों का अंबार लगा, तो स्थानीय विधायक पूनम भारद्वाज और अशोक भारद्वाज ने उन अधिकारियों की जमकर क्लास लगाई जो जनप्रतिनिधियों और पार्षदों की बातों की अनदेखी कर रहे थे। कार्यक्रम में एमसीडी, डीडीए और दिल्ली पुलिस से जुड़ी शिकायतों की भरमार रही, जिसे लेकर आरडब्ल्यूए (RWA) के प्रतिनिधियों ने भी अपनी आवाज बुलंद की। सांसद ने जहाँ बेहतर कार्य करने वाले विभागों की पीठ थपथपाई, वहीं काम में कोताही बरतने वाले अधिकारियों को सख्त लहजे में हिदायत दी कि जनहित के कार्यों में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त से बाहर होगी। जन संवाद के इस कार्यक्रम में दिल्ली पुलिस , दिल्ली नगर निगम , SDM , डीडीए , जल बोर्ड सहित लगभग हर विभाग के अधिकारी मौजूद थे।  इसके अलावा नव गठित जिला उत्तर पश्चिम के डीएम एस.एस. परिहार  भी मौजूद थे। 

श्री परिहार ने सभी अधिकारियों को मोटिवेट करते हुए कहा की हमें कोशिस करनी चाहिए की हम दिल्ली के विकास और जनता की समस्याओं को गंभीरता से लें। राजनीतिक और सांगठनिक दृष्टि से भी यह कार्यक्रम बेहद महत्वपूर्ण रहा, जहाँ चांदनी चौक लोकसभा क्षेत्र के लगभग सभी बीजेपी निगम पार्षद और जिला अध्यक्ष अजय खटाना व अरविंद गर्ग मौजूद रहे। विधायक कार्यालय से शुरू हुए इस संवाद की धमक पूरी लोकसभा में सुनाई दी, जिसे आगामी चुनावों से पहले बीजेपी की ‘ट्रिपल इंजन’ सरकार की नई ऊर्जा के रूप में देखा जा रहा है। जानकारों का मानना है कि यदि जनप्रतिनिधियों और बड़े अधिकारियों की मौजूदगी में जनता से ऐसा सीधा संवाद जारी रहा, तो इसके सुखद परिणाम जल्द ही धरातल पर दिखाई देंगे।

यह भी पढ़ें- https://delhidarpantv.com/the-strength-of-the-mcd-varta-cup-corporation-will-be-seen-in-the-field-of-football-on-the-basis-of-sahabjad/

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments