Sunday, March 1, 2026
spot_img
Homeदिल्लीदिल्ली: शादीशुदा होने की बात छिपाई तो प्रेमिका ने काटा झोलाछाप डॉक्टर...

दिल्ली: शादीशुदा होने की बात छिपाई तो प्रेमिका ने काटा झोलाछाप डॉक्टर का प्राइवेट पार्ट, हालत गंभीर

नई दिल्ली: उत्तर दिल्ली के वजीराबाद इलाके से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने अपने प्रेमी के शादीशुदा होने की जानकारी मिलने पर जानलेवा हमला कर दिया। आरोपी महिला ने कथित तौर पर 22 वर्षीय झोलाछाप डॉक्टर के प्राइवेट पार्ट को धारदार हथियार से काट डाला। पुलिस के अनुसार, घायल युवक की पहचान उत्तर प्रदेश के रामपुर निवासी विशारजीत के रूप में हुई है। वह पिछले दो वर्षों से वजीराबाद निवासी अमीना खातून के साथ रिश्ते में था। विवाद तब शुरू हुआ जब अमीना को पता चला कि विशारजीत पहले से शादीशुदा है और उसने यह सच्चाई उससे छिपाकर रखी थी।

पीड़ित ने पुलिस को दिए बयान में आरोप लगाया कि वारदात वाली रात महिला ने उसे दूध में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया था। जब वह अर्धचेतन अवस्था में था, तब रात के करीब 2:30 बजे महिला ने उस पर हमला कर दिया। घायल अवस्था में युवक किसी तरह हिंदू राव अस्पताल पहुंचा, जहां से उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे तुरंत सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां डॉक्टरों ने उसकी इमरजेंसी सर्जरी की है और फिलहाल उसका इलाज जारी है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी महिला अमीना खातून, जो मूल रूप से बिहार के किशनगंज की रहने वाली है, वारदात के बाद से फरार है। पुलिस ने पीड़ित के बयान और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 118(2) और 123 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी महिला की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं। वजीराबाद थाना पुलिस मामले के हर पहलू की गहनता से जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें:- https://delhidarpantv.com/arvind-narendra-has-been-saving-the-crop-of-kajarwal-rahai-but-anan-hazars-big-statement/

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments