Skip to content
  • facebook
  • twitter
  • Youtube
  • Instagram
DelhiDarapantv DelhiDarapantv
DelhiDarapantv DelhiDarapantv
  • Breaking News
  • Delhi NCR
  • International News
  • Technology
  • Business
  • Breaking News
  • Delhi NCR
  • International News
  • Technology
  • Business
Subscribe
Close

Search

DelhiDarapantv DelhiDarapantv
DelhiDarapantv DelhiDarapantv
  • Breaking News
  • Delhi NCR
  • International News
  • Technology
  • Business
  • Breaking News
  • Delhi NCR
  • International News
  • Technology
  • Business
  • facebook
  • twitter
  • Youtube
  • Instagram
दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन: रोहिणी में ‘ऑपरेशन शस्त्र’ के तहत 20 अपराधी गिरफ्तार, हथियार बरामद

रोहिणी में दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, ‘ऑपरेशन शस्त्र’ में 20 अपराधी हुए गिरफ्तार

By delhidarpantv
June 20, 2026 2 Min Read
0

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के रोहिणी जिले में संगठित अपराध और अवैध हथियारों के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 48 घंटे तक ‘ऑपरेशन शस्त्र’ चलाया गया। इस विशेष अभियान के दौरान पुलिस ने गोगी गैंग से जुड़े सहयोगियों समेत कुल 20 अपराधियों को भी गिरफ्तार किया है।

इतना ही नही पुलिस ने इस कार्रवाई में पिस्तौल, तमंचे और चाकू सहित भारी मात्रा में अवैध हथियार भी बरामद किए हैं।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह अभियान 17 और 18 जून को पूरे रोहिणी जिले में चलाया गया था। इसका मुख्य उद्देश्य अवैध हथियार रखने वालों और संगठित अपराध में शामिल गिरोहों पर सख्त कार्रवाई करना था।

इस अभियान के दौरान शस्त्र अधिनियम के तहत 20 मामले दर्ज किए गए। पुलिस ने एक पिस्तौल, 12 कारतूस, 10 तमंचे और 9 चाकू बरामद किए।

15 पुलिस टीमों की तैनाती, संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी

अधिकारियों ने बताया कि अभियान के दौरान संवेदनशील इलाकों में नाकाबंदी की गई और वाहनों की सघन जांच की गई। इसके साथ ही घोषित अपराधियों, कुख्यात बदमाशों और जमानत पर बाहर चल रहे अपराधियों के घरों पर भी छापेमारी की गई।

इस पूरी कार्रवाई में 15 पुलिस टीमों को तैनात किया गया था, जिन्होंने 40 से 50 संदिग्ध अपराधियों और ठिकानों की जांच की।

पुराने मामलों में भी कई आरोपी शामिल

पुलिस जांच में सामने आया कि गिरफ्तार किए गए 20 आरोपियों में से 13 आरोपी पहले से ही 88 आपराधिक मामलों में शामिल रहे हैं, जबकि 6 आरोपियों का कोई पुराना आपराधिक रिकॉर्ड नहीं मिला है।

कई कुख्यात अपराधी गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपियों में मंगोलपुरी निवासी काली चरण उर्फ कालू (28), रोहित उर्फ नरेश उर्फ लुल्लू (32), इंद्रजीत उर्फ गोलू (26) और पवन (26) शामिल हैं।

रोहित उर्फ लुल्लू के पास से एक तमंचा बरामद हुआ है और उसके खिलाफ शस्त्र अधिनियम, चोरी सहित 11 आपराधिक मामले दर्ज पाए गए हैं। वहीं इंद्रजीत उर्फ गोलू, जो पॉक्सो अधिनियम से जुड़े एक मामले में वांछित था, उसके पास से भी तमंचा और कारतूस बरामद हुए हैं।

पुलिस के अनुसार, सभी आरोपियों से पूछताछ जारी है और मामले की आगे की जांच की जा रही है।

Tags:

#DelhiPolice #OperationShastra #RohiniNews #BreakingNews #CrimeNews #DelhiCrime #GangsterArrest #GogiGang #IllegalWeapons #WeaponRecovery #DelhiUpdate #PoliceAction #CrimeControl #DelhiNews
Author

delhidarpantv

Follow Me
Other Articles
दिल्ली में प्रदूषण कम करने के लिए क्लाउड-सीडिंग के जरिए कृत्रिम बारिश की तैयारी करती सरकार।
Previous

राजधानी दिल्ली में एक बार फिर होगी आर्टिफिशियल रेन? पिछली नाकामी के बाद सरकार ने शुरू की नई तैयारी

IGNOU-REWA स्वास्थ्य जागरूकता सत्र में हृदय एवं प्रोस्टेट रोगों पर विशेषज्ञों का संबोधन।
Next

द्वारका में प्रोस्टेट और हृदय रोगों पर स्वास्थ्य जागरूकता सत्र आयोजित

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Premier News

Nisl semper taciti vulputate neque vitae primis, malesuada tortor habitasse vestibulum dictum nascetur vehicula, natoque parturient nullam diam congue. Convallis curabitur primis turpis commodo fames proin augue, senectus parturient vestibulum quam aliquam curae eros, placerat interdum lobortis erat phasellus odio.

Recent Posts

  • दिन में गणित पढ़ाता, रात में गैंगस्टर के लिए करता था रेकी, दिल्ली पुलिस ने दबोचा आरोपी
  • दिल्ली: बारिश के पानी से भरे गड्ढे में डूबा 7 वर्षीय मासूम, छोटे भाई के साथ घर से निकला था
  • मधु विहार में बैंक्वेट हॉल पर कब्जे का विवाद बना खूनी, ताबड़तोड़ फायरिंग में महिला घायल
  • दिल्ली में मौत बन गया बिजली का खंभा! एक ही दिन में करंट से दो गायों की दर्दनाक मौत
Copyright DelhiDarpantv Since 2008