Friday, May 15, 2026
spot_img
Home Blog Page 1083

अब ग्रेटा ने किया किसान आंदोलन का समर्थन

नेहा राठौर, संवाददाता

नई दिल्ली। भारत में पिछले दो महीने से तीनों कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली की सीमा पर डटे किसानों को देश के कई नेताओं के साथ-साथ अब विदेशों से भी समर्थन मिल रहा है। अमेरीकी सिंगर रिहाना के बाद स्वीडन की पर्यावरण कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग भी किसान आंदोलन के समर्थन में आ गई है। ग्रेटा ने किसान आंदोलन को लेकर रिहाना के ट्विट के कुछ घंटों के बाद ही ट्वीट कर अपना समर्थन दिया। ग्रेटा ने किसानों को 2 फरवरी को समर्थन देते हुए ट्वीट किया, ‘हम भारत में चल रहे किसान आंदोलन के साथ एकजुटता में खड़े हैं।’


बता दें कि ग्रेटा से पहले अमेरिकी सिंगर रिहाना भी किसान आंदोलन का समर्थन में ट्वीट कर चुकी हैं। रिहाना ने प्रदर्शन स्थल पर इंटरनेट सेवाओं को बंद किए जाने वाली एक खबर को शेयर करते हुए लिखा कि ‘हम इस बारे में बात क्यों नहीं कर रहे हैं?’ उन्होंने अपने ट्वीट के साथ #FarmersProtest भी जोड़ा है। रिहान एक अमेरिकी सिंगर है, उनके ट्वीटर पर दस करोड़ फॉलोअर हैं और उनके इस ट्वीट को एक घंटे में हजारों लोगों ने रीट्वीट किया है।

इन दोनों के अलावा ब्रिटेन की संसद सदस्य क्लाउडिया वेबबे ने भी भारतीय किसानों के साथ एकजुटता दिखाई है। क्लाउडिया ने रिहाना के ट्वीट का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा, ‘भारतीय किसानों के प्रति एकजुटता! धन्यवाद रिहाना। एक ऐसे दौर में जहां राजनीतिक नेतृत्व की कमी है, हम दूसरों को आगे कदम बढ़ने के लिए आभारी हैं।’

 इन सबके साथ लेखक और अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस की भतीजी मीणा ने भी आंदोलन कर रहे किसानों के साथ सोशल मीडिया पर अपना समर्थन दिखाया है। मीणा ने अपने ट्वीटर में लिखा कि हम सभी को भारत में इंटरनेट बंद और किसान प्रदर्शनकारियों के खिलाफ हिंसा से नाराज़ होना चाहिए। वहीं यूएस हाउस के प्रतिनिधि जिम कोस्टा ने भी माहौल को परेशान करने वाला बताया और कहा कि स्थिति पर करीब से नजर रखी जा रही है। कोस्टा ने ट्वीट कर लिखा, ‘भारत में सामने आने वाली घटनाएं परेशान कर रही हैं। विदेश मामलों की समिति के एक सदस्य के रूप में, मैं स्थिति की बारीकी से निगरानी कर रहा हूं। शांतिपूर्ण विरोध के अधिकार का हमेशा सम्मान किया जाना चाहिए।

बता दें कि किसान संगठन पिछले दो महीने से दिल्ली की सीमा पर केंद्र सरकार द्वारा लाए गए तीन कृषि कानूनों को लगातार रद्द करने की मांग कर रहे हैं। इस विरोध में मुख्य तौर पर पंजाब और हरियाणा के किसान शामिल हैं। इस बीच हरियाणा सरकार ने 3 फरवरी को शाम 5 बजे तक कई जिलों में मोबाईल इंटरनेट सेवाओं के बंद करने की अवधी भी बढ़ा दी है।

लाल किले को अनिश्चितकाल तक के लिए किया गया बंद

नेहा राठौड़, संवाददाता

दिल्ली: गणतंत्र दिवस के बाद से बंद राष्ट्रीय स्मारक लाल किले को अब बर्ड फ्लू के कारण अनिश्चितकाल के लिए बंद करने के आदेश आए हैं।

सोमवार को राष्ट्रीय पुरातत्व विभाग की ओर से जारी एक आदेश में कहा गया कि लाल किले को अनिश्चितकाल के लिए आम जनता और सामान्य आंगतुकों के लिए बंद किया जा रहा है। आदेश की एक प्रति में इसका कारण बर्ड फ्लू यानी एवियन इंफ्लूएंज़ा बताया गया है।

राष्ट्रीय पुरातत्व विभाग के इस आदेश को आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया के डीजी की ओर से मंजूरी मिली है और इसपर डायरेक्टर मॉनूमेंट-2, अरविन मंजुल ने  हस्ताक्षर भी किए हैं। इस आदेश में कहा गया है कि आपदा प्रबंधन समिति की ओर से मिले एक ऑर्डर के तहत लाल किले को अगले आदेश तक के लिए बंद किया जा रहा है। यह फैसला लाल किला इलाके में बर्ड फ्लू के प्रसार को रोकने के लिए किया जा रहा है क्योंकि इस इलाके की पहचान संक्रमित क्षेत्र के तौर पर की गई है।

बता दें कि पिछले कुछ महीने से दिल्ली में बर्ड फ्लू की समस्या लगातार जारी है। जनवरी महीने में दो हफ्तों के भीतर 1200 से ज्यादा पक्षियों के मरने की जानकारी थी। लेकिन फिलहाल ऐसा मानकर चला जा रहा है कि इन सभी की मौत बर्ड फ्लू से नहीं हुई है। हालांकि, बर्ड फ्लू की समस्या फिर भी बनी हुई है। कई जगहों से इकट्ठा हुए पक्षीयो के नमूनों में फ्लू मिला है। लाल किले को बर्ड फ्लू के चलते कुछ दिन पहले भी बंद किया गया था। फिलहाल लाल किले को एवियन इंफ्लूएंजा से संक्रमित इलाका घोषित किया गया है।

फरीदाबाद पुलिस को मिली बड़ी सफलता

मनोज सूर्यवंशी, संवाददाता

दिल्ली एनसीआर।। फरीदाबाद पुलिस ने कुछ दिन पहले हुई सराय ख्वाजा की ज्वेलरी शॉप से चोरी की वारदात को समझाते हुए एक आरोपी को किया गिरफ्तार वही पुलिस ने चुराया गया 40 लाख रुपए का सोना भी किया बरामद आरोपी के खिलाफ दर्जनों ज्वेलरी की दुकानों पर चोरी के मामले दर्ज हुए है।

पुलिस की गिरफ्त में दिखाई दे रहा है शातिर चोर राशिद नाम का युवक है जो कि मूल रूप से ग्रेटर नोएडा का रहने वाला है एक चोर ने एक हफ्ते पहले फरीदाबाद की सराय मार्केट सेट ज्वेलरी के शोरूम में छत से रास्ता बना कर दुकान में रखे लगभग 40 लाख रुपए के सोने पर हाथ साफ कर दिया था।

जिसके बाद पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर इसे गिरफ्तार किया और इसके कब्जे से लगभग 40 लाख रुपए के चुराए गए सोने को भी बरामद किया। वहीं पुलिस ने आरोपी से वारदात में इस्तेमाल किए गए गैस कटर को भी बरामद किया और पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पहले एक दर्जन मामले चोरी के दर्ज हैं। आरोपी सिर्फ ज्वेलरी की दुकानों को ही अपना निशाना बनाता था। इतना ही नहीं आरोपी अकेले ही चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया करता था। वही दिल्ली समेत आसपास के कई जिलों कि पुलिस इस आरोपी को गिरफ्तार करने की फिराक में थी फिलहाल आरोपी पुलिस की हिरासत में है और पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है

”आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करेंगे युवा”

काव्या बजाज, संवाददाता

नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स  के छात्रों को कालेज के 94वें स्थापना दिवस के मौके पर संबोधित किया। इस मौके पर उन्होंने सभी लोगों को बधाई देते हुए कहा कि कॉलेज हमेशा से ही बच्चों की पढ़ाई और देश की तरक्की में अपना अहम योगदान देता आया है। इस मौके पर उन्हें आमंत्रित किया जाना खुद को सौभाग्यशाली बताया।


उन्होंने उपस्थित छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार हमेशा से ही आत्मनिर्भर भारत पर ज़ोर देती आई है, जिसके लिए उन्होंने शिक्षा नीति में भी बदलाव किए थे। उन्हें पूरा भरोसा है कि यह शिक्षा नीति शिक्षा में बदलाव ले कर आ रही है और आगे भी इसके काफी फायदे देखने को मिलंगे।

सभी विकसित देशों के साथ कंधे से कंधा मिला कर चलने वाला भारत अपने देश के युवाओं की मदद उन सभी देशों को एक दिन जरूर पीछे छोड़ेगा। उन्हें अपने देश के युवाओं पर पूरा भरोसा है कि वह आत्मनिर्भर भारत के सपने को जरूर साकार करेंगे।

महामारी पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि कोरोना ने देश को पीछे कर दिया है जिसकी वजह से सभी को सूझबूझ से काम लेने की जरूरत है। जो शिक्षा हमें मज़बूती नहीं दे वह सिर्फ नाम की शिक्षा है। और हमें मज़बूती के साथ आगे बढ़ना है। और पूरी दुनिया को आत्मनिर्भर भारत का संदेश देना है।

शालीमार गांव में एमसीडी चुनाव, टिकट के कई दावेदार टकराने को हैं तैयार

शिवानी मोरवाल, संवाददाता

नई दिल्ली। राजधानी में दिल्ली में 28 फरवरी को 5 वार्डों में उपचुनाव होने हैं, जिसमें  एक शालीमार गांव को वार्ड नंबर 62 है। उल्लेखनीय है कि सभी दल वाले इस चुनाव को एमसीडी चुनावों का सेमीफाइनल मान रहे हैं। यह कहें कि ये चुनाव दिल्ली की जनता की मूड तय करेगी कि इस बार एमसीडी में किसकी सरकार होगी। अगर बात करें दावेदारों की तो सभी पार्टियों में कई दावेदारों के नाम सामने आ रहे हैं।

एमसीडी पर काबिज बीजेपी के ही दो दावेदारों के नाम सामने आ रहे हैं, जिसमें पहला नाम प्रेमलता गुप्ता का है। वह शालीमार गांव की ही निवासी है। उनका कहना है कि अगर मुझे टिकट मिलता है और मैं जीत जाती हूं तब शालीमार गांव को गंदगी मुक्त कर दूंगी। अगर मुझे सेवा का मौका मिला तो मैं  अपनी जिम्मेदारी निर्वाह तत्परता के साथ करुंगी।

भाजपा के दूसरे दावेदार पूर्व निगम पार्षद रेणु जाजू की पुत्रवधु हैं। उनका कहना है कि अगर पार्टी की तरफ से मुझे चूना जाता है और में निगम पार्षद बनती हूं तो मैं शालीमार गांव के लोगों के लिए एक डिस्पेंसरी की व्यवस्था करुंगी, जो मेरा नहीं बल्कि पूर्व निगम पार्षद रेणु जाजू जी का सपना है।

इसी कड़ी काग्रेंस के दावेदारों से पूछा गया कि अगर उन्हें टिकट मिलता है, तो वे किन मुद्दों को लेकर सामने आयेंगी। इस पर उनका कहना था,” अगर मुझे चुना जाता है तो मैं सबसे पहले शालीमार गांव की गंदगी को खल्म करने का मुद्दा सामने लेकर आऊंगी।  साथ ही लोगों को भी विश्वास दिलाने का कमा करूंगी कि किस तरह से दोनों पार्टियां आप और भाजपा लोगों का फायदा उठाती है।”

जब इस बारे में आम आदमी पार्टी से दावेदार अंविका मित्तल से पूछा गया कि पार्टी द्वारा अगर उन्हें चुना जाता है, तो वह किन मुद्दों से साथ बाकी पार्टियों का सामना करेंगी? इसपर उनका कहना था,” अगर मुझे चुना जाता है, तो मैं सबसे पहले लोगों की सभी परेशानियों को दूर करुंगी और साथ ही शालीमार गांव की बदहाली को भी खत्म कर दूंगी।”

डिस्केलमर: सभी दावेदारों से बात कर ऐसा लगा कि सभी इस सेमीफाइनल के लिए अपनी अपनी तैयारियों के साथ तैयार हैं। साथ ही इस बार सभी एक—दूसरे के सामने दीवार बनने के लिए भी तैयार हैं।