Saturday, May 16, 2026
spot_img
Homecrime news"भाई ने दर्ज कराई मिसिंग रिपोर्ट, पुलिस ने सुलझाई गुथी, जांच में...

“भाई ने दर्ज कराई मिसिंग रिपोर्ट, पुलिस ने सुलझाई गुथी, जांच में सामने आया मर्डर का सच,दो सगे भाई गिरफ्तार”

19 तारीख को अमन विहार थाना क्षेत्र में अजय कुमार के कथित अपहरण का मामला सामने आया। अजय कुमार, पुत्र श्री जयचंद, निवासी रोहिणी सेक्टर 20 बताए गए हैं। उनके भाई विजय कुमार ने 20 तारीख को थाने में मिसिंग शिकायत दर्ज करवाई।

शिकायत मिलते ही दिल्ली पुलिस की अमन विहार टीम तुरंत जांच में जुट गई। 20 से 23 तारीख तक लगातार तलाश और पूछताछ के बावजूद पुलिस को कोई ठोस सुराग नहीं मिला।

इसके बाद 23 तारीख को विजय कुमार की शिकायत पर मामले में किडनैपिंग की धाराएं जोड़ते हुए केस दर्ज किया गया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष जांच टीम बनाई और जांच तेज कर दी।

लगातार जांच और टेक्निकल सर्विलांस के जरिए पुलिस को अहम सुराग मिले। जांच के दौरान प्रेम नगर इलाके के दो युवकों का नाम सामने आया। दोनों आरोपी सगे भाई बताए जा रहे हैं और किराड़ी सुलेमान नगर में दुकान चलाते हैं।

पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि दोनों भाइयों ने 19 तारीख को अजय कुमार का अपहरण किया और उसी दौरान उनकी हत्या कर दी। पूछताछ में आरोपियों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस को जानकारी मिली कि शव को रन्हौला इलाके के नाले में फेंका गया था।

फिलहाल दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है और मामला अब अदालत पहुंच चुका है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments