Thursday, April 23, 2026
spot_img
Homeअपराधखून से सना बायोमेट्रिक लॉक, दरिंदगी की इंतहा: IRS अफसर की बेटी...

खून से सना बायोमेट्रिक लॉक, दरिंदगी की इंतहा: IRS अफसर की बेटी के रेप-मर्डर केस में चौंकाने वाले खुलासे

नई दिल्ली: दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के अमर कॉलोनी इलाके में आईआरएस अधिकारी की बेटी के साथ हुई दरिंदगी और हत्या के मामले ने राजधानी को झकझोर दिया है। इस सनसनीखेज केस में आरोपी राहुल मीणा की गिरफ्तारी के बाद जो खुलासे सामने आए हैं, उन्होंने पुलिस अधिकारियों को भी हैरान कर दिया है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी न सिर्फ लूटपाट के इरादे से आया था, बल्कि उसकी मानसिकता बेहद खतरनाक और हिंसक हो चुकी थी।

प्लानिंग के साथ घर में दाखिल हुआ आरोपी
पुलिस के मुताबिक, आरोपी को परिवार की दिनचर्या की पूरी जानकारी थी। उसे पता था कि लड़की के माता-पिता सुबह जिम के लिए निकलते हैं। इसी का फायदा उठाकर वह सुबह-सुबह घर में दाखिल हुआ और सीधे उस स्टडी रूम में पहुंचा, जहां पीड़िता पढ़ाई कर रही थी। बताया जा रहा है कि पीड़िता यूपीएससी की तैयारी कर रही थी और पढ़ाई में बेहद मेधावी थी।

विरोध करने पर बेरहमी से हमला
जांच में सामने आया है कि आरोपी ने पहले लड़की को काबू में करने की कोशिश की, लेकिन विरोध करने पर उसने पास में रखी भारी वस्तुओं से हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने के बाद पीड़िता बेहोश हो गई, जिसके बाद आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। यह दरिंदगी यहीं नहीं रुकी—आरोपी ने लूट की नीयत से घर का रुख किया।

खून से लथपथ उंगली से खोलना चाहता था लॉकर
मामले का सबसे खौफनाक पहलू तब सामने आया जब आरोपी ने बेहोश (संभवतः मृत) पीड़िता को घसीटकर नीचे लाया और उसके खून से सने हाथों से बायोमेट्रिक लॉक खोलने की कोशिश की। लेकिन खून और ब्लड सर्कुलेशन रुकने की वजह से लॉक नहीं खुल सका। इसके बाद आरोपी ने पेचकस की मदद से लॉकर तोड़ा और कैश व ज्वेलरी लेकर फरार हो गया।

सबूत मिटाने की कोशिश, कपड़े बदलकर भागा
पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी के कपड़ों पर खून लग गया था, जिसे छिपाने के लिए उसने घर में ही मौजूद पीड़िता के भाई के कपड़े पहन लिए और मौके से फरार हो गया। यह दर्शाता है कि वह अपराध के बाद भी बेहद सुनियोजित तरीके से सबूत मिटाने की कोशिश कर रहा था।

अलवर में भी एक दिन पहले किया था रेप
जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि आरोपी ने वारदात से एक दिन पहले राजस्थान के अलवर में एक शादीशुदा महिला के साथ भी दुष्कर्म किया था। उसने महिला को धमकाया और फिर दिल्ली आकर इस जघन्य अपराध को अंजाम दिया। इससे साफ है कि आरोपी की आपराधिक प्रवृत्ति लगातार बढ़ती जा रही थी।

ऑनलाइन जुए और आपराधिक आदतों ने बनाया दरिंदा
पुलिस के अनुसार, आरोपी को कम उम्र में ही ऑनलाइन जुए (3 पत्ती) की लत लग चुकी थी। इसी के जरिए वह पैसे कमाता और गलत गतिविधियों में शामिल रहता था। पूछताछ में यह भी सामने आया है कि उसकी महिलाओं के प्रति सोच बेहद विकृत थी।

पुलिस कर रही हर एंगल से जांच
हालांकि आरोपी का दावा है कि उसका मकसद केवल लूटपाट था, लेकिन पुलिस अधिकारियों का मानना है कि पीड़िता पर उसकी पहले से नजर थी और वह रेप व हत्या की मंशा से ही आया था। फिलहाल पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें: https://delhidarpantv.com/the-accused-who-is-accused-of-raping-the-officer-does-not-regret-his-actions/

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments