Friday, October 18, 2024
spot_img
Homeदिल्ली NCRबीजेपी के पूर्व नेता स्वर्गीय मांगेराम गर्ग की पुण्यतिथि, बीजेपी सांसद सहित...

बीजेपी के पूर्व नेता स्वर्गीय मांगेराम गर्ग की पुण्यतिथि, बीजेपी सांसद सहित वरिष्ठ नेताओं और परिजनों ने दी श्रद्धांजलि

दिल्ली दर्पण
नई दिल्ली, 24 जुलाई 2024। स्वर्गीय मांगेराम गर्ग आज इस दुनिया में नहीं है। बीजेपी में बेशक उनकी पहचान पूर्व दिल्ली प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष और वज़ीर पुर क्षेत्र के विधायक के रूप में रही हो लेकिन उनकी रुचि हमेशा सामाजिक धार्मिक कार्यों में ज्यादा रही। आज भी उनके राजनैतिक कद से ज्यादा उनकी चर्चा उनके सामाजिक और धार्मिक कार्यों को लेकर होती है। 21 जुलाई को उनकी पांचवी पुण्य तिथि पर आयोजित इस पुष्पांजलि सभा में लोगो उनके कार्यों को याद करते हुए उनको श्रद्धांजलि दी।
अशोक विहार फेज -2 में स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर में आयोजित इस कार्यक्रम में दिल्ली बीजेपी के कई कदावर नेता, कार्यकर्ता सहित प्रमुख लोग शामिल हुए। सभी लोगों ने देश और धर्म के लिए उनके योगदान को अपने अपने नजरिये से याद किया। खास बात यह है कि सभी ने उन्हें बाउ जी कहकर सम्बोधित किया और यह स्वीकार किया वे सभी को साथ लेकर चलने में नहीं बल्कि उन्हें आगे बढ़ाने भावना के साथ काम करते थे।

इस अवसर पर उन्हें याद करने वाले नेताओं ने उनकी योग्यता, उनकी समझ उनके स्वभाव और उनके व्यवहार को याद किया। स्व. मांगे राम गर्ग एक कुशल संगठक थे। उनके कार्यकाल में बीजेपी ने दिल्ली की सभा लोकसभा सीटों पर जीत का परचम लहराया जो आज तक कायम है। उनके द्वारा शुरू किये गए पन्ना प्रमुख योजना आज देशभर में बीजेपी को सफलता दिला रही है। उन्होंने धर्मयात्रा महासंघ जैसे विशाल धार्मिक संगठन की स्थापना की। देहदान समिति भी उन्हीं की सोच है। उन्होंने खुद भी देहदान किया और सबके लिए प्रेरणा पुंज बन गए।
स्व. मांगे राम गर्ग के पांच पुत्र है। वे सभी अपने बाउ जी के पदचिन्हो पर चलकर सामाजिक धार्मिक कार्यों में उनके आदर्शों पर चल रहे है। अशोक विहार में कितनी ही संस्थाएं इस परिवार और बाउजी के नजदीकी लोगों द्वारा चलाई जा रही है। यह बाउजी का जुड़ाव ही था की उनसे जुड़ा हर शक्श खुद को उनका छठा पुत्र मानता था। यह इस परिवार ने आज फिर महसूस किया। उनके पुत्र सतीश गर्ग आज दिल्ली बीजेपी के कोषाध्यक्ष है। सतीश गर्ग ने इस अवसर पर बड़े भावुकता के साथ सभी को धन्यवाद किया।
इस पुण्य तिथि पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित करने वालों में स्थानीय सांसद प्रवीण खंडेलवाल, सांसद नार्थ वेस्ट योगेंद्र चंदोलिया, दिल्ली बीजेपी उपाध्यक्ष राजकुमार भाटिया, महामंत्री राजेश भाटिया, जिला अध्यक्ष वीरेंद्र गोयल, पार्षद योगेश वर्मा, पूनम भारद्वाज, रवि हंस सहित बड़ी संख्या में इलाके के गणमान्य लोग उपस्थित थे। सभी ने अपने बाउजी को श्रदांजलि देकर उन्हें नमन किया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments