दिल्ली एनसीआर।। फरीदाबाद में जनता की समस्याओं का समाधान करने के लिए विधायक आपके द्वार कार्यक्रम के तहत विधानसभा क्षेत्र फरीदाबाद से विधायक नरेंद्र गुप्ता सेक्टर 18 पहुंचे।
इस मौके पर सभी ने अपनी समस्याओं से विधायक को रूबरू कराया जिस पर विधायक ने कहा कि उनकी समस्याओं का समाधान करने का पूरा प्रयास करूंगा। विधायक ने शीघ्र कार्यवाही का आश्वासन दिया।
इस दौरान विधायक ने सरकार द्वारा चलाये जा रहे जनकल्याणकारी योजनाओं को बताते हुए योजना का लाभ लेने के लिए लोगों को प्रेरित भी किया। विधायक ने कहा कि वे जनता की सेवा और सरकार की मंशा के अनुसार काम करने के लिये ही विधायक बने हैं।
फरीदाबाद के चंदावली गांव में कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा और केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने चंदावली गांव स्थित सरकारी अस्पताल का लोकार्पण किया। जिसके बाद कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने 62 लाख की लागत से बनने वाले पार्क और आरएमसी रोड का उद्घाटन किया।
इस मौके पर कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि 62 लाख के विकास कार्य 5 फरवरी तक पूरे कर दिए जाएंगे। जिससे आम लोगों को काफी फायदा होगा।
इसी के साथ कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि 26 जनवरी को किसानो द्वारा कोई भी ऐसा काम नहीं किया जाएगा जो देश को शर्मसार कार्य वहीं कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि जिस पार्टी का कोई जनाधार नहीं है उस पार्टी नेता उल जुलूल बातें करते हैं जनता सब जानती है।।
नई दिल्ली। कृषि कानूनों के खिलाफ जारी हल्लाबोल के बीच किसानों ने ऐलान किया है कि वे 26 जनवरी यानी गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में टै्रक्टर रैली निकालेंगे मगर इसे रोकने के लिए दिल्ली पुलिस ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। जिस पर आज सुनवाई हुई।
सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि यह दिल्ली पुलिस का काम है कि वह तय करे कि दिल्ली में कौन आएगा और कौन नहीं।कोर्ट ने कहा कि शहर में कितने लोग, कैसे आएंगे ये पुलिस तय करेगी। अब इस मामले पर बुधवार यानी 20 जनवरी को सुनवाई होगी। सुनवाई के दौरान चीफ जस्टिस ने कहा कि यह मामला कानून व्यवस्था से जुड़ा है और इसके बारे में फैसला पुलिस लेगी। इस मामले से निपटने के लिए आपके पास सारे अधिकार हैं। दिल्ली में किसे प्रवेश देना चाहिए, इस बारे में फैसला करने का पहला अधिकार पुलिस को है। हम आपको यह नहीं बताने जा रहे कि आपको क्या करना चाहिए। इस विषय पर 20 जनवरी को विचार करेंगे।
पीठ ने कहा कि दिल्ली में प्रवेश का मामला न्याय व्यवस्था से जुड़ा है और पुलिस इस पर फैसला करेगी। दरअसल उच्चतम न्यायालय ने सोमवार को केंद्र सरकार की याचिका पर सुनवाई की, जो दिल्ली पुलिस के मार्फत दायर की गई है। याचिका के जरिए 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस समारोह में व्यवधान डाल सकने वाले किसानों की प्रस्तावित ट्रैक्टर रैली या इसी तरह के अन्य प्रदर्शन को रोकने के लिए न्यायालय से आदेश जारी करने का अनुरोध किया गया है।
दरअसल कृषि कानूनों का प्रदर्शन कर रहे किसान यूनियनों ने कहा कि वे गणतंत्र दिवस के अवसर पर दिल्ली में अपनी प्रस्तावित ट्रैक्टर परेड निकालेंगे और साथ ही उन्होंने कृषि कानूनों को निरस्त किये जाने तक अपना आंदोलन जारी रखने की प्रतिबद्धता जाहिर की।यूनियन नेता योगेंद्र यादव ने सिंघु सीमा स्थित प्रदर्शन स्थल पर एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि हम गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में बाहरी रिंग रोड पर एक ट्रैक्टर परेड करेंगे। परेड बहुत शांतिपूर्ण होगी। गणतंत्र दिवस परेड में कोई भी व्यवधान नहीं होगा। किसान अपने ट्रैक्टरों पर राष्ट्रीय ध्वज लगाएंगे।
प्राधिकारियों ने किसानों द्वारा प्रस्तावित ट्रैक्टर मार्च या ऐसे किसी अन्य प्रकार के विरोध प्रदर्शन पर रोक की मांग को लेकर उच्चतम न्यायालय का रुख किया है ताकि 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस समारोह में किसी तरह की बाधा न आये। यह मामला अदालत में लंबित है।सरकार और प्रदर्शनकारी 41 किसान संगठनों के बीच अब तक नौ दौर की वार्ता हुई है लेकिन गतिरोध दूर नहीं हो सका है।
दरअसलए आंदोलनरत किसान संगठन तीनों कानूनों को पूरी तरह रद्द करने की मांग कर रहे हैं। पिछली बैठक में केंद्र ने सुझाव दिया था कि प्रदर्शन को समाप्त करने को लेकर 19 जनवरी की बैठक के लिए किसान संगठन तीनों कृषि कानूनों पर एक ठोस प्रस्ताव तैयार करने के लिए अपना अनौपचारिक समूह बनाएं। मुख्य रूप से पंजाबए हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के हजारों किसान दिल्ली के विभिन्न बार्डर पर एक महीने से ज्यादा समय से विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।
नई दिल्ली। दिल्ली के शकूरपुर आई ब्लॉक स्थित वाल्मीकि मंदिर में आयोजित इस कार्यक्रम को देखकर आपको दिल्ली में हुनर के उस्तादों का अंदाजा तो लग ही गया होगा, साथ ही ये भी जान लीजिए कि इन बच्चों के हुनर को पहचान दिलाने और महामारी के समय में मस्ती कराने का श्रेय जाता है सोनिया बजाज़ और उनकी नन्ही परी निशी को। जीवन एक राह नाम से एनजीओ चलाने वाली सोनिया बजाज़ द्वारा इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें कई अन्य संस्थाओं के लोगों के अलावा कई स्थानीय नेता भी मौजूद रहे और सभी ने कार्यक्रम को खूब सराहा।
कार्यक्रम अलग किसलिए था उसकी जानकारी आपको देते हैं, दरअसल कार्यक्रम की खास बात ये थी सोनिया बजाज़ की कोशिश रहती है कि स्लम बस्ती के बच्चों को प्लेटफॉर्म दिया जाए और इस कार्यक्रम में डांस और फेशन शो प्रतियोगिता में भाग लेने वालें लगभग सभी बच्चे स्लम बस्ती से ताल्लुक रखते हैं।
स्टार अकैडमी की फाउंडर सीम्मी जी और सिटी सिनेमा प्रोडक्शन ने भी इस कार्यक्रम में भरपूर सहयोग कर सराहनीय कार्य किया, तो वहीं एनजीओं की फाउंडर सोनिया बजाज़ ने सभी सहयोगियों और अतिथियों को धन्यवाद कर अपने नन्ही परी निशि के योगदान की भी तारीफ की और कार्यक्रम की सफलता पर खुश दिखी।
ये कहना कतई गलत नहीं होगा कि जीवन एक राह की फाउंडर सोनिया बजाज ने जिस मन्शा के साथ इस कार्यक्रम को आयोजित किया वो पूरी तहर सफल रहा साथ ही बच्चों को स्पेशल सर्टीफिकेट देने पहुंचे सीटी सीनेमा प्रोड्कशन के फाउंडर सलमान ने अच्छी प्रस्तुती देने वाले बच्चों को आगे प्रमोट करने का वादा किया जो बच्चों के लिए भी एक सपने को साकार करने जैसा होगा और साथ ही जीवन एक राह के लिए एक बड़ी कामयाबी।
दिल्ली एनसीआर।। फरीदाबाद में आज से दूसरे चरण के कोविड-19 वेक्सीनेशन का काम शुरू हो गया। फरीदाबाद के एक निजी अस्पताल में आज वैक्सीन पहुंची और वहां पर स्वास्थ्य कर्मियों को वैक्सिन लगाई गई इस मौके पर डॉक्टरों ने कहा कि वैक्सीन जरूर आ गई है लेकिन लोगों को अभी भी सरकार के द्वारा तय की गई गाइडलाइन का पालन करना चाहिए।
दिखाई दे रहा ये नजारा है फरीदाबाद के एक हॉस्पिटल का जहां आज कोविड-19 वेक्सीनेशन के दूसरे चरण की शुरुआत की गई । दरअसल सभी स्वास्थ्य कर्मियों को वैक्सीनेशन लगाने का टारगेट रखा गया है और इसी क्रम में आज अस्पताल में स्वास्थ्य कर्मियों को वैक्सिन लगाने का काम किया गया ।
इस मौके पर डॉक्टरों ने लोगों का धन्यवाद किया जिन्हौंने सरकार की गाइडलाइन के मुताबिक मास्क , सोशल डिस्टेंसिंग और सैनिटाइजर का पूरा इस्तेमाल किया। डॉक्टरों ने इस मौके पर संदेश दिया कि वैक्सीन जरूर आ गयी है पर सावधानी बरतनी भी जरूरी है। इस मौके पर उन्होंने वैक्सीन को लेकर हो रहे दुष्प्रचार को लेकर लोगो को जागरूक भी किया ।