Tuesday, December 16, 2025
spot_img
HomeDELHI POLICEदिल्ली के रोहिणी में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची 20 दमकल...

दिल्ली के रोहिणी में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची 20 दमकल की गाड़ी

  • अंशु ठाकुर, दिल्ली दर्पण टीवी

दिल्ली के रोहिणी जिले के सेक्टर 17 स्थित श्री निकेतन अपार्टमेंट के पास बसी झुग्गियों में भीषण आग लगने की घटना सामने आई है. दिल्ली फायर सेवा की 20 दमकल गाड़ियां घटनास्थल पर मौजूद हैं. अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.

रोहिणी सेक्टर 17 स्थित झुग्गी बस्ती में लगी आग पर काबू पाने का काम जारी है. मौके पर पुलिस और फायर सेवा के अ​फसर मौजूद हैं.

दिल्ली के रोहिणी में आग की घटना सामने आने के बाद अब शकरपुर थाना क्षेत्र के आईटीओ जाने वाले मार्ग पर स्थित ​जंगल में आग लग गई. आग बुझाने का काम जारी है.

गीता कॉलोनी फायर स्टेशन के सब ऑफिसर भीमसेन ने का, “दोपहर 12.07 बजे हमें लक्ष्मी नगर से आईटीओ की ओर जाने वाले रास्ते पर पेड़ों में आग लगने की सूचना मिली थी. सूचना मिलने के तत्काल बाद मौके पर लिए तीन दमकल की गाड़ियों को रवाना किया गया. आईटीओ जंगल में लगी आग पर काबू पा लिया गया है. किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. “

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments