Skip to content
  • facebook
  • twitter
  • Youtube
  • Instagram
DelhiDarapantv DelhiDarapantv
DelhiDarapantv DelhiDarapantv
  • Breaking News
  • Delhi NCR
  • International News
  • Technology
  • Business
  • Breaking News
  • Delhi NCR
  • International News
  • Technology
  • Business
Subscribe
Close

Search

DelhiDarapantv DelhiDarapantv
DelhiDarapantv DelhiDarapantv
  • Breaking News
  • Delhi NCR
  • International News
  • Technology
  • Business
  • Breaking News
  • Delhi NCR
  • International News
  • Technology
  • Business
  • facebook
  • twitter
  • Youtube
  • Instagram
दिल्ली के एलजी संजय झील का निरीक्षण करते हुए, झील के पुनरुद्धार और सौंदर्यीकरण कार्यों की समीक्षा करते हुए।

संजय झील को मिलेगा नया स्वरूप: LG ने किया निरीक्षण, अगस्त 2026 और मई 2027 तक पूरे होंगे पुनरुद्धार के अहम चरण

By delhidarpantv
June 25, 2026 2 Min Read
0

राजधानी दिल्ली की  पूर्वी  पहचान मानी जाने वाली संजय झील को फिर से उसकी पुरानी चमक लौटाने की दिशा में कार्य  तेज हो गया है। गुरुवार को दिल्ली के उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना ने संजय झील का दौरा कर वहां चल रहे पुनरुद्धार और सौंदर्यीकरण कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान डीडीए के वरिष्ठ अधिकारियों ने झील के लिए तैयार की गई चरणबद्ध कार्ययोजना की जानकारी दी।

करीब 52 एकड़ में फैली झील और आसपास के 165 एकड़ संरक्षित वन क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण, जल गुणवत्ता सुधार और नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए कई परियोजनाओं पर काम चल रहा है। निरीक्षण के दौरान एलजी ने झील में पानी की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया और संबंधित विभागों को आवश्यक कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।

पहले चरण के काम अगस्त 2026 तक होंगे पूरे

पुनरुद्धार परियोजना के पहले चरण में झील तक पानी पहुंचाने की व्यवस्था को बेहतर बनाया जाएगा। इसके अलावा जलभराव वाले क्षेत्रों में बायो-स्वेल्स का निर्माण, पैदल मार्गों की मरम्मत और झील के तल में उगी घास की सफाई जैसे कार्य किए जा रहे हैं। अधिकारियों के अनुसार ये सभी काम अगस्त 2026 तक पूरे कर लिए जाएंगे।

दूसरे चरण में जल गुणवत्ता और सौंदर्यीकरण पर फोकस

मई 2027 तक पूरे होने वाले दूसरे चरण में झील तक पानी पहुंचाने की व्यवस्था का विस्तार किया जाएगा। साथ ही जल की गुणवत्ता सुधारने के लिए बायो-रिमेडिएशन तकनीक अपनाई जाएगी। झील में घुलित ऑक्सीजन का स्तर बढ़ाने और आकर्षण बढ़ाने के लिए एरेटर और फव्वारों की भी स्थापना की जाएगी।

5,000 देशी पेड़ लगाए जाएंगे

पर्यावरण संरक्षण को मजबूत करने के उद्देश्य से एलजी ने क्षेत्र में 5,000 देशी पेड़ लगाने के निर्देश दिए हैं। इससे जैव विविधता को बढ़ावा मिलेगा और झील क्षेत्र का हरित आवरण मजबूत होगा। अधिकारियों का कहना है कि यह पहल क्षेत्र के पारिस्थितिक संतुलन को बेहतर बनाने में मददगार साबित होगी।

सभी विभाग मिलकर करेंगे काम

एलजी ने कहा कि संजय झील को एक आदर्श ब्लू-ग्रीन एसेट के रूप में विकसित करना सरकार की प्राथमिकता है। इसके लिए विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय, स्थानीय आरडब्ल्यूए की भागीदारी और कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) का सहयोग भी लिया जाएगा।

उन्होंने भरोसा जताया कि आने वाले समय में संजय झील दिल्लीवासियों के लिए एक स्वच्छ, हरित और जैव विविधता से समृद्ध सार्वजनिक स्थल के रूप में विकसित होगी।

Post Views: 2
Author

delhidarpantv

Follow Me
Other Articles
केतन हत्याकांड में सिया गोयल और चेतन चौधरी का CCTV फुटेज, जिसमें दोनों हत्या से एक दिन पहले कैफे में मुलाकात करते दिखाई दे रहे हैं।
Previous

केतन हत्याकांड में नया मोड़: कैफे मीटिंग का वीडियो वायरल, तीसरे शख्स की एंट्री

दिल्ली के कथित 600 करोड़ रुपये के हेल्थ स्कैम की जांच के तहत ईडी द्वारा स्वास्थ्य विभाग से दस्तावेज मांगने से जुड़ी सांकेतिक तस्वीर।
Next

दिल्ली के 600 करोड़ रुपये के हेल्थ स्कैम की जांच में तेजी, ED ने मांगे टेंडर से भुगतान तक के सभी रिकॉर्ड

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Premier News

Nisl semper taciti vulputate neque vitae primis, malesuada tortor habitasse vestibulum dictum nascetur vehicula, natoque parturient nullam diam congue. Convallis curabitur primis turpis commodo fames proin augue, senectus parturient vestibulum quam aliquam curae eros, placerat interdum lobortis erat phasellus odio.

Recent Posts

  • दिल्ली में अवैध निर्माण पर बुलडोजर कार्रवाई: आखिर क्यों टूट रहे हैं लोगो के आशियाने ?
  • विपक्ष पक्ष ने तोड़ी चुप्पी,सोनम वांगचुक से अनशन खत्म करने के लिए की अपील
  • गुरुग्राम में बाइक को मारी टक्कर, फिर पुलिस से की हाथापाई विडिओ सोशल मीडिया वायरल
  • दिल्ली में दर्दनाक सड़क हादसा: स्कूल जा रही 11 साल की बच्ची को बस ने कुचला
Copyright DelhiDarpantv Since 2008