Skip to content
  • facebook
  • twitter
  • Youtube
  • Instagram
DelhiDarapantv DelhiDarapantv
DelhiDarapantv DelhiDarapantv
  • Breaking News
  • Delhi NCR
  • International News
  • Technology
  • Business
  • Breaking News
  • Delhi NCR
  • International News
  • Technology
  • Business
Subscribe
Close

Search

DelhiDarapantv DelhiDarapantv
DelhiDarapantv DelhiDarapantv
  • Breaking News
  • Delhi NCR
  • International News
  • Technology
  • Business
  • Breaking News
  • Delhi NCR
  • International News
  • Technology
  • Business
  • facebook
  • twitter
  • Youtube
  • Instagram
दिल्ली पुलिस कमिश्नर अनुराग कुमार ने भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की चेतावनी दी।

दिल्ली पुलिस की बड़ी पहल, पुलिस करेगी अब पूरी दिल्ली को करप्शन फ्री

By delhidarpantv
July 18, 2026 2 Min Read
0

दिल्ली दर्पण ब्यूरो | नई दिल्ली | 18 जुलाई 2026

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने एक बड़ा एलान कर दिया है की दिल्ली में तेजी बड रहे अपराध को बहोत जल्द रोक लगेगी! दिल्ली को बहोत जल्द करप्शन फ्री किया जायेगा और अपराधियों को बिलकुल भी बक्शा नही जायेगा! नए कमिश्नर अनुराग कुमार ने कार्यभार संभालते ही सब से पहले ये साफ कर दिया है कि विभाग में भ्रष्टाचार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ पहली अहम बैठक में उन्होंने दो टूक कहा कि दिल्ली पुलिस का करप्शन फ्री रहना बेहद जरूरी है और भ्रष्टाचार की किसी भी शिकायत पर तत्काल व सख्त कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जनता का भरोसा ही दिल्ली पुलिस की सबसे बड़ी ताकत होता है और उसे हर हाल में कायम रखना बेहद जरुरी है। सूत्रों के अनुसार, कमिश्नर ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि “जो अधिकारी पैसे देकर पोस्टिंग लेगा, उससे ईमानदार काम की उम्मीद नहीं की जा सकती।”

अब होगा अपराध और भ्रष्टाचार पर सख्त रुख

इतना ही नही बैठक के दौरान अनुराग कुमार ने निर्देश दिए कि कोई भी पुलिसकर्मी संगठित अपराध या किसी भी गैरकानूनी गतिविधि में शामिल नहीं होना चाहिए। हाल के दिनों में कुछ पुलिसकर्मियों की गिरफ्तारी और अपराधियों से कथित संबंधों का हवाला देते हुए उन्होंने विभाग में जवाबदेही और पारदर्शिता पर भी जोर दिया है।

दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के बड़े निर्देश

कमिश्नर ने ट्रैफिक पुलिस को भी अधिक सक्रिय होकर काम करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राजधानी की यातायात व्यवस्था में सुधार लाना प्राथमिकता होगी ताकि लोगों को बेहतर और सुगम ट्रैफिक व्यवस्था मिल सके।

कौन हैं अनुराग कुमार?

अनुराग कुमार के पास करीब 32 वर्षों का पुलिस और प्रशासनिक अनुभव है। वे इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) में स्पेशल डायरेक्टर रह चुके हैं और राष्ट्रीय सुरक्षा, आतंकवाद-रोधी अभियानों तथा खुफिया मामलों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभा चुके हैं। अब दिल्ली पुलिस की कमान संभालते हुए उनका फोकस भ्रष्टाचार पर सख्ती, कानून-व्यवस्था को मजबूत करना और जनता का विश्वास बढ़ाना रहेगा।

+

 

 

Post Views: 12

Tags:

#DelhiPolice #AnuragKumar #DelhiNews #BreakingNews #Corruption #PoliceCommissioner #Delhi #LawAndOrder #APTVBharat #LatestNews
Author

delhidarpantv

Follow Me
Other Articles
जंतर-मंतर पर सोनम वांगचुक को हटाने के बाद प्रदर्शनकारियों का विरोध।
Previous

जंतर-मंतर से सोनम वांगचुक जबरन हटाने से भड़का जनाक्रोश, गूंजा—’मोदी सरकार इस्तीफा दो

दिल्ली में IMD का येलो अलर्ट, हल्की बारिश और तेज हवाओं की संभावना।
Next

दिल्ली में अब जल्द मिलेगी उमस से राहत, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट: लेकिन राहत की उमीद अभी बाकी है

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Premier News

Nisl semper taciti vulputate neque vitae primis, malesuada tortor habitasse vestibulum dictum nascetur vehicula, natoque parturient nullam diam congue. Convallis curabitur primis turpis commodo fames proin augue, senectus parturient vestibulum quam aliquam curae eros, placerat interdum lobortis erat phasellus odio.

Recent Posts

  • दिल्ली में अब जल्द मिलेगी उमस से राहत, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट: लेकिन राहत की उमीद अभी बाकी है
  • दिल्ली पुलिस की बड़ी पहल, पुलिस करेगी अब पूरी दिल्ली को करप्शन फ्री
  • जंतर-मंतर से सोनम वांगचुक जबरन हटाने से भड़का जनाक्रोश, गूंजा—’मोदी सरकार इस्तीफा दो
  • दिल्ली में टिल्लू ताजपुरिया गैंग को फिर से सक्रिय करने का प्लान हुआ फ़ैल: हेड कॉन्स्टेबल सहित 3 आरोपी रच रहे थे बड़ी साजिश
Copyright DelhiDarpantv Since 2008