Monday, May 4, 2026
spot_img
Home Blog Page 1110

अशोक विहार – पवन गुप्ता का कद बहुत महान था-शोक सभा में बोले प्रबुद्ध जन

संवाददाता, दिल्ली दर्पण टीवी

अशोक विहार।। किसी व्यक्ति का कद और काबिलियत क्या है, उसे कितने और कैसे लोग याद करते हैं, यह उसके जाने के बाद पता चलता है। अग्रवाल वेलफेयर सोसाइटी के प्रधान स्व. पवन गुप्ता की शोक सभा में कोरोना महामारी के बावजूद समाज और सियासत के बड़े- बड़े लोग जितनी तादाद में पहुंचे, उसने पवन गुप्ता की पहुंच, पकड़ और प्रभाव को भी सामने ला दिया।

मंगलवार को अशोक विहार स्थित अग्रसेन भवन में आयोजित शोक सभा में सामाजिक, .धार्मिक संस्थाओं के प्रमुख लोगों के साथ-साथ राजनीति से जुड़े प्रमुख लोग जितने बड़ी संख्या में पहुंचे, उतनी उम्मीद शायद किसी को नहीं थी। गौरतलब है कि अग्रवाल वेलफेयर सोसाइटी में तीन बार प्रधान रहे पवन गुप्ता का एक जनवरी को आस्कमिक निधन हो गया था। जैसे ही यह खबर अग्रवाल समाज और पवन गुप्ता से जुड़े लोगों तक पहुंची तो किसी को यकीन ही नहीं हुआ। वे लगातार लोगों के सम्पर्क में थे और अग्रसेन हॉस्पिटल के निर्माण कार्य को पूरा करने के लिए पूरा समय दे रहे थे। जैसे ही उनकी मौत की खबर आयी सभी स्तब्ध थे। उनकी शोक सभा में पहुंचे लोगों के चेहरों पर दुःख के भाव साफ़ देखे जा रहे थे। शोक सभा में पंजाबी बाग़, पीतम पुरा, रोहिणी और दिल्ली के अलग अलग कोनों से शोक सभा में लोग पहुंचे। बड़ी संख्या में प्रमुख संस्थाओं ने अपने शोक सन्देश भेजे और खुद भी पहुंचे। ज्यादा लोग होने की वजह से शोक सभा को सम्बोधित करने समय सभी को नहीं मिल पाया। परन्तु जितने लोगों ने भी माइक से अपने मन के भाव प्रकट किये, उसका सार यही था पवन गुप्ता के बेहतरीन इंसान, सामाजिक कार्यों को समर्पित एक जुनूनी व्यक्ति थे। दबंगता, स्पष्टता, सच्चाई, साफगोई के साथ स्नेही व्यवहार वाले ऐसे व्यक्तित्व थे जो अाधिपत्य और अधिकार के भावना के साथ काम और व्यवहार करते थे।

प्रसिद्ध गायक पंकज जेसवानी के भजनों के बाद मंच संचालन करते हुए समाज सेवी और सोसाइटी के प्रमुख ट्रष्टी नन्द किशोर अग्रवाल ने उन्हें याद करते हुए कहा कि वे उनके बचपन के साथी थे। खारी बावली की गलियों में वे खेले और बड़े हुए। वे एक दबंग व्यक्ति थे जो उन्होंने जो काम हाथ में लिया उसे पूरा किया। स्व. पवन गुप्ता से उन्होंने बहुत कुछ सीखा है। अग्रवाल वेलफेयर सोसाइटी की तरफ से शोक सन्देश पढ़ते हुए उपप्रधान राजेंद्र गर्ग ने कहा कि वे रोज भवन में आकर बैठे और काम को देखते थे। अग्रसेन हॉस्पिटल को बड़ा और भव्य बनाना उनका सपना था जिसे उन्होंने 80 प्रतिशत तक पूरा किया। पवन भाई हमेशा उनके दिलों पर राज करेंगे। पंजाब बाग़ हॉस्पिटल के प्रधान अशोक गुप्ता ने भरे मन से भाव प्रकट करते हुए कहा कि वे जिससे मिलते थे उसे अपना बना लेते थे। जाने माने उद्योगपति अम्बिका स्टील वाले चंद्र प्रकाश ने कहा कि आज वे जो कुछ भी है स्व. पवन गुप्ता की वजह से ही है।

 आज मेरा गुरु चला गया-सुधांशु मित्तल, वरिष्ठ बीजेपी नेता 

उनके निधन पर राजनीति से जुड़े लोग भी बड़ी संख्या में पहुंचे। राजनीति जगत से जुड़े लोगों ने भी पवन गुप्ता को एक सफल रणनीतिकार बताया। देश बड़ी सियासी शख्शियत सुधांशु मित्तल ने तो उन्हें अपना राजनीतिक गुरु तक कह दिया। बहुत ही भावुक होते हुए सुधांशु मित्तल ने उन्हें याद करते हुए कि उन्होंने अपना राजनीतिक गुरु खो दिया। वज़ीर पुर से पूर्व विधायक डॉ. महेंद्र नागपाल ने भी उन्हें बड़ा रानीतिकार बताते हुए कहा कि उनके चुनाव में रात को फुर्सत में वे फ़ोन कर उन्हें टिप्स देते थे। उन्हें गाइड करते थे। बड़े बड़े नेताओं से कैसे बात करते हैं, यह उन्होंने पवन गुप्ता से सीखा। वज़ीर पुर के मौजूदा विधायक राजेश गुप्ता ने कहा कि उन्हें अब तक यकीन नहीं है कि वे हमें छोड़कर चले गए हैं। उन्होंने उम्मीद जाहिर की कि उनका परिवार भी ऐसे  ही समाज सेवा करता रहे।

बीजेपी नेता सतीश गर्ग स्व. बाउजी मांगेराम गर्ग पर वे हमसे ज्यादा अधिकार समझते थे। उनके सपने पूरे होने चाहिए। यही उनके लिए सच्ची श्रदांजलि होगी। नार्थ एमसीडी में नेता विपक्ष और स्थानीय निगम पार्षद विकास गोयल उनके निधन की सूचना को साल के शुरुआत की सबसे अशुभ सूचना बताया। सोसाइटी में सभी विरोधी लोग भी पहुंचे।. अग्रवाल वेलफेयर सोसाइटी में उनके चिर परिचित विरोधी कहे जाने वाले लोग भी बड़ी संख्या में पहुंचे। वे पवन गुप्ता की बारे में क्या कहते हैं, इस पर समाज को उत्सुकता थी परन्तु समय की कमी के चलते उनकी भूमिका केवल पुष्प अर्पित करने तक ही सीमित रह गयी। जो माहौल इस शोक सभा नजर आया उसने पवन गुप्ता के कद का अहसास करा दिया। राजनीति से जुड़े बड़े लोगों ने भी स्व. पवन गुप्ता अपना गुरु जो सभी ने लोहा मन साथ ही यह सवाल भी मन में उठे कि समाज में अब ऐसा रणनीतिकार और कलाकार अब कौन हैं जो उनकी जगह ले सके। 

तो आज है राष्ट्रीय युवा दिवस

0

नेहा राठौर

आज का दिन, राष्ट्रीय युवा दिवस
आज का दिन यानी 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस को स्वामी विवेकानंद की जयंती के रूप में मनाया जाता है। विवेकानंद का जन्म 12 जनवरी 1863 को हुआ था। माना जाता है कि किसी भी देश का भविष्य उसके युवा पर निर्भर होता है और बात कहीं न कहीं सही भी है। इसलिए स्वामी विवेकानंद की जयंती पर इस दिन को मनाया जाता है क्योंकि विवेकानंद एक समाज सुधारक, विचारक और दर्शनिक भी थे। इस दिन का उद्देश्य यह है कि इस दिन देश के युवा उनसे प्रेरणा ले। भारत सरकार ने 1985 में विवेकानंद के जन्म दिवस पर युवा दिवस मनाने की घोषणा की थी।विवेकानंद दुनिया में अपने भाषण के लिए बहुत प्रसिद्ध है। क्या आप जानते हैं कि स्वामी विवेकानंद के बचपन का नाम नरेंद्र था। वह बचपन में बहुत जिज्ञासु थे। उन्हें सवाल करने का और जवाब पाने की बहुत जिज्ञासा रहती थी। उनकी जिज्ञासा को शांत करने के लिए उन्हें गुरू रामकृष्ण परमहंस मिले, जिनसे विवेकानंद ने जीवन के सबक सिखें।


जब विवेकानंद पहली बार गुरू जी से दक्षिणेश्वर काली मां के मंदिर में मिले थे तो आप जानते हैं उनका पहला सवाल क्या था। उनका सवाल था कि भगवान होते हैं और अगर होते हैं तो दिखते क्यों नहीं।तब गुरू जी ने बड़ी सरलता से जवाब दिया कि भगवान होते है और मैं उन्हें उतना ही करीब से देख सकता हूं जितना तुम्हें। दोनों में तर्क वितर्क का सिलसिला यूं ही चलता रहता था।वैसे अमेरिका में भाषण से पहले तक विवेकानंद को लोग नरेंद्र नाम से जानते थे। उसके बाद उनको कई नामों से जाना जाने लगा जैसे शिकागो आदि। शिकागो तो फोटो के लिए एक पोज भी बन गया था। विवेकानंद ने अमेरिका के धर्म संसद के भाषण में हिस्सा लेने के लिए काफ़ी ज़हमत उठाई।

अमेरिका पहुंचने के लिए उन्होंने अपना नाम नरेंद्र से विवेकानंद बदल लिया। तीन अलग.अलग जगहों से होकर वे अमेरिका पहुंचे। वहां पहुंचने के बाद वे धर्म संसद के भाषण के लिए निकल गए। पहले तो उनकी बारी ही नहीं आ रही थी लेकिन जब उनकी बारी आई तो सबको लगा कि ये गेरूआ कपड़ों में पसीने से तर आदमी क्या भाषण देगा। लेकिन जब उन्होंने बोलना शुरू किया तो सारी भीड़ विवेकानंद के लिए तालियां बजाने लगी। क्योंकि विवेकानंद के पहले शब्द ने ही कमाल कर दिया था। विवेकानंद ने अमेरिका वासियों को अमेरिका के भाइयों और बहनों कहकर संबोधित किया और उसके बाद उन्होंने भारत के धर्म से लोगों को अवगत कराया।

उन्होंने बताया कि भारत गरीब जरूर है लेकिन दिल का बहुत धनी है।उसके बाद से देश विदेश में विवेकानंद का भाषण सुनने के लिए लोगों की भीड़ लगी रहती थी। अमेरिका से भारत आने के कुछ सालों के बाद 4 जुलाई 1902 में निधन हो गया। स्वामी विवेकानंद का कहना था कि उठो, जागो और तब तक ना रूको जब तक लक्ष्य की प्राप्ति ना हो जाएं। 

राजधानी दिल्ली में बदमाश हुए बेखौफ

0

अंशुल त्यागी, संवाददाता


दिल्ली।। राजधानी दिल्ली में बदमाश बेखौफ है न पुलिस का डर न सीसीटीवी केमरो भय दिल्ली के मंगोल पूरी इलाके में बदमाशों ने घर के भीतर दाखिल होकर पिस्टल की नोक पर परिवार को रस्सी से बांधकर बनाकर जमकर लूट पाठ की वारदात को अंजाम दिया और बेखौफ अंदाज में फरार हो गए राज पार्क थाना पुलिस जाँच का नाम का ढोल पिट रही है।


ये तस्वीर दिल्ली के मंगोल पूरी इलाके की है। यही वो मकान है जंहा हथियारों से लैस नकाब पॉश बदमाशों ने रात 1.30  घर में घुसकर परिवार के सभी लोगो को पिस्टल की नोक पर बंधक बनाकर लूट पाठ की लोगो को जब वारदात का पता चला तो सबके होश फाख्ता हो गए।

जानकारी के मुताबिक इसी मंगोलपुरी एस ब्लॉक स्थित इसी माकन में राहुल नाम का युवक अपनी पत्नी भाई और भाई का परिवार एक साथ रहते है देर रात अचानक 4 नकाब पॉश बदमाश घर में दाखिल हुए और परिवार को शोर करने पर जान से मरने की धमकी देकर परिवार के सभी लोगो के हाथ पैर रस्सी से बांध दिए फिर महिलाओ की पहनी हुई 10 तोले से जायदा ज्वेलरी तक अपने हाथो से उतार ली घर में रखा 3 से 4 लाख नकद रुपया भी बेग में भर लिया और फरार हो गए।

आपको बता दे की इसी घर में डकैती की वारदात पहले भी एक बार हो चुकी है। परिवार इतनी दहसत में है की कुछ भी बोलने से डर रहा है क्योंकि इसी घर में डकैती का ये दूसरा मामला है। लोगो के अनुसार इलाके में पुलिस पेट्रोलिंग न करना ऐसी वारदातों और बदमाशों के होंसलो को मजबूत करता है।


मामले की जानकारी लगने के बाद राज पार्क थाना पुलिस ने ब्यान दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है वही जिले के एडिशनल डीसीपी भी खुद घटना स्थल पर जाँच के लिए आये लेकिन कैमरे पर कुछ भी बोलने से मना कर दिय।

ज्योतिष विज्ञानी डा. शीशम बंसल अग्रवाल की पुस्तक “ओ३म्” ब्रह्मांड का नाद पुस्तक का विमोचन समारोह

संवाददाता, दिल्ली दर्पण टीवी

नई दिल्ली।। प्रसिद्ध ज्योतिष विज्ञानी डा. शीशम बंसल अग्रवाल की नव प्रकाशित पुस्तक “ओ३म्” ब्रह्मांड का नाद पुस्तक का विमोचन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक माननीय श्री इंद्रेश जी के सान्निध्य एवं कर कमलों द्वारा दिनांक 17 जनवरी, 2021, रविवार को दोपहर 3. 00 बजे स्पीकर हाल, कांस्टीट्यूशन क्लब, रफी मार्ग, नई दिल्ली में होगा।

विमोचन कार्यक्रम की अध्यक्षता डा. नन्द किशोर गर्ग, संस्थापक अध्यक्ष, महाराजा अग्रसेन विश्वविद्यालय और मुख्य अतिथि सांसद मनोज तिवारी होंगे। कार्यक्रम के संयोजक भारत प्रकाशन के डाइरेक्टर श्री मान् बिहारी लाल सिंघल हैं। इस अवसर पर शिवली कालेज, आजम गढ की संस्कृत विभागाध्यक्ष डा. शाहीन जाफरी और सुभारती विश्वविद्यालय, मेरठ के डा. भंते अनंदमाथोरो उपस्थिति रहेंगे।

डा. शीशम बंसल एक विख्यात एस्ट्रोलोजर, टैरोट कार्ड रीडर, न्यूमरोलोजिस्ट, होलिस्टिक हीलर, वास्तुु सलाहकार, टेरो कार्ड रीडर और टीचर हैं। विगत 18 वर्षों से मनोगत विज्ञान को समर्पित डा. शीशम ने सफलतापूर्वक अनेक लोगों के जीवन में बदलाव लाने में मदद की है। जीवन के सभी क्षेत्रों के लोग अपने कष्टों के निवारण के लिए उनसे संपर्क करते हैं।देश के तमाम राष्ट्रीय टेलीविजन चैनलों पर डा. शीशम लाखों दर्शकों को ज्योतिषीय सलाह देती रहती हैं। वह भारत में ही नहीं, अमेरिका, ब्रिटेन, ईस्ट एशिया देशों में बैठे लोगों को भी अपनी अमूल्य ज्योतिषीय सलाह देती रहती हैं।ज्योतिष के क्षेत्र में उनका अपूर्व योगदान है।

माण्डूक्य उपनिषद एवं ईशोपनिषद, वैदिक ज्योतिष, पराशर ज्योतिष, अंक ज्योतिष, रैकी, रत्न शास्त्र आदि सात विषयों में डाक्ट्रेट डा. शीशम को ज्योतिष क्षेत्र के प्रतिष्ठित सम्मान और पुरस्कार प्राप्त किए हैं। वह एस्ट्रोलोजी डाक्ट्रेट में गोल्ड मेडलिस्ट हैं। इसके अतिरिक्त बेस्ट एस्ट्रोलोजर अवार्ड, यूनिवर्सिटी आफ ज्योतिष पीठ द्वारा लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड, यंग अचीवर्स अवार्ड, कनाडा चैप्टर द्वारा बेस्ट रेकी हीलर अवार्ड भी प्राप्त किए।विभिन्न आध्यात्मिक पंथों से जुड़ीं डा. शीशम अनेक पत्रिकाओं में लेखन कर रही हैं।

मुख्यतौर पर वह मनोगत विज्ञान से संबंधित विषयों पर लिखती रहती हैं। वह अंतर्राष्ट्रीय पत्रिका मेंटर की एक्सपर्ट ग्राफोलोजिस्ट अर्थात विशेषज्ञ हस्तरेखा विज्ञानी के रूप में सहयोगी हैं।डा. शीशम ने स्वाभाविक रूप से अयूर अंकशास्त्र की कला का बीड़ा उठाया है, जहां वह अंकशास्त्र के साथ प्रकृति, भविष्य और स्वास्थ्य की सटीकता के साथ संपूर्ण नाड़ी विश्लेषण करती हैं।उन्हें अंकशास्त्र में जन्म की तारीख के माध्यम से संपूर्ण कुंडली बनाने में भी महारत हासिल है।

