बवाना में जिम से लौट रहे एक युवक पर हुई ताबड़तोड़ फायरिंग, मोके पर हमलावर फरार

बवाना में जिम से लौट रहे युवक पर अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग की।

राजधानी उत्तरी दिल्ली के बवाना इलाके में दिन दहाड़े गुरुवार रात फायरिंग की सनसनीखेज वारदात सामने आई। पूठ खुर्द गांव में जिम से घर लौट रहे एक 22 वर्षीय युवक पर अज्ञात बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं।

सूचना मिलते ही पुलिस का एक्शन

पुलिस के अनुसार, रात करीब 8:30 बजे गोलीबारी की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया। घायल की पहचान केशव पुत्र बालकृष्ण के रूप में हुई है।

फायरिंग के बाद आरोपी फरार

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि केशव जिम से घर लौट रहा था, तभी दो अज्ञात हमलावरों ने उस पर फायरिंग कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हमलावरों की तलाश के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। मामले की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *