Monday, May 4, 2026
spot_img
Home Blog Page 1109

राजन बाबू अस्पताल में कर्मचारी और डॉक्टर वेतन को लेकर हड़ताल पर

काव्या बजाज, संवाददाता

नई दिल्ली।। दिल्ली कैंप के राजन बाबू अस्पताल में कर्मचारी और डॉक्टर ने वेतन को लेकर हड़ताल की। अस्पताल के कर्मचारियो ने बताया कि वेतन ना मिलने से उन्हें आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है। जिसकी वजह से वह अपने बच्चों की पढ़ाई और घर के खर्चों को भी पूरा नहीं कर पा रहे है। हालातों को देखते हुए उन्होंने दिल्ली सरकार और एमसीडी पर निशाना साधते हुए कहा कि दोनों ही पार्टियों की सियासी जंग में कर्मचारी पिसने पर मजबूर हैं।


एमसीडी के कर्मचारी लगातार अपने वेतन को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। उनका कहना है कि करीब 6 महीनों से उनका वेतन नहीं मिला है जिसकी वजह से उन्हें कई तरह की परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। आपको बता दें कि अपनी मांगों को लेकर एमसीडी के कर्मचारी और डॉक्टर 7 जनवरी 2021 से धरने पर हैं।

कड़ाके की ठंड में हड़ताल करने पर विवश हो चुके कर्मचारियों ने साफ तौर पर कहा है कि अगर उन्हें वेतन नहीं मिलता है तो वह काम नहीं करेंगे। सिर्फ इतना ही नहीं गुस्साए कर्मचारियों ने केजरीवाल और एमसीडी मुर्दाबाद के नारे भी लगाए। अब इन हालातों को देखते हुए यह कहना बेहद मुश्किल है कि यह सरकार की लापरवाही है या बेबसी।

कोरोना काल में इन्हीं डॉक्टर और कर्मचारियों को कोरोना वॉरियर बना के देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया के सामने पेश किया गया था। लेकिन उस समय आखिर किसे पता था कि उसका खामियाज़ा इन वारियर्स को इस तरह से भुगतना पड़ेगा।

आखिर किसे मानती है जनता हड़ताल की वजह?

काव्या बजाज, संवाददाता

नई दिल्ली।। MCD के हालात इतने खराब हो चुकें है कि कर्मचारी हड़ताल पर जाने के लिए विवश है। MCD के इन्हीं हालातों को देखते हुए जब हमने लोगों के विचार जानने की कोशिश करी कि लोग इस बारे में क्या सोचते हैं और किसे हालातों का जिम्मेदार मानते है तब लोग इस समस्या पर तीन गुटों में बटे दिखे। जायज़े के दौरान कई लोगों ने कहा कि वह दिल्ली और MCD कर्मचारियों के हालातों की वजह दिल्ली सरकार को मानते हैं। क्योंकि दिल्ली सरकार ने 13000 करोड़ रूपय का फंड रोक रखा है। तो वहीं कुछ लोगों का मानना है भाजपा हालातों की जिम्मेदार है। तीसरी तरफ लोगों का कहना यह है कि केजरीवाल सरकार और भाजपा दोनो ही राजनीति कर रहे है। जिसमें आम जनता और कर्मचारी पिसने पर मजबूर है।

MCD कर्मचारियों के हड़ताल की वजह से दिल्ली की सड़कों पर हर जगह कूड़े का अंबार लगा हुआ है। जिससे आम जनता काफी परेशान है। लोगों का कहना है कि गंदगी की वजह से जो बदबू हर जगह फैल रही है उसने उनका जीना दुश्वार किया हुआ है। सिर्फ कॉलोनियां ही नहीं इसके अलावा मार्केट भी गंदगी से भरे पड़े हैं। इसकी वजह से दुकानदारों के साथ – साथ ग्राहकों को भी परेशानियां हो रही हैं। जब हमने दुकानदारों से बात करने की कोशिश करी तो उन्होंने बताया कि गंदगी की वजह से लोग मार्केट में आना पसंद भी नहीं कर रहे है।

आपको बता दें कि एम सी डी के कर्मचारी काफी समय से अपने वेतन को लेकर हड़ताल कर रहे है। उनका कहना है कि सरकार ने कई समय से उनका वेतन नहीं दिया जिसकी वजह से उन्हें आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है। सभी सरकारें चुनावों के समय बड़े बड़े वादे करती है लेकिन इन सब को देख कर अनुमान लगाया जा सकता है कि बाद में हकीक़त कुछ और ही सामने आती है। आगे देखना यह होगा कि कर्मचारी और लोगों की समस्या को सुधारने के लिए सरकार कोई कदम उठाती है या नहीं।

फरीदाबाद में दिखा कोहरे का कहर

मनोज सूर्यवंशी, संवाददाता 

दिल्ली एनसीआर।। इस मौसम का आज सबसे भयंकर कोहरा सड़कों पर देखने को मिला जब लोग पैदल नहीं चल पा रहे थे और गाड़ियां भी रेंग रेंग कर चल रही थी। सुबह 5:50 तक कोहरा नहीं था लेकिन उसके बाद एकाएक कोहरा इतना बढ़ गया कि पूरी सड़क पर धुंध हो गई और ठिठुरन भी एकाएक बढ़ गई।

दिखाई दे रहा नजारा फरीदाबाद में सुबह 6:45 बजे सड़कों का है। जहां अंधेरा और धुंध नजर आ रही है। इस मौसम का आज भयंकर कोहरा पड़ा जिसमें विजिबिलिटी मानव खत्म ही हो गई थी। इतना ही नहीं सड़क पर वाहन भी रेंग रेंग कर चल रहे थे।

सुबह सैर करने पहुंचे राम नारायण गुप्ता की माने तो वह आज सैर करने पहुंचे हैं और एक साथ कोहरा इतना बढ़ गया कि सड़क पर कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा है। उनकी माने तो अब तक ठंड और शीतलहर का ही सामना कर रहे थे लेकिन कोहरा पड़ने से उनकी परेशानियां बढ़ गई है।

विधायक शिवचरण गोयल ने क्षेत्र के विकास के लिए लगाई उद्घाटन की झड़ी।

संवाददाता, दिल्ली दर्पण टीवी

मोती नगर ।। मोती नगर विधानसभा के विधायक शिवचरण गोयल द्वारा मोती नगर विधानसभा के क्षेत्रों में लगातार विकास किया जा रहा है। जिसकी रफ़्तार तेज करते हुए गत दिनों में उन्होंने  भगवान दास नगर के पार्क में लगभग 40 फैन्सी स्ट्रीट लाईटों, A -57 सुर्दशन पार्क में CCTV कैमरों , G-ब्लॉक एक्सटेंशन कीर्ति नगर में सेमी हाई मास्ट लाईट, राउंड टेबल, आरसीसी बैंचेस, बूम बैरियर, सीवर लाईनो, एफ-ब्लॉक डेरावाल भवन कीर्ति नगर में बूम बैरियर, के साथ-साथ 15/13 ब्लॉक मोती नगर में कोटा स्टोन के सीढ़ियों, LED लाईटों, व RCC बैंचेस का उद्घाटन नारियल अर्पण कर के किया।

कार्यक्रम में सभी लोगों ने विधायक जी का फूल-माला पहनाकर उनका स्वागत किया। क्षेत्र के चहुंमुखी विकास से जनता में काफी उत्साह है। वहां के निवासियों ने हमारे क्षेत्रीय संवाददाता को बताया की विधायक शिवचरण गोयल जब से क्षेत्र के विधायक बने है तब से लगातार कही ना कही उद्घाटन होता रहता है। हम किसी भी समस्या के लिए विधायक जी सम्पर्क साधा तो वह समस्या का निवारण कर के ही भेजते है। पार्को  में लाईट लग जाने से हमें काफी सहुलियत मिली है। लाईट लग जाने से पार्क दूधिया रोशनी से जगमगा रहा है।

अब बच्चों और महिलाएँ पार्क में बेखौफ टहल सकती है। इसी के साथ-साथ क्षेत्र में CCTV कैमरे, पार्कों में राउंड टेबल कोटा स्टोन की सीढ़िया, LED लाईटों के लग जाने से जनता को काफी हद तक राहत मिली है। वही इससे पहले जो विधायक होते थे। वह सिर्फ और सिर्फ जनता से वादा कर के भूल जाते थे। अगर किसी कार्य के लिए उन्हें कहाँ भी गया तो बाते बना कर मोल-मोटाव करते थे।

जब से आम आदमी पार्टी की सरकार दिल्ली में बनी है तब से लेकर आज तक दिल्ली में मुख्यमंत्री  केजरीवाल के नेतृत्व दिल्ली का हर परिवार खुशाल है। कार्यक्रम में मोती नगर विधानसभा के सभी कर्मठ कार्यकर्ता व पदाधिकारीगण मौजूद थे।  

कोरोना काल में वार्ड को स्वच्छ रखना प्राथमिकता – हाजी अफज़ाल

राकेश चावला, संवाददाता

दिल्ली।। उत्तर पूर्वी जिले की सीलमपुर विधानसभा में लगने वाले न्यू सीलमपुर 42 ई में निगम पार्षद हज्जन शकीला के कार्यालय पर पार्षद पति औक बसपा नेता हाजी अफजाल ने निगम से जुड़े सफाई और स्वास्थ्य कर्मियों के साथ एक मीटिंग ली।

इस दौरान हाजी अफजाल ने सफाई कर्मियों को निर्देश दिया कि कोरोना काल चल रहा है ऐसे में इलाके में होने वाली साफ सफाई में किसी भी तरह की कोई कोताही न बरती जाए, साथ ही उन्होंने इलाके की जनता से भी अपील की कि वो अपने आसपास सफाई का ख्याल रखें और कहीं कोई गंदगी दिखाई देती है तो तुरंत ही उन्हें अवगत कराएं।

उन्होंने क्षेत्रवासियों को पूरी तरह से आश्वस्त किया कि इलाके में होने वाली साफ सफाई में किसी भी तरह की कोई कमी नहीं बरती जाएगी अगर कोई भी सफाई कर्मी ढिलाई बरतता है तो उसे गंभीरता से लिया जायेगा।

बसपा नेता और पार्षद पति हाजी अफजाल के कार्यालय पर होने वाली बैठक में कुछ लोग अपनी समस्या लेकर भी पहुंचे, जिनका उन्होंने न केवल समाधान किया बल्कि लोगों को पूरा भरोसा दिलाया कि आगे भी क्षेत्र के लिए ऐसे ही ध्यान रखा जाएगा।