Sunday, May 31, 2026
spot_img
HomeBJP"सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शालीमार बाग में चला बुलडोजर, सुबह...

“सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शालीमार बाग में चला बुलडोजर, सुबह 6 बजे से शुरू हुई कार्रवाई”

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के शालीमार बाग इलाके में अतिक्रमण हटाने की बड़ी कार्रवाई रविवार सुबह से शुरू कर दी गई। सुप्रीम कोर्ट में राहत की मांग खारिज होने के बाद प्रशासन ने सड़क चौड़ीकरण परियोजना के तहत यह अभियान चलाया।

जानकारी के अनुसार, शालीमार बाग के मैक्स रोड क्षेत्र में सुबह करीब 6 बजे से ही डिमोलिशन की कार्रवाई शुरू हो गई। प्रशासन की ओर से पहले ही करीब 157 प्रभावित परिवारों को 30 मई तक अपने मकान और कब्जे वाली जगह खाली करने का नोटिस दिया गया था।

बताया जा रहा है कि सड़क चौड़ीकरण के कार्य में बाधा बन रहे निर्माणों को हटाने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है। लंबे समय से यह मामला स्थानीय लोगों और प्रशासन के बीच चर्चा का विषय बना हुआ था। प्रभावित लोगों ने कार्रवाई पर रोक लगाने के लिए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा भी खटखटाया था, लेकिन राहत नहीं मिलने के बाद प्रशासन ने अभियान शुरू कर दिया।

मौके पर भारी पुलिस बल और एसटीएफ की टीमें तैनात की गई हैं। शालीमार गांव के आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके।

स्थानीय लोगों में कार्रवाई को लेकर नाराजगी और चिंता का माहौल है, वहीं प्रशासन का कहना है कि यह कदम सार्वजनिक हित और सड़क चौड़ीकरण परियोजना को पूरा करने के लिए आवश्यक है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments