सामग्री पर जाएँ
ताज़ा
ब्रिक्स सम्मेलन: दिल्ली में 35 से अधिक सड़कों पर रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन, पुलिस ने जारी की एडवाइजरीदिल्ली पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक: अलीगढ़ की अवैध हथियार फैक्ट्री पर छापा, सोनू दरियापुर गैंग का गुर्गा गिरफ्तारनोएडा से सटे गाजियाबाद में पीएचडी छात्र की मौत के मामले में दो युवतियों पर एफआईआर दर्जगाजियाबाद में सीजेपी कार्यकर्ता नीशू आजाद को मिली दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर साझा किए स्क्रीनशॉटसोनीपत जिला बार एसोसिएशन चुनाव 11 सितंबर को, पहली बार ईवीएम से होगा मतदानअलीगढ़ में चल रही अवैध हथियार फैक्ट्री का भंडाफोड़ दिल्ली के आउटर नॉर्थ जिले के AATS टीम को मिली कामयाबी
विषय

AATS Team Delhi

1 खबरें — विषयAATS Team Delhi

अलीगढ़ में चल रही अवैध हथियार फैक्ट्री का भंडाफोड़ दिल्ली के आउटर नॉर्थ जिले के AATS टीम को मिली कामयाबी   मुकेश राणा   दिल्ली पुलिस के आउटर-नॉर्थ जिले की AATS टीम ने अंतरराज्यीय अवैध हथियार तस्करी नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने कुख्यात सोनू दरियापुर गैंग के एक सक्रिय सदस्य को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में चल रही एक अवैध हथियार फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है। इस पूरे ऑपरेशन में कुल 8 देसी पिस्तौल और 20 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। आउटर नॉर्थ जिले के डीसीपी डी शोभित सक्सेना के मुताबिक  2 सितंबर 2026 को पुलिस को पुख्ता सूचना मिली थी कि सोनू दरियापुर गैंग का सदस्य अनुराग उर्फ हनी निवासी बरवाला, दिल्ली भोरगढ़-नरेला रोड पर किसी वारदात के इरादे से हथियार लेकर आने वाला है। इंस्पेक्टर आनंद कुमार झा के नेतृत्व में गठित टीम ने शाहपुर गद्दी के पास घेराबंदी कर अनुराग को दबोच लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 1 देसी कट्टा बरामद हुआ, जिसके बाद एनआईए थाने में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया। सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी अनुराग ने खुलासा किया कि उसने यह हथियार अलीगढ़ (उत्तर प्रदेश) के तलासपुर खुर्द स्थित एक सप्लायर से खरीदा था। दिल्ली पुलिस की टीम तुरंत आरोपी को लेकर अलीगढ़ पहुंची और बताए गए ठिकाने पर छापा मारा। मकान की छत पर अवैध हथियार बनाने का पूरा सेटअप चल रहा था। पुलिस ने मौके से 07 देसी पिस्तौल ओर  20 जिंदा कारतूस बरामद किए। पुलिस को मिले अधबने हथियारों से साफ स्पष्ट हुआ कि वहां बड़े पैमाने पर हथियार तैयार कर विभिन्न आपराधिक गिरोहों को सप्लाई किए जा रहे थे। आगे की जांच जारी आरोपी अनुराग पर पहले से दो आपराधिक मामले दर्ज पाये गए। पुलिस अब फरार मुख्य सप्लायर की तलाश कर रही है और इस सिंडिकेट के कच्चे माल के स्रोत, वित्तीय लेन-देन व हथियार खरीदने वाले अन्य बदमाशों की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है।119

दिल्ली पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक: अलीगढ़ की अवैध हथियार फैक्ट्री पर छापा, सोनू दरियापुर गैंग का गुर्गा गिरफ्तार

- राजधानी में बड़ी वारदात टली: 8 पिस्तौल, 20 कारतूस बरामद, यूपी से दिल्ली तक फैले अवैध हथियार नेटवर्क का पर्दाफाश