Saturday, May 30, 2026
spot_img
HomeBJP“मानसून से पहले नालों की सफाई पर बड़ा घमासान, AAP नेता अंकुश...

“मानसून से पहले नालों की सफाई पर बड़ा घमासान, AAP नेता अंकुश नारंग ने बीजेपी घेरा”

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में मानसून की दस्तक से पहले नालों की सफाई को लेकर राजनीती गलियारों में सियासत बेहद तेज हो गई है। आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता अंकुश नारंग ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर दिल्ली में नालों की सफाई व्यवस्था को लेकर भाजपा सरकार पर सीधा निशाना साधा है।

अंकुश नारंग ने अपनी पोस्ट में दावा किया कि मानसून सिर पर आ चुका है, लेकिन दिल्ली के कई नाले अब भी गंदगी और जलकुंभी से भरे हुए हैं। उन्होंने विशेष रूप से शाहदरा के बड़े बड़े  नाले का जिक्र करते हुए कहा कि वहां अब तक सफाई का कार्य पूरा नहीं हुआ है।

AAP नेता ने आरोप लगाया कि लोक निर्माण विभाग (PWD) और नगर निगम (MCD) के कई नालों की सफाई अभी भी अधूरी ही है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब केंद्र सरकार, दिल्ली सरकार, एमसीडी और डीडीए सब पर ही भाजपा का नियंत्रण है, तो फिर नालों की सफाई का काम समय पर क्यों नही हुआ है!

उन्होंने भाजपा की सरकार को “चार इंजन सरकार” बताते हुए कहा कि इसके बावजूद दिल्ली की जल निकासी व्यवस्था को लेकर अभी भी गंभीर समस्याएं बनी हुई हैं।

गौरतलब है कि हर वर्ष मानसून के दौरान दिल्ली के कई इलाकों में जलभराव की समस्या सामने आती ही है। ऐसे में नालों की समय पर सफाई को लेकर राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो जाती है।

हालांकि, अंकुश नारंग के दावों पर संबंधित विभागों या भाजपा की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। नालों की सफाई की वास्तविक स्थिति को लेकर प्रशासनिक आंकड़ों और विभागीय रिपोर्ट का इंतजार की जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments