Friday, May 3, 2024
spot_img
Homeअन्यSahara Protest : सहारा निवेशकों ने घेरे सहारा के जोनल कार्यालय, दिया...

Sahara Protest : सहारा निवेशकों ने घेरे सहारा के जोनल कार्यालय, दिया 15 दिन का अल्टीमेटम 

ऑल इंडिया जन आंदोलन संघर्ष न्याय मोर्चा के बैनर तले देशभर के जोनल कार्यालय घेरने का किया गया था ऐलान, ठगी पीड़ित जमाकर्ता परिवार की भारत यात्रा का दिल्ली जंतर मंतर पर हुआ समापन  

दिल्ली दर्पण टीवी ब्यूरो 

सहारा इंडिया के खिलाफ मंगलवार को जहां ऑल इंडिया जन आंदोलन संघर्ष न्याय मोर्चा के बैनर तले देशभर में सहारा इंडिया जोनल कार्यालय घेरे गए वहीं ठगी पीड़ित परिवार के बैनर तले बड्स एक्ट लागू करने के लिए देशभर में निकाली गई भारत यात्रा का समापन दिल्ली जंतर मंतर पर मदन लाल आज़ाद की अगुआई में किया गया। ऑल इंडिया जन आंदोलन संघर्ष न्याय मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय देव शुक्ला को उत्तर प्रदेश बस्ती स्थित उनके आवास पर नजरबंद  कर दिया गया था। उन्हें प्रोटेस्ट खत्म होने पर राहत दी गई। आंदोलनकारियों ने सहारा प्रबंधन को 15 दिन का अल्टीमेटम दिया है। 30 तक यदि उनका भुगतान नहीं किया गया तो फिर सहारा के खिलाफ उग्र आंदोलन की चेतावनी सहारा निवेशकों और जमाकर्ताओं ने दी है। 

ऑल इंडिया जन आंदोलन संघर्ष न्याय मोर्चा की ओर से दिल्ली ज़ोन पर उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष संसार सिंह और उपाध्यक्ष नौशाद, बिहार जोन पटना पर बिहार के अध्यक्ष मोहित कुमार और राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल सिंह, झारखंड में प्रदेश अध्यक्ष प्रभात कुमार और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नागेंद्र कुशवाहा, मध्य  प्रदेश जोन पर नीरज शर्मा, उड़ीसा ज़ोन पर उत्तम कुमार परदा ने आंदोलन अगुआई की। इस अवसर पर सहारा प्रबंधन ने सहारा मीडिया को आंदोलनकारियों पर दबाव बनाने के लिए लगा रखा था। आंदोलन में निवेशकों और जमाकर्ताओं का जोश देखते बन रहा था। 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments