Wednesday, January 14, 2026
spot_img
HomeराजनीतिDelhi Politicsदिल्ली से बड़ी खबर: बांग्लादेश हाई कमीशन ने वीज़ा व कांसुलर सेवाओं...

दिल्ली से बड़ी खबर: बांग्लादेश हाई कमीशन ने वीज़ा व कांसुलर सेवाओं पर लगाई अस्थायी रोक

नई दिल्ली:
बांग्लादेश में लगातार बिगड़ते हालात के बीच दिल्ली से एक अहम खबर सामने आई है। राजधानी में स्थित बांग्लादेश हाई कमीशन के बाहर एक आधिकारिक नोटिस चस्पा किया गया है, जिसमें बताया गया है कि सभी कांसुलर और वीज़ा सेवाएं अगले आदेश तक अस्थायी रूप से बंद कर दी गई हैं

हाई कमीशन द्वारा लगाए गए नोटिस में लिखा है, “कुछ आवश्यक कारणों से, नई दिल्ली में बांग्लादेश हाई कमीशन से सभी कांसुलर और वीज़ा सेवाएं अगले आदेश तक अस्थायी रूप से निलंबित की जाती हैं।” हालांकि नोटिस में सेवाएं बंद किए जाने के पीछे के कारणों को स्पष्ट नहीं किया गया है।

बांग्लादेश में हिंसा से हालात तनावपूर्ण

बांग्लादेश में शरीफ उस्मान हादी की मौत के बाद देश के कई हिस्सों में हिंसा और विरोध-प्रदर्शन तेज हो गए हैं। हालात इतने बिगड़ चुके हैं कि कई इलाकों में तनाव का माहौल बना हुआ है। बांग्लादेश पुलिस ने मामले में जानकारी देते हुए कहा है कि मुख्य संदिग्ध फैसल करीम मसूद के ठिकाने के बारे में फिलहाल कोई ठोस जानकारी नहीं मिल पाई है, हालांकि उसकी तलाश लगातार जारी है।

हिंदू समुदाय को निशाना बनाए जाने के आरोप

हादी की मौत के बाद जमात-ए-इस्लामी से जुड़े कट्टरपंथी तत्वों के सक्रिय होने की खबरें सामने आ रही हैं। आरोप है कि हिंदू समुदाय के लोगों को विशेष रूप से निशाना बनाया जा रहा है। पश्चिमी बांग्लादेश के झेनाइदह जिले में गोविंदा बिस्वास नामक व्यक्ति को हाथ में कलावा होने के कारण कथित तौर पर निशाना बनाया गया।

ढाका में विरोध प्रदर्शन, सुरक्षा की मांग

इसी बीच, हिंदू युवक दीपू चंद्र दास को जिंदा जलाए जाने की घटना के विरोध में देशभर में आक्रोश देखा जा रहा है। ढाका स्थित ऐतिहासिक ढाकेश्वरी मंदिर में हिंदू समुदाय के लोग एकत्र हुए और सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि दीपू के हत्यारों को जल्द से जल्द सख्त सजा दी जाए और अल्पसंख्यकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।

भारत में भी विरोध, कोलकाता में प्रदर्शन

बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर हो रहे कथित अत्याचारों को लेकर भारत में भी विरोध देखने को मिला। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बांग्लादेश उच्चायोग के सामने प्रदर्शन किया। वहीं, राज्य के नेता प्रतिपक्ष और भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने भी अन्य भाजपा नेताओं के साथ बांग्लादेश उच्चायोग के बाहर विरोध प्रदर्शन कर अल्पसंख्यकों की सुरक्षा का मुद्दा उठाया।

यह भी पढ़ें- https://delhidarpantv.com/dharma-ka-nam-but-laugh-not-bagaldash-latchg-on-chf-imam-ilyas-k-kad-paratkarya/

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments