Sunday, March 8, 2026
spot_img
Homeदिल्लीदिल्ली सरकार का सख़्त फैसला: बिना PUC पेट्रोल नहीं, पुरानी गाड़ियों पर...

दिल्ली सरकार का सख़्त फैसला: बिना PUC पेट्रोल नहीं, पुरानी गाड़ियों पर रोक

दिल्ली को सांस लौटाने की कोशिशें तेज़, बिना PUC पेट्रोल-डीजल नहीं

पुरानी गाड़ियों की एंट्री पर रोक, GRAP-4 के तहत सख़्त कदम लागू दिल्ली की जहरीली हवा से निपटने के लिए प्रशासन ने सख़्त कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। राजधानी के अधिकांश इलाकों में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 400 के पार पहुंचने के बाद GRAP-4 के तहत आपात उपाय लागू कर दिए गए हैं। हालात को देखते हुए दिल्ली में अब PUC (पॉल्यूशन अंडर कंट्रोल) सर्टिफिकेट के बिना किसी भी वाहन को पेट्रोल-डीजल नहीं मिलेगा।

इसके साथ ही BS-VI से पुराने वाहनों की दिल्ली में एंट्री पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है। दिल्ली में रजिस्टर्ड सभी वाहनों के लिए भी वैध प्रदूषण सर्टिफिकेट अनिवार्य कर दिया गया है।

अगले एक हफ्ते तक हालात खराब रहने के आसार

मौसम विभाग के मुताबिक, मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों के चलते आने वाले एक सप्ताह तक दिल्ली की हवा बेहद खराब रहने की आशंका है। इसी वजह से प्रशासन की ओर से प्रदूषण कम करने के लिए लगातार सख़्त फैसले लिए जा रहे हैं।

गुरुवार सुबह नजफगढ़ इलाके में जहरीले स्मॉग की परत देखी गई, जहां AQI 284 दर्ज किया गया। वहीं जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम के पास AQI 349 रहा, जिसे केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) ने ‘बहुत खराब’ श्रेणी में रखा है। राजधानी का ओवरऑल AQI 439 दर्ज किया गया है, जिससे हालात पब्लिक हेल्थ इमरजेंसी जैसे बन गए हैं।

प्रदूषण रोकने के लिए लिए गए अहम फैसले

  • PUC के बिना किसी भी वाहन को पेट्रोल-डीजल नहीं दिया जाएगा
  • दिल्ली में चलने वाले हर वाहन के पास वैध प्रदूषण सर्टिफिकेट होना अनिवार्य
  • दिल्ली के बाहर से केवल BS-VI और इलेक्ट्रिक वाहनों को ही एंट्री की अनुमति
  • जरूरी सेवाओं को छोड़कर सभी ट्रकों की दिल्ली में एंट्री बैन
  • सरकारी और निजी कार्यालयों में 50% कर्मचारियों के लिए वर्क फ्रॉम होम अनिवार्य
  • दिल्ली में सभी निर्माण कार्यों पर रोक, मजदूरों को ₹10,000 भत्ता देने की घोषणा

सुप्रीम कोर्ट की सख़्ती

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण पर गंभीर चिंता जताते हुए सरकार को दिल्ली की सीमा पर बने नौ टोल प्लाजा अस्थायी रूप से बंद करने पर विचार करने के निर्देश दिए हैं। कोर्ट ने कहा कि इससे प्रदूषण और ट्रैफिक दोनों को नियंत्रित करने में मदद मिल सकती है।

एंट्री पॉइंट्स पर कड़ी जांच

दिल्ली के सभी एंट्री पॉइंट्स पर पुलिस द्वारा सख़्त जांच की जा रही है। BS-VI से नीचे की गाड़ियों को वापस लौटाया जा रहा है। कई ट्रकों को सीमा से ही लौटा दिया गया है। हर वाहन का स्टेटस मशीन से चेक किया जा रहा है, जिससे सुबह के समय ट्रैफिक भी प्रभावित हुआ।

पालम इलाके में घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी करीब 100 मीटर दर्ज की गई है, हालांकि दिन चढ़ने के साथ स्थिति में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है।

दिल्ली इस समय गंभीर प्रदूषण संकट से जूझ रही है और प्रशासन का कहना है कि जब तक हालात नहीं सुधरते, तब तक सख़्ती जारी रहेगी।

यह भी पढ़ें- https://delhidarpantv.com/congresss-protest-against-the-crop-harvest-in-the-national-green-tribunal-case-is-different-from-that-in-the-harsat-case/

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments