Skip to content
  • facebook
  • twitter
  • Youtube
  • Instagram
DelhiDarapantv DelhiDarapantv
DelhiDarapantv DelhiDarapantv
  • Breaking News
  • Delhi NCR
  • International News
  • Technology
  • Business
  • Breaking News
  • Delhi NCR
  • International News
  • Technology
  • Business
Subscribe
Close

Search

DelhiDarapantv DelhiDarapantv
DelhiDarapantv DelhiDarapantv
  • Breaking News
  • Delhi NCR
  • International News
  • Technology
  • Business
  • Breaking News
  • Delhi NCR
  • International News
  • Technology
  • Business
  • facebook
  • twitter
  • Youtube
  • Instagram
दिल्ली में सड़क हादसे के बाद घटनास्थल।

दिल्ली में दर्दनाक सड़क हादसा: स्कूल जा रही 11 साल की बच्ची को बस ने कुचला

By delhidarpantv
July 15, 2026 2 Min Read
0

दिल्ली दर्पण ब्यूरो | नई दिल्ली | 15 जुलाई 2026

राजधानी दिल्ली के आदर्श नगर के इलाके से बेहद ही दर्दनाक खबर सामने आई है! सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में कक्षा छह की छात्रा प्रियांशी की मौत हो गई है। यह हादसा मजलिस पार्क मेट्रो स्टेशन के पास हुआ, जहां जब स्कूल जा रही बच्ची को पहले एक बस ने ई-रिक्शा को टक्कर मारकर गिरा दिया और फिर पीछे से आ रही स्कूल बस ने उसे कुचल दिया।

जानकारी के मुताबिक, प्रियांशी रोज़ की तरह ई-रिक्शा से मॉडल टाउन स्थित अपने स्कूल जा रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मजलिस पार्क मेट्रो स्टेशन के सामने एक बस ने ई-रिक्शा को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही प्रियांशी सड़क पर गिर गई। इसी दौरान पीछे से आ रही स्कूल बस उसकी चपेट में आ गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। सूचना मिलते ही आदर्श नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

मृतक छात्रा के परिजनों का आरोप है कि स्कूल बस चालक ने समय रहते वाहन नहीं रोका। उनका कहना है कि यदि चालक सतर्कता दिखाता तो उनकी बेटी की जान बच सकती थी। हादसे के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे इलाके में शोक का माहौल है।

फिलहाल पुलिस अब इस पूरे मामले की जांच कर रही है और दुर्घटना के कारणों के साथ-साथ संबंधित वाहनों और चालकों की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है।

 

Post Views: 12

Tags:

#Delhi #DelhiNews #RoadAccident #SchoolBus #AdarshNagar #DelhiPolice #BreakingNews #HindiNews
Author

delhidarpantv

Follow Me
Other Articles
Previous

डिजिटल क्रांति की ओर MCD: महापौर प्रवेश वाही ने लॉन्च किया ‘एड्यूलाइफ़ 2.0’ पोर्टल, पूरी तरह हाईटेक होंगे निगम विद्यालय

गुरुग्राम में सड़क हादसे के बाद पुलिस ने आरोपी कैब ड्राइवर को गिरफ्तार किया।
Next

गुरुग्राम में बाइक को मारी टक्कर, फिर पुलिस से की हाथापाई विडिओ सोशल मीडिया वायरल

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Premier News

Nisl semper taciti vulputate neque vitae primis, malesuada tortor habitasse vestibulum dictum nascetur vehicula, natoque parturient nullam diam congue. Convallis curabitur primis turpis commodo fames proin augue, senectus parturient vestibulum quam aliquam curae eros, placerat interdum lobortis erat phasellus odio.

Recent Posts

  • दिल्ली में अवैध निर्माण पर बुलडोजर कार्रवाई: आखिर क्यों टूट रहे हैं लोगो के आशियाने ?
  • विपक्ष पक्ष ने तोड़ी चुप्पी,सोनम वांगचुक से अनशन खत्म करने के लिए की अपील
  • गुरुग्राम में बाइक को मारी टक्कर, फिर पुलिस से की हाथापाई विडिओ सोशल मीडिया वायरल
  • दिल्ली में दर्दनाक सड़क हादसा: स्कूल जा रही 11 साल की बच्ची को बस ने कुचला
Copyright DelhiDarpantv Since 2008