भाजपा दलित समाज से विधानसभा की हार का बदला ले रही है: राखी बिड़लान

संवाददाता, दिल्ली दर्पण टीवी

नई दिल्ली।। आम आदमी पार्टी विधायक राखी बिड़लान ने कहा है कि भाजपा दिल्ली की जनता से विधानसभा में हुई अपनी हार का बदला ले रही है और इसीलिए दलित समाज को निशाना बनाते हुए सफाई कर्मचारियों को वेतन नहीं दे रही है। भाजपा अपनी दलित विरोधी मानसिकता के चलते सफाई कर्मचारियों पर लगातार अत्याचार कर रही है। लेकिन वो दिन दूर नहीं, जब यही सफाई कर्मचारी भाजपा को एमसीडी से उखाड़ फेकेंगे।

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी और दिल्ली सरकार पूरी तरह से सफाई कर्मचारियों के साथ है और हम केंद्र व एमसीडी में बैठी भाजपा को दलित समाज का आर्थिक, मानसिक और शारीरिक शोषण नहीं करने देंगे। आप भाजपा शासित एमसीडी से मांग करती है कि केंद्र के इनकम टैक्स विभाग पर 200 करोड़ और डीडीए पर 1200 करोड़ रुपए बकाया को तत्काल वसूल कर सफाई कर्मचारियों को सैलरी दे। विधायक कुलदीप कुमार ने कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में हुई हार के बाद दिल्ली नगर निगम में भी अपनी हालत बदतर होते देख भाजपा नेता अपने वादे से भाग रहे हैं।

सांसद मनोज तिवारी वादे के बाद भी केंद्र सरकार से एक पैसा नहीं लाए।पार्टी मुख्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए आम आदमी पार्टी के विधायक कुलदीप कुमार ने कहा कि दिल्ली के सफाई कर्मचारी सुबह 7 बजे उठकर अपने परिवार को घर पर छोड़ कर दिल्ली की सड़कों पर निकलते हैं, तब कहीं जाकर दिल्ली की साफ सफाई सुनिश्चित हो पाती है। परंतु दिल्ली नगर निगम की सत्ता में 15 सालों से काबिज भारतीय जनता पार्टी का शुरू से यही उद्देश्य रहा है कि किसी तरह से सफाई कर्मचारियों को परेशान कर सकें। उनका शोषण कर सकें। उन्हें प्रताड़ित कर सकें। लगभग 4 महीने का समय बीत चुका है परंतु भारतीय जनता पार्टी ने नगर निगम में काम करने वाले सफाई कर्मचारियों का वेतन नहीं दिया है।उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नेताओं को सफाई कर्मचारियों के दर्द का एहसास नहीं होगा। परंतु मैं उसी परिवार का बेटा हूं, उसी समाज से आता हूं। मैं सफाई कर्मचारियों का दर्द भली भांति जानता हूं।

उन्होंने बताया कि एक प्रतिनिधि होने के नाते मेरे क्षेत्र में रहने वाले सफाई कर्मचारी भाई रोजाना मेरे घर आते हैं। मेरे दफ्तर आते हैं और अपना दुख, अपनी परेशानियां मेरे साथ सांझा करते हैं।वह बताते हैं कि अब तो रोटी खाना भी मुश्किल हो गया है। बच्चों के स्कूल की और ट्यूशन की फीस नहीं गई है। घर में जो बीमार हैं, उनका इलाज रुक गया है। परंतु इतनी परेशानियों के बावजूद भी भारतीय जनता पार्टी उनका दर्द समझने को तैयार नहीं है।

राखी बिड़लान ने कहा मैं आम आदमी पार्टी और दिल्ली सरकार का एक हिस्सा होने के नाते अपने सफाई कर्मचारी भाई बहनों को इस बात का विश्वास दिलाती हूं कि हम सफाई कर्मचारी भाई.बहनों की इस समस्या में हर कदम पर हर स्तर पर उनके साथ खड़े हैं और उनकी समस्या का समाधान निकालने के लिए हर स्तर पर काम कर रहे हैं और जो भाजपा शासित नगर निगम की साजिश है। सफाई कर्मचारियों को मानसिक एवं शारीरिक तौर पर प्रताड़ित करने की। उसको अब और नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा कि हम केंद्र सरकार से इस बात की मांग करते हैं कि जो डीडीए पर और इनकम टैक्स विभाग पर दिल्ली नगर निगम का 1400 करोड़ पर बकाया हैए तुरंत प्रभाव से वह बकाया दिया जाए और हमारे सफाई कर्मचारी भाई बहनों का कई महीनों का रुका हुआ वेतन जल्द से जल्द उनको दिया जाए।