Sunday, September 22, 2024
spot_img
Homeदिल्ली NCRअशोक विहार के पार्क का शुद्ध देसी घी वाला नामकरण

अशोक विहार के पार्क का शुद्ध देसी घी वाला नामकरण

दिल्ली दर्पण टीवी
नई दिल्ली।
राजधानी के अशोक विहार इलाके के E ब्लॉक PH -1 में रविवार को एक पार्क का नामकरण किया गया | इस पार्क का नामकरण दो लोगों के नाम पर किया गया | इस नामकरण समारोह कार्यक्रम के दौरान वजीर पुर जिले के AAP के निगम पार्षद विकास गोयल, अशोक विहार के पूर्व विधायक महेन्द्र नागपाल , केशव पुरम जॉन अध्यक्ष योगेश वर्मा , कांग्रेस पूर्व विधायक हरिशंकर गुप्ता संग सभी गणमान्य अतिथि दिल से शामिल हुए और एक स्वर में इस नामकरण समारोह को शुद्ध देशी घी वाला नामकरण बताया |

यह भी पढ़ें- दिल्ली में कांग्रेस के लिए बुरी खबर

जिन दो लोगों के नाम पर पार्क का नामकरण हुआ वह दोनों ही अशोक विहार इ ब्लॉक के बहुत अच्छे समाज सेवक रहे | जिन्होंने कदम कदम पर लोगो के समर्थन में बहुत काम करें और जब तक ये दोनों जिन्दा रहे तब तक इन दोनों ने लोगो की सेवा में कोई कमी नहीं छोड़ी | इन दोनों में से एक नाम है , RWA के सोशल वर्कर रहे स्वर्गीय मूलचंद शर्मा का, और दूसरी स्वर्गीय उषा मेहता जिन्होंने BJP के समर्थन से इस इलाके में समाज सेविका के रूप में बहोत कार्य कराए थे | इन दोनों का स्वर्गवास भी दिवाली और जन्माष्टमी जैसे पवित्र पर्व पर हुआ और आज इस पार्क का नाम भी रामनवमी जैसे पवन पर्व पर हुआ है| पार्क का उद्घाटन स्वर्गीय उषा मेहता के परिवार की वरिष्ठ सदस्य सविता मेहता द्वारा कराया गया |

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा यूटयूब चैनल दिल्ली दपर्ण टीवी (DELHI DARPAN TV) सब्सक्राइब करें।

आप हमें FACEBOOK,TWITTER और INSTAGRAM पर भी फॉलो पर सकते हैं

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments