Sunday, April 28, 2024
spot_img
Homeब्रेकिंग न्यूज़भाजपा का आरोप, दिल्ली सरकार को नहीं है किसानों की चिंता

भाजपा का आरोप, दिल्ली सरकार को नहीं है किसानों की चिंता

जूही तोमर, संवाददाता

नई दिल्ली।। दिल्ली सरकार पर किसानों को गेहूं के लिए घोषित मूल्य नहीं देने का आरोप लगाते हुए भाजपा गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास के बाहर प्रदर्शन किया। भारतीय जनता पार्टी का कहना है की आम आदमी पार्टी सरकार को दिल्ली के किसानो की चिंता नही है। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने तंजा कसते हुए कहा की कृषि कानून को लेकर मुख्यमंत्री ने किसानों को गुमराह कर धोखा दिया है।

प्रदर्शन के दौरान दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि दिल्ली सरकार की किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ ये प्रदर्शन है। साथ ही उन्होंने दिल्ली सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सिर्फ दिल्ली में किसानों को सिंचाई के लिए कामर्शियल रेट पर बिजली मिलती है, ट्रैक्टर को भी कामर्शियल वाहन मान लिया गया। मजबूरन किसानों को दूसरे राज्यों से ट्रैक्टर खरीदना पड़ता है।वही आदेश गुपता आगे कहते है की आज भी किसानों को दिल्ली सरकार की मंडियों में 1400-1600 रुपये के हिसाब से फसल बेचनी पड़ रही है। केंद्र सरकार के कृषि कानूनों के समर्थन में दिल्ली के किसान खड़े हैं। किसानों और दिल्ली के अन्य लोगों से किया गया वादा सरकार पूरा करे। किसानों के साथ वादा पूरा नहीं किया गया तो भाजपा विधायक विधानसभा नहीं चलने देंगे।

वहीं, पार्टी का कहना है कि आम आदमी पार्टी (आप) सरकार को दिल्ली के किसानों की चिंता नहीं है। मंडियों में किसान कम कीमत पर गेहूं बेचने के लिए मजबूर हैं इसीलिएग्रामीण क्षेत्रों में दिल्ली सरकार के खिलाफ भारी रोष है। अब भारतीय खाद्य निगम (एफसीआइ) द्वारा खरीद शुरू करने से उन्हें राहत मिली है। एफसीआइ ने सीधे किसानों से केंद्र सरकार द्वारा घोषित न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) 1975 (पछत्तर)रुपये प्रति क्विंटल की दर से गेहूं खरीदना शुरू किया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments