Skip to content
  • facebook
  • twitter
  • Youtube
  • Instagram
DelhiDarapantv DelhiDarapantv
DelhiDarapantv DelhiDarapantv
  • Breaking News
  • Delhi NCR
  • International News
  • Technology
  • Business
  • Breaking News
  • Delhi NCR
  • International News
  • Technology
  • Business
Subscribe
Close

Search

DelhiDarapantv DelhiDarapantv
DelhiDarapantv DelhiDarapantv
  • Breaking News
  • Delhi NCR
  • International News
  • Technology
  • Business
  • Breaking News
  • Delhi NCR
  • International News
  • Technology
  • Business
  • facebook
  • twitter
  • Youtube
  • Instagram
गुरुग्राम में सड़क हादसे के बाद पुलिस ने आरोपी कैब ड्राइवर को गिरफ्तार किया।

गुरुग्राम में बाइक को मारी टक्कर, फिर पुलिस से की हाथापाई विडिओ सोशल मीडिया वायरल

By delhidarpantv
July 15, 2026 2 Min Read
0

दिल्ली दर्पण ब्यूरो | नई दिल्ली | 15 जुलाई 2026

गुरुग्राम के इलाके से एक बेहद  हैरान करने वाला मामला सामने आया है! बताया जा रहा है की एक कैब ड्राइवर (आरोपी) की लापरवाही और दबंगई दिखाते हुए पहले तेज रफ्तार में बाइक सवार को टक्कर मारी और जब पुलिस मौके पर पहुंची तो उसने पुलिसकर्मियों के साथ अभद्रता करते हुए हाथापाई भी कर डाली। इस चोकने वाली पूरी इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर बहोत तेजी से वायरल हो रहा है।

सूत्रों का मानना है की हादसा गुरुग्राम में हुआ, जहां तेज रफ्तार कैब ने एक बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी चालक से पूछताछ की कोशिश की, लेकिन उसने सहयोग करने के बजाय पुलिसकर्मियों से गाली-गलौज शुरू कर दी। आरोप है कि उसने एक पुलिसकर्मी के साथ मारपीट करते हुए मुक्का भी मारा।

घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसकी पहचान बिहार के मधुबनी निवासी अजय कुमार के रूप में हुई है। दुर्घटना में इस्तेमाल की गई कैब को भी जब्त कर लिया गया है।

गुरुग्राम पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने, पुलिसकर्मियों से हाथापाई, लापरवाही से वाहन चलाने और अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। ACP नवीन शर्मा ने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है और मामले की विस्तृत जांच जारी है।

इस घटना ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई नियमानुसार जारी रहेगी।

 

 

Post Views: 11

Tags:

#Gurugram #GurugramNews #RoadAccident #CabDriver #ViralVideo #Police #CrimeNews #BreakingNews #DelhiDarpan #HindiNews
Author

delhidarpantv

Follow Me
Other Articles
दिल्ली में सड़क हादसे के बाद घटनास्थल।
Previous

दिल्ली में दर्दनाक सड़क हादसा: स्कूल जा रही 11 साल की बच्ची को बस ने कुचला

जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन में शामिल छात्र और समर्थक।
Next

विपक्ष पक्ष ने तोड़ी चुप्पी,सोनम वांगचुक से अनशन खत्म करने के लिए की अपील

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Premier News

Nisl semper taciti vulputate neque vitae primis, malesuada tortor habitasse vestibulum dictum nascetur vehicula, natoque parturient nullam diam congue. Convallis curabitur primis turpis commodo fames proin augue, senectus parturient vestibulum quam aliquam curae eros, placerat interdum lobortis erat phasellus odio.

Recent Posts

  • दिल्ली में अवैध निर्माण पर बुलडोजर कार्रवाई: आखिर क्यों टूट रहे हैं लोगो के आशियाने ?
  • विपक्ष पक्ष ने तोड़ी चुप्पी,सोनम वांगचुक से अनशन खत्म करने के लिए की अपील
  • गुरुग्राम में बाइक को मारी टक्कर, फिर पुलिस से की हाथापाई विडिओ सोशल मीडिया वायरल
  • दिल्ली में दर्दनाक सड़क हादसा: स्कूल जा रही 11 साल की बच्ची को बस ने कुचला
Copyright DelhiDarpantv Since 2008