दक्षिण दिल्ली के नेहरू प्लेस इलाके से महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां सुबह के समय दो युवतियों के साथ छेड़छाड़, मारपीट और बदसलूकी की गई। आरोप है कि कुछ युवकों ने पहले दोनों लड़कियों का पीछा किया और फिर उनके साथ अभद्रता करते हुए, अचानक हमला कर दिया।
पीड़ित युवतियों में एक असम और दूसरी बिहार की रहने वाली बताई जा रही है। दोनों का कहना है कि 11 मई की सुबह करीब 6:30 बजे वे सड़क किनारे एक चाय की दुकान पर बैठकर चाय पी रही थीं। इसी दौरान कुछ युवक वहां पहुंचे और उन्हें परेशान करने लगे।
युवतियों के मुताबिक, आरोपियों ने गंदी टिप्पणियां कीं, इस पर जब उन युवतियों ने विरोध किया तो उन सब युवको ने मारपीट शुरू कर दी और उनके कपड़े तक फाड़ दिए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
मामले में कुल सात युवकों के शामिल होने की बात सामने आई है, जिनमें से चार को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। वहीं पीड़िताओं ने आरोप लगाया है कि शुरुआत में पुलिस ने उनकी शिकायत को गंभीरता से नहीं लिया था पर जब बात जब फेलाने लगी तो पुलिस एक्शन में आई! फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और बाकी आरोपियों की तलाश जारी है।
देखा जाये तो हर दिन महिलाओं के साथ कोई न कोई घटना होती रहती है! ऐसे में पुलिस पर्शासन भी उनकी सहयता वक्त पर नही करते है तोह पीड़ित महिला कहा जाएगी!
“राजधानी दिल्ली में महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल, शर्मनाक कांड, दो युवतियों के साथ बदसलूकी से मचा बवाल”
RELATED ARTICLES

