Friday, January 16, 2026
spot_img
Homecrime newsरोहिणी में गैंगवार का आतंक: 3 करोड़ की रंगदारी न देने पर...

रोहिणी में गैंगवार का आतंक: 3 करोड़ की रंगदारी न देने पर 25 राउंड फायरिंग

नई दिल्ली:
दिल्ली के रोहिणी इलाके में रंगदारी न देने पर बेखौफ बदमाशों ने फायरिंग कर दहशत फैला दी। शुक्रवार शाम रोहिणी सेक्टर-24 स्थित बेगमपुर इलाके में तीन बाइक सवार बदमाशों ने एक प्रॉपर्टी डीलर के घर के बाहर खड़ी कार पर करीब 25 राउंड फायरिंग की और मौके से फरार हो गए। गनीमत रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।

पुलिस के अनुसार, यह वारदात 3 करोड़ रुपये की रंगदारी से जुड़ी है। प्रॉपर्टी डीलर को तीन दिन पहले एक इंटरनेशनल नंबर से फोन कॉल और व्हाट्सएप मैसेज के जरिए 3 करोड़ रुपये की फिरौती की मांग की गई थी। मांग पूरी न होने पर डराने के इरादे से यह फायरिंग करवाई गई। मामले में जबरन वसूली और फायरिंग की धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

बताया जा रहा है कि फायरिंग हिमांशु भाऊ गैंग के गुर्गों ने अंजाम दी। बदमाशों ने जान लेने के बजाय केवल डर पैदा करने के मकसद से घर के बाहर खड़ी नीली रंग की टोयोटा इनोवा कार को निशाना बनाया। कार के फ्रंट विंडशील्ड पर गोलियों के निशान बदमाशों के इरादों की गंभीरता बयां कर रहे हैं।

घटना से जुड़ा एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें लाल रंग की बाइक पर सवार तीन युवक सोसाइटी के अंदर जाते दिख रहे हैं। पुलिस का कहना है कि यही तीनों बदमाश वारदात में शामिल थे। उनकी पहचान और गिरफ्तारी के लिए आसपास के इलाकों के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

पुलिस के मुताबिक, गैंग ने 26 से 29 दिसंबर के बीच इलाके के एक प्रॉपर्टी डीलर और एक कार्डबोर्ड कारोबारी से इंटरनेशनल नंबर के जरिए कई बार व्हाट्सएप कॉल और वॉइस मैसेज कर 3 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी थी। कॉल करने वाले ने रकम न देने पर जान से मारने की धमकी भी दी थी। शुरुआत में पीड़ित ने पुलिस को इसकी जानकारी नहीं दी, लेकिन फायरिंग की घटना के बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई।

चश्मदीदों के अनुसार, बदमाशों ने सोसाइटी में घुसते ही ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। हालांकि जिस कार पर गोलियां चलाई गईं, वह उसी कारोबारी की नहीं थी, जिससे फिरौती मांगी गई थी। वारदात पूरी योजना के साथ अंजाम दी गई और बदमाशों ने जानबूझकर केवल वाहन को निशाना बनाया।

फरार होने के बाद बदमाशों ने कारोबारी को उसी इंटरनेशनल नंबर से एक और धमकी भरा मैसेज भेजा, जिसमें लिखा था कि यह सिर्फ “ट्रेलर” है और पत्नी-बेटी को जान से मारने की धमकी दी गई।

घटना के बाद पुलिस की क्राइम ब्रांच और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर सबूत जुटाए। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- https://delhidarpantv.com/decision-making-on-the-problem-of-the-court-in/

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments