मुकुंदपुर इलाके में अचानक सिलेंडर ब्लास्ट से इमारत गिरने से कई लोग मलबे के निचे दब गए! बताया जा रहा है की इमारत के अन्दर अवेध रूप से सिलेंडर सप्लाई का काम किया जाता था! अचानक तेज धमाका होने से पूरी इमारत एक झटके में नीचे गिर गई जिससे इमारत में काम करने व् इमारत के अन्दर रहने वाले लोग मलबे में दब गए ! हालांकि इसकी असली वजह अब तक सामने नहीं आई है.
राजधानी दिल्ली के बुराड़ी के मुकुंदपुर इलाके में मंगलवार अचानक तेज धमाके के बाद से एक मकान एक झटके में पूरा निचे गिर गया! सूत्रों के मुताबिक इस मकान में अवेध रूप से काफी समय से एलपीजी सिलेंडर की भारी संख्या में सप्लाई होती थी! तभी अचानक ब्लास्ट हुआ है, जिसकी वजह से पूरी की पूरी इमारत मलबे के ढेर में तब्दील हो गई! बताया जा रहा है की इस हादसे में कई लोगों के दबे होने की आशंका का जताई जा रही है! स्थानीय लोग द्वारा घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचा. दमकल की करीब 5 गाड़ियां भी मौके पर मौजूद रही! राहत और बचाव कार्य जारी है. जिस मकान में ब्लास्ट हुआ है वहां पर सिलेंडर का बिजनेस होता था. इस जगह पर सिलेंडर भरकर सप्लाई किए जाते थे.
ब्लास्ट वाली जगह अवेध रूप से चल रहा था सिलेंडर का बिजनस

घटना के बाद इलाके के लोगों ने पुलिस और दमकल विभाग को तुरंत फोन कर बताया कि इलाके में सिलेंडर फट गए हैं. जिसके बाद राहत और बचाव टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई. राहत और बचाव टीम को आसपास के लोगों ने बताया कि यहां इस इमारत में सिलेंडर भरे और सप्लाई किए जाते थे.साथ ही यहां पर बर्तनों की रंगाई और पाउच बनाने का का काम भी किया जाता था और साथ ही मोबाइल चार्जर फैक्ट्री भी थी. रिहायशी इलाके में कमर्शियल काम होता था. जिसकी वजह से यहां ब्लास्ट हुआ! बताया जा रहा है की ये धमाका इतना जायदा जोरदार था की आस पास के मकानों में भी तेज झटका लगा! लेकिन गरिमत रही की ब्लास्ट एक सिलेंडर में हुआ और अगर ये ब्लास्ट की आग दुसरे बाकि सिलेंडर तक पहोच जाती तो पूरा मुकुंदपुर जलकर खाक हो सकता था!
मलबे से निकाले 6 लोग, बाकि की तलाश जारी
इमारत गिरने से मलबे में दबे 6 लोगों को जख्मी हालत में बाहर निकाला जा चुका है. लेकिन आशंका जताई जा रही है की कुछ और लोग भी अंदर दबे हो सकते हैं और उनकी तलाश की जारी है! घायलों को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करा दिया गया है! लेकिन घायलों की हालत कैसी है इस जानकारी की पुष्टि नही हो पाई है!
मलबे के निचे दबे लोग की हालत
दमकल विभाग के अनुसार, घटना सुबह 9 बजकर 37 मिनट पर हुई थी! जिसके बाद उनको फोन के जरिये सूचना दी गई. मामले गंभीरता को देखते हुए तुरंत 5 दमकल गाड़ियों को मौके पर रवाना किया गया. रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है. मलबा हटाकर दबे हुए लोगों की तलाश अभी भी जारी है.

