Monday, February 16, 2026
spot_img
Homeब्रेकिंग न्यूज़दिल्ली में सिविल डिफेंस के जवानों के बीच ऐसी लड़ाई क्यों हुई...

दिल्ली में सिविल डिफेंस के जवानों के बीच ऐसी लड़ाई क्यों हुई ?

शिवानी मोरवाल, संवाददाता

नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर दिल्ली में पब्लिक और सिविल डिफेंस के लोगों के बीच हाथापाई का वीडियो जोरो से वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार ये मामला हौज खास का है जहां ग्रीन लाइट पर चालान के लिए कार के सामने कूदने पर हुई कहासुनी के बाद सिविल डिफेंस वालों ने एक कार चालक को बेल्ट से पीटा।

बता दें कि कहासुनी का कारण यह था कि डीसीडी कर्मी के सामने आने के कारण अचानक कार चालक ने ब्रेक लगाया था, जिसके बाद पीछे से आ रही गाड़ी उसकी कार से टकरा गई थी। एक्सीडेंट के कारण कार चालक ने सिविल डिफेंस वाले को भी मारा। जिसके बाद दोनो के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। बता दें कि इस मामले के बाद बीजेपी नेता कपिल मिश्रा ने दिल्ली सरकार पर निशाना साध है।

उन्हौने ट्वीट कर लिखा है कि ये सिविल डिफेंस केजरीवाल के वसूली भाई है, और साथ ही जगह-जगह लोगों को सड़को पर लूटा मारा जा रहा है, बता दें कि कपिल मिश्रा ने आगे लिखा है कि दिल्ली वाले ज्यादा दिन तक ये नहीं सहेंगे अब दिल्ली पुलिस को इस आंतक पर रोक लगानी ही होगी। पर अब देखने वाली बात ये होगी की ये मामला ओर किस तरह से अपना रंगा बदलता है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments