Tuesday, October 8, 2024
spot_img
Homeदिल्ली NCRदिल्ली में टूटा इंडी गठबंधन, आप और कांग्रेस अलग अलग लड़ेगी चुनाव

दिल्ली में टूटा इंडी गठबंधन, आप और कांग्रेस अलग अलग लड़ेगी चुनाव

आपकी पत्रिका
नई दिल्ली, 17 जुलाई 2024। दिल्ली में इंडी गठबंधन टूट गया है। कांग्रेस ने फैसला किया है कि वो दिल्ली विधानसभा चुनाव अकेले लड़ेगी। इससे बीजेपी के दावे सही साबित हुए कि यह गठबंधन चुनाव के बाद टूटेगा। इसकी शुरुआत दिल्ली से हो गई है।
दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष देवेंद्र यादव के मुताबिक कांग्रेस पार्टी विधानसभा चुनाव अकेले लड़ने जा रही है। गरीब, मध्यम वर्ग, पिछड़ा, एससी, एसटी, अल्पसंख्यक वर्ग समेत मजदूर, रेहड़ी-पटरी, खोमचा वाले, युवा वर्ग और महिलाएं बढ़ती मंहगाई और बेरोजगारी के कारण भाजपा और आम आदमी पार्टी से परेशान हो चुकी है।
कांग्रेस ने स्पष्ट कर दिया कि वह दिल्ली विधानसभा चुनाव अकेले लड़ेगी। कांग्रेस का यह भी कहना है कि आम आदमी पार्टी से उनका कोई गठबंधन नहीं होगा। दिल्ली में आम आदमी पार्टी से गठबंधन सिर्फ लोकसभा चुनाव तक था। सातों लोकसभा सीटों पर हार के बाद आम आदमी पार्टी पहले ही दिल्ली में गठबंधन नहीं करने की बात कह चुकी है। अब कांग्रेस ने भी स्पष्ट किया है कि वह दिल्ली विधानसभा चुनाव अकेले लड़ेगी।
जैसा कि आपको ज्ञात है कि इंडी गठबंधन के अंतर्गत लोकसभा चुनाव के लिए दिल्ली में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी एक साथ आए थे। बावजूद इसके गठबंधन को दिल्ली की सभी सातों लोकसभा सीटों पर हार का सामना करना पड़ा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments