संवाददाता, दिल्ली दर्पण टीवी
दिल्ली।। मोती नगर विधानसभा के विधायक शिवचरण गोयल ने बस्ती विकास केंद्र जवाहर कैंप कीर्ति नगर में मोहल्ला क्लिनिक का उद्घटान फीता काट कर किया। जिसमे सभी क्षेत्र वासियों ने विधायक जी का फूल माला पहना कर उनका स्वागत किया।
इस दौरान सभी क्षेत्र वासियों को विधायक ने सम्बोधित करते हुए कहाँ की आज जहाँ दिल्ली सरकार सभी को स्वास्थ्य सम्बंधित सेवाएं उपलब्ध करवा रही है। उसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए दिल्ली के हर दो किलोमीटर की दूरी पर एक-एक मोहल्ला क्लिनिक का निर्माण किया जा रहा है। जिसमे 200 प्रकार के टेस्ट, सभी प्रकार की दवाईया, फ्री में उपलब्ध है। अब यहाँ के निवासियों को मोती नगर के अस्पताल में जाने की जरुरत नहीं है। अब घर के पास स्वास्थ्य सेवाएं मौजूद है। क्या इससे पहले जो सरकार थी उसने कभी ऐसी सुविधाएं आपको दी। आप लोगों को सिर्फ और सिर्फ वोट के नाम पर ठगा गया था। आपसे सिर्फ वो लोग वादा करते थे बड़ी बड़ी बाते करते थे। लेकिन आपके स्वास्थ्य के बारे में कभी नहीं सोचा।
गोयल ने बताया कि दिल्ली के अरविन्द केजरवाल को आप सभी ने दिल्ली का मुख्यमंत्री बनाया है उन्हौंने आपके बारे में सोचा और बिजली, पानी, स्वास्थ्य सभी प्रकार की सुविधा उपलब्ध कराई। ये सब ईमानदार राजनीति का नतीजा है और आप सभी के सहयोग से ही संभव हो पाया है।
विधायक ने बताया कि मोती नगर विधानसभा में अभी वर्तमान समय में चार मोहल्ला क्लिनिक का निर्माण किया जा चूका है जो की अभी कार्यरत है। इन केंद्रों पर हजारों की संख्या में लोग स्वास्थ्य सम्बंधित सेवाएं लेने आते है। उद्घाटन में मोती नगर विधानसभा के अध्यक्ष अमरजीत सिंह सोढ़ी जी के साथ-साथ आम आदमी पार्टी के सभी कर्मठ कार्यकर्ता उपस्थित थे।




