Skip to content
  • facebook
  • twitter
  • Youtube
  • Instagram
DelhiDarapantv DelhiDarapantv
DelhiDarapantv DelhiDarapantv
  • Breaking News
  • Delhi NCR
  • International News
  • Technology
  • Business
  • Breaking News
  • Delhi NCR
  • International News
  • Technology
  • Business
Subscribe
Close

Search

DelhiDarapantv DelhiDarapantv
DelhiDarapantv DelhiDarapantv
  • Breaking News
  • Delhi NCR
  • International News
  • Technology
  • Business
  • Breaking News
  • Delhi NCR
  • International News
  • Technology
  • Business
  • facebook
  • twitter
  • Youtube
  • Instagram
दिल्ली में IMD का येलो अलर्ट, हल्की बारिश और तेज हवाओं की संभावना।

दिल्ली में अब जल्द मिलेगी उमस से राहत, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट: लेकिन राहत की उमीद अभी बाकी है

By delhidarpantv
July 18, 2026 2 Min Read
0

दिल्ली दर्पण ब्यूरो | नई दिल्ली | 18 जुलाई 2026

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में लगातार बड रही गर्मी ने लोगो को हाल बेहाल कर रखा था! लेकिन शनिवार को तापमान में मामूली सी गिरावट दर्ज होने से जनता में ख़ुशी का माहोल बन गया है! लेकिन लोगों को उमस और गर्मी से फिलहाल राहत मिलने के आसार नहीं हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिल्ली-एनसीआर के लिए शनिवार और रविवार को येलो अलर्ट जारी करते हुए हल्की बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है।

मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को अधिकतम तापमान 36 से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। सुबह या दोपहर के दौरान राजधानी के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है, जबकि 20 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। कुछ स्थानों पर हवा की गति 40 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई है। सफदरजंग में तापमान 30.2°C, पालम में 28.8°C, लोधी रोड में 29.2°C और आया नगर में 29.4°C रिकॉर्ड किया गया। इसके बावजूद मौसम में नमी अधिक रहने के कारण उमस बनी रहने की संभावना है।

वहीं, राजधानी की हवा की गुणवत्ता में भी हल्का सुधार देखने को मिला। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, शनिवार सुबह दिल्ली का AQI 173 दर्ज किया गया, जो ‘मध्यम’ श्रेणी में आता है।

मौसम विभाग का कहना है कि हल्की बारिश के बावजूद रविवार तक गर्मी और उमस से विशेष राहत मिलने की संभावना नहीं है। दिल्लीवासियों को अगले दो दिन तक बदलते मौसम के साथ उमसभरी गर्मी का सामना करना पड़ सकता है।

 

Post Views: 12
Author

delhidarpantv

Follow Me
Other Articles
दिल्ली पुलिस कमिश्नर अनुराग कुमार ने भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की चेतावनी दी।
Previous

दिल्ली पुलिस की बड़ी पहल, पुलिस करेगी अब पूरी दिल्ली को करप्शन फ्री

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Premier News

Nisl semper taciti vulputate neque vitae primis, malesuada tortor habitasse vestibulum dictum nascetur vehicula, natoque parturient nullam diam congue. Convallis curabitur primis turpis commodo fames proin augue, senectus parturient vestibulum quam aliquam curae eros, placerat interdum lobortis erat phasellus odio.

Recent Posts

  • दिल्ली में अब जल्द मिलेगी उमस से राहत, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट: लेकिन राहत की उमीद अभी बाकी है
  • दिल्ली पुलिस की बड़ी पहल, पुलिस करेगी अब पूरी दिल्ली को करप्शन फ्री
  • जंतर-मंतर से सोनम वांगचुक जबरन हटाने से भड़का जनाक्रोश, गूंजा—’मोदी सरकार इस्तीफा दो
  • दिल्ली में टिल्लू ताजपुरिया गैंग को फिर से सक्रिय करने का प्लान हुआ फ़ैल: हेड कॉन्स्टेबल सहित 3 आरोपी रच रहे थे बड़ी साजिश
Copyright DelhiDarpantv Since 2008