Sunday, May 3, 2026
spot_img
Home Blog Page 1127

तकनीक के साथ सेवा और संस्कार के कार्यों को आगे बढ़ाएंगे : गजेंद्र सिंह संधू|

मन्नत, दिल्ली दर्पण टीवी

दिल्ली। राष्ट्रीय स्वंम सेवक संघ की इकाई भारत विकास परिषद नए पदाधिकारियों  ने दिल्ली में अपना पदभार ग्रहण किया। दिल्ली के पीतम पूरा स्थित भारत विकास परिषद के मुख्यालय में कार्यकारणी के प्रमुख पदाधिकरी भी मौजूद थे। इस मौके पर नव नियुक्त पदाधिकारियों ने पदभार ग्रहण किया।

भारत विकास परिषद के नयी कार्यकारणी ने संभाला पदभार 

नव नियुक्त पदाधिकारियों में अध्यक्ष पद नैनीताल हाई कोर्ट के सीनियर अधिवक्ता गजेंद्र सिंह संधू ,राष्ट्रीय महामंत्री श्री श्याम शर्मा ( कोटा ) राष्ट्रीय महामंत्री सीए  श्री सम्पत्त बाबू गुप्ता ,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुख्यालय पद पर श्री महेश बाबू ने पदभार ग्रहण किया। राष्ट्रीय महामंत्री श्री सुरेश जैन ,अजय दत्ता  राष्ट्रीय समन्वयक चंडीगढ़ बड़ी संख्या में परिषद से जुड़े कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहना कर स्वागत किया गया। 

स्वामी विवेकानंद के विचार, सेवा और संस्कार को मूल मंत्र मानकर भारत विकास परिषद देशभर में सम्पन्न वर्ग को प्रेरित करती है कि वे पिछड़े और निर्धन लोगों के सर्वांगीण विकास के लिए काम करे।  इस कोरोना काल में भारत विकास परिषद अपनी लीक से हटकर कोरोना संकट में जो सेवा भाव और दानवीरता दिखाई है वह कबीले तारीफ है।

 इस कोरोना काल में परिषद ने कार्य करने का तरीका भी बदला है। भारत विकास परिषद के अध्यक्ष गजेंद्र सिंह संधू ने अपनी पत्रिका के सहयोगी चैनल दिल्ली दर्पण टीवी से कहा की परिषद अब डिजिटल तकनीक के साथ काम कर देशभर में संगठन को मजबूर करने का काम करेगा ताकि अखंड भारत में देश को विकास की और तेज़ी से आगे ला जाया जा