विपक्ष पक्ष ने तोड़ी चुप्पी,सोनम वांगचुक से अनशन खत्म करने के लिए की अपील
दिल्ली दर्पण ब्यूरो | नई दिल्ली | 15 जुलाई 2026
20 जून से जंतर-मंतर पर CJP द्वारा लगातार चल रहे प्रोटेस्ट जो की नीट पेपर लीक के कारण धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग से शुरू हुआ था! प्रोटेस्ट को लगभग 23-24 दिन हो गए है। आंदोलन के बीच पर्यावरणविद् और शिक्षा सुधारक सोनम वांगचुक के अनिश्चितकालीन अनशन को लेकर चिंता बढ़ती जा रही है। उनकी गिरती सेहत को देखते हुए कई विपक्षी नेताओं ने उनसे अनशन समाप्त करने की अपील की है, वहीं केंद्र सरकार से आंदोलनकारियों के साथ संवाद शुरू करने की मांग भी दोहराई है। प्रदर्शन के दौरान समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव, आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल सहित कई विपक्षी नेताओं ने आंदोलन के प्रति समर्थन जताया। नेताओं का कहना है कि लोकतंत्र में संवाद सबसे महत्वपूर्ण माध्यम है और सेंट्रल गवर्नमेंट को आंदोलनकारियों की मांगों पर बातचीत करनी चाहिए क्यूकी प्रोटेस्ट में बैठे युवाओ का मुद्दा जायज़ है। केजरीवाल ने अपनी एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा की वो वीरवार को शाम 5 बजे जंतर मंतर पर पहुंच कर इस प्रोटेस्ट को अपना पूर्ण समर्थन देंग।। केजरीवाल ने कहा की सोनम वांगचुंग को अपनी भूख हड़ताल तोड़ कर दूसरी तरह से अपनी मानगो पर डटे रहना चाहिए साथ ही उन्होंने कहा की आम आदमी पार्टी भी अपना पूर्ण समर्थन CJP को देती हैं व धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना चाहिए। वही दूसरी और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया मंच X पर अपनी प्रतिक्रिया साझा करते हुए केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार जनभावनाओं और संवेदनशील मुद्दों को गंभीरता से नहीं ले रही है। अपने संदेश में उन्होंने कहा कि सोनम वांगचुक का जीवन देश और समाज के लिए बेहद मूल्यवान है, इसलिए उन्हें अपना अनशन समाप्त कर स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए। साथ ही उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि आंदोलनकारियों की मांगों पर संवाद के माध्यम से समाधान निकाला जाए।