Saturday, February 14, 2026
spot_img
Homeब्रेकिंग न्यूज़अखिल भारतीय गुर्जर महासभा किसानों के लिए करेगी भोजन का प्रबंध: विनोद...

अखिल भारतीय गुर्जर महासभा किसानों के लिए करेगी भोजन का प्रबंध: विनोद नागर

संवाददाता, दिल्ली दर्पण टीवी

नई दिल्ली।। अखिल भारतीय गुर्जर महासभा ने किसान आंदोलन का पुरजोर समर्थन करते हुए जंतर मंतर पहुंचने पर किसानों के लिए भोजन की व्यवस्था करने का ऐलान किया है। महासभा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री विनोद नागर ने कहा है कि देश भर का गुर्जर समाज किसानों की मांगों के समर्थन में खड़ा है। किसानों की मांगें जायज हैं। केंद्र सरकार द्वारा लाए गए तीनों काले कानून किसानों के हितों पर कुठाराघात है इसलिए सरकार को इन कानूनों को तुरंत वापस लिया जाना चाहिए।

नागर ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा है कि किसान ही देश के असली कोरोना यो़द्धा हैं। उनकी वजह से ही कोरोना काल में भी खाद्यान्न उत्पादन और सप्लाई का काम बेरोकटोक जारी रखा गया। देश की असली इम्युनिटी प्रदान कराने वाला इस देश का किसान ही है. लिहाजा किसानों की मांगें माने जाने तक अखिल भारतीय गुर्जर महासभा किसानों की हर संभव मदद करती रहेगी। उनके लिए भोजन के प्रबंध से लेकर कंधे से कंधा और आवाज से आवाज मिला कर महासभा साथ खड़ी है।

सरकार को चाहिए कि वह कारपोरेट के हाथों न खेलें। देश के असली अन्नदाता किसान ही हैं। तीनों काले कानूनों को वापस लेकर किसानों की मांगों को जल्द से जल्द मान लिया जाएं अन्यथा वह जनता का आक्रोश झेलने को तैयार रहे। किसानों के गुस्से के आगे आखिर सरकार को झुकना ही पड़ेगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments