सामग्री पर जाएँ
ताज़ा
ब्रिक्स सम्मेलन: दिल्ली में 35 से अधिक सड़कों पर रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन, पुलिस ने जारी की एडवाइजरीदिल्ली पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक: अलीगढ़ की अवैध हथियार फैक्ट्री पर छापा, सोनू दरियापुर गैंग का गुर्गा गिरफ्तारनोएडा से सटे गाजियाबाद में पीएचडी छात्र की मौत के मामले में दो युवतियों पर एफआईआर दर्जगाजियाबाद में सीजेपी कार्यकर्ता नीशू आजाद को मिली दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर साझा किए स्क्रीनशॉटसोनीपत जिला बार एसोसिएशन चुनाव 11 सितंबर को, पहली बार ईवीएम से होगा मतदानअलीगढ़ में चल रही अवैध हथियार फैक्ट्री का भंडाफोड़ दिल्ली के आउटर नॉर्थ जिले के AATS टीम को मिली कामयाबी
ताज़ा खबरअपराध

दिल्ली पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक: अलीगढ़ की अवैध हथियार फैक्ट्री पर छापा, सोनू दरियापुर गैंग का गुर्गा गिरफ्तार

- राजधानी में बड़ी वारदात टली: 8 पिस्तौल, 20 कारतूस बरामद, यूपी से दिल्ली तक फैले अवैध हथियार नेटवर्क का पर्दाफाश

Mukesh Rana
Mukesh Ranaविशेष संवाददाता
शेयर
10 सितंबर 2026 · 3:16 am88 व्यूज़अपडेटेड 3:17 amनई दिल्ली
अलीगढ़ में चल रही अवैध हथियार फैक्ट्री का भंडाफोड़ दिल्ली के आउटर नॉर्थ जिले के AATS टीम को मिली कामयाबी   मुकेश राणा   दिल्ली पुलिस के आउटर-नॉर्थ जिले की AATS टीम ने अंतरराज्यीय अवैध हथियार तस्करी नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने कुख्यात सोनू दरियापुर गैंग के एक सक्रिय सदस्य को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में चल रही एक अवैध हथियार फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है। इस पूरे ऑपरेशन में कुल 8 देसी पिस्तौल और 20 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। आउटर नॉर्थ जिले के डीसीपी डी शोभित सक्सेना के मुताबिक  2 सितंबर 2026 को पुलिस को पुख्ता सूचना मिली थी कि सोनू दरियापुर गैंग का सदस्य अनुराग उर्फ हनी निवासी बरवाला, दिल्ली भोरगढ़-नरेला रोड पर किसी वारदात के इरादे से हथियार लेकर आने वाला है। इंस्पेक्टर आनंद कुमार झा के नेतृत्व में गठित टीम ने शाहपुर गद्दी के पास घेराबंदी कर अनुराग को दबोच लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 1 देसी कट्टा बरामद हुआ, जिसके बाद एनआईए थाने में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया। सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी अनुराग ने खुलासा किया कि उसने यह हथियार अलीगढ़ (उत्तर प्रदेश) के तलासपुर खुर्द स्थित एक सप्लायर से खरीदा था। दिल्ली पुलिस की टीम तुरंत आरोपी को लेकर अलीगढ़ पहुंची और बताए गए ठिकाने पर छापा मारा। मकान की छत पर अवैध हथियार बनाने का पूरा सेटअप चल रहा था। पुलिस ने मौके से 07 देसी पिस्तौल ओर  20 जिंदा कारतूस बरामद किए। पुलिस को मिले अधबने हथियारों से साफ स्पष्ट हुआ कि वहां बड़े पैमाने पर हथियार तैयार कर विभिन्न आपराधिक गिरोहों को सप्लाई किए जा रहे थे। आगे की जांच जारी आरोपी अनुराग पर पहले से दो आपराधिक मामले दर्ज पाये गए। पुलिस अब फरार मुख्य सप्लायर की तलाश कर रही है और इस सिंडिकेट के कच्चे माल के स्रोत, वित्तीय लेन-देन व हथियार खरीदने वाले अन्य बदमाशों की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है।
अलीगढ़ में चल रही अवैध हथियार फैक्ट्री का भंडाफोड़ दिल्ली के आउटर नॉर्थ जिले के AATS टीम को मिली कामयाबी मुकेश राणा दिल्ली पुलिस के आउटर-नॉर्थ जिले की AATS टीम ने अंतरराज्यीय अवैध हथियार तस्करी नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने कुख्यात सोनू दरियापुर गैंग के एक सक्रिय सदस्य को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में चल रही एक अवैध हथियार फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है। इस पूरे ऑपरेशन में कुल 8 देसी पिस्तौल और 20 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। आउटर नॉर्थ जिले के डीसीपी डी शोभित सक्सेना के मुताबिक 2 सितंबर 2026 को पुलिस को पुख्ता सूचना मिली थी कि सोनू दरियापुर गैंग का सदस्य अनुराग उर्फ हनी निवासी बरवाला, दिल्ली भोरगढ़-नरेला रोड पर किसी वारदात के इरादे से हथियार लेकर आने वाला है। इंस्पेक्टर आनंद कुमार झा के नेतृत्व में गठित टीम ने शाहपुर गद्दी के पास घेराबंदी कर अनुराग को दबोच लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 1 देसी कट्टा बरामद हुआ, जिसके बाद एनआईए थाने में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया। सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी अनुराग ने खुलासा किया कि उसने यह हथियार अलीगढ़ (उत्तर प्रदेश) के तलासपुर खुर्द स्थित एक सप्लायर से खरीदा था। दिल्ली पुलिस की टीम तुरंत आरोपी को लेकर अलीगढ़ पहुंची और बताए गए ठिकाने पर छापा मारा। मकान की छत पर अवैध हथियार बनाने का पूरा सेटअप चल रहा था। पुलिस ने मौके से 07 देसी पिस्तौल ओर 20 जिंदा कारतूस बरामद किए। पुलिस को मिले अधबने हथियारों से साफ स्पष्ट हुआ कि वहां बड़े पैमाने पर हथियार तैयार कर विभिन्न आपराधिक गिरोहों को सप्लाई किए जा रहे थे। आगे की जांच जारी आरोपी अनुराग पर पहले से दो आपराधिक मामले दर्ज पाये गए। पुलिस अब फरार मुख्य सप्लायर की तलाश कर रही है और इस सिंडिकेट के कच्चे माल के स्रोत, वित्तीय लेन-देन व हथियार खरीदने वाले अन्य बदमाशों की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है।Delhi darpan
  • मुकेश राणा , दिल्ली दर्पण टीवी

दिल्ली/अलीगढ़: राजधानी में किसी बड़ी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की खतरनाक साजिश को दिल्ली पुलिस के आउटर-नॉर्थ जिले की AATS टीम ने नाकाम कर दिया है। पुलिस ने न केवल सोनू दरियापुर गैंग के एक सक्रिय सदस्य को दबोचा, बल्कि उसकी निशानदेही पर सीधे उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में चल रही एक पूरी अवैध हथियार फैक्ट्री पर सर्जिकल स्ट्राइक करते हुए नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया। यह कार्रवाई दिल्ली-एनसीआर के आपराधिक गिरोहों और उनके सरगनाओं के लिए एक सीधी और बड़ी चेतावनी है कि सीमा पार कर रची जा रही साजिशें भी अब पुलिस की नजरों से छिप नहीं सकतीं।

  1. AATS की मुस्तैदी और सटीक घेराबंदी आउटर नॉर्थ जिले के डीसीपी डी शोभित सक्सेना के मार्गदर्शन और इंस्पेक्टर आनंद कुमार झा के नेतृत्व में AATS टीम को 2 सितंबर 2026 को एक पुख्ता इनपुट मिला था। सोनू दरियापुर गैंग का शातिर सदस्य अनुराग उर्फ हनी (निवासी बरवाला, दिल्ली) भोरगढ़-नरेला रोड पर भारी मात्रा में हथियारों के साथ आने वाला था। पुलिस टीम ने शाहपुर गद्दी के पास बिछाए गए अपने जाल में आरोपी को दबोच लिया। उसके कब्जे से अवैध देसी कट्टा बरामद हुआ, जिसके बाद एनआईए थाने में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया।
दिल्ली से अलीगढ़ तक पुलिस की सीधी रेड :
दिल्ली से अलीगढ़ तक पुलिस की सीधी रेड :Delhi
  1. दिल्ली से अलीगढ़ तक पुलिस की सीधी रेड : गिरफ्तारी के बाद जब पुलिस ने आरोपी अनुराग से सख्ती से पूछताछ की, तो अंतरराज्यीय सिंडिकेट की कड़ियां खुलती चली गईं। उसने खुलासा किया कि वह यह हथियार उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ स्थित तलासपुर खुर्द से लेकर आया था। बिना वक्त गंवाए दिल्ली पुलिस की टीम आरोपी को साथ लेकर अलीगढ़ पहुंची और बताए गए ठिकाने पर अचानक छापेमारी की।
  1. छत पर चल रही थी मौत की फैक्ट्री : तलासपुर खुर्द स्थित एक मकान की छत पर जब पुलिस ने छापा मारा तो वहां का नजारा देखकर अधिकारी भी हैरान रह गए। मकान की छत पर बकायदा अवैध हथियार बनाने का पूरा सेटअप स्थापित था। मौके से पुलिस को 7 देसी पिस्तौल और 20 जिंदा कारतूस मिले। इसके अलावा भारी मात्रा में अधबने हथियार, स्पेयर पार्ट्स और बनाने का सामान बरामद हुआ। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई ने दर्जनों अन्य पिस्टल को अपराधियों के हाथों में जाने से पहले ही जब्त कर लिया।
  1. सिंडिकेट और अपराधियों के लिए स्पष्ट चेतावनी : जांच में सामने आया है कि अनुराग पर पहले से दो गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस अब फरार मुख्य सप्लायर की तलाश में जुटी है, साथ ही इस बात का पता लगाया जा रहा है कि इन हथियारों का वित्तीय लेन-देन कहां से हो रहा था और किस-किस गैंग को यह असला सप्लाई किया जाना था।

दिल्ली पुलिस की इस बड़ी कामयाबी ने यह साफ कर दिया है कि राजधानी में कानून-व्यवस्था बिगाड़ने और गैंगस्टरों को हथियार सप्लाई करने वाले नेटवर्क

इनसे संबंधितदिल्ली पुलिसआउटर नॉर्थ जिलाAATS टीमसोनू दरियापुर गैंगअवैध हथियार फैक्ट्रीअलीगढ़ हथियार भंडाफोड़डीसीपी शोभित सक्सेनाइंस्पेक्टर आनंद कुमार झाआर्म्स एक्टक्राइम न्यूज़Delhi PoliceOuter North DelhiAATS Team DelhiIllegal Arms Factory BustAligarh Arms BustSonu Dariyapur GangCrime News DelhiArms Act CaseDelhi Police OperationAligarh NewsIllegal Weapons Racket
शेयर

लेखक

Mukesh Rana
Mukesh Ranaविशेष संवाददाता
और इनसे Mukesh Rana

टिप्पणियाँ

0

चर्चा में शामिल होने के लिए साइन इन करें। टिप्पणियाँ शिष्टता के लिए संचालित होती हैं।

आगे पढ़ें

संबंधित कवरेज

नोएडा से सटे गाजियाबाद में पीएचडी छात्र की मौत के मामले में दो युवतियों पर एफआईआर दर्ज161

नोएडा से सटे गाजियाबाद में पीएचडी छात्र की मौत के मामले में दो युवतियों पर एफआईआर दर्ज

सिद्धार्थ विहार में 27वीं मंजिल से गिरकर जान गंवाने वाले छात्र के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया।

गाजियाबाद में सीजेपी कार्यकर्ता नीशू आजाद को मिली दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर साझा किए स्क्रीनशॉट450

गाजियाबाद में सीजेपी कार्यकर्ता नीशू आजाद को मिली दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर साझा किए स्क्रीनशॉट

कॉकरोच जनता पार्टी की कार्यकर्ता नीशू आजाद ने मैसेज के जरिए खुद को दुष्कर्म की धमकी मिलने और पिता से गाली-गलौज किए जाने का दावा किया है।

दिल्ली पुलिस को बड़ी कामयाबी: नरेला के चर्चित प्रमोद हत्याकांड में हिमांशु भाऊ गैंग के 3 शूटर रोहिणी मुठभेड़ में दबोचे, दो के पैर में लगी गोली531

दिल्ली पुलिस को बड़ी कामयाबी: नरेला के चर्चित प्रमोद हत्याकांड में हिमांशु भाऊ गैंग के 3 शूटर रोहिणी मुठभेड़ में दबोचे, दो के पैर में लगी गोली

-रोहिणी सेक्टर-24 में तड़तड़ाईं गोलियां, बुलेटप्रूफ जैकेट ने बचाई पुलिसकर्मियों की जान -बांकनेर गांव में 42 वर्षीय प्रॉपर्टी डीलर और बैंक्विट हॉल मालिक प्रमोद कुमार की जिम के बाहर ताबड़तोड़ 15 राउंड गोलियां बरसाकर बेरहमी से हत्या कर दी गई थी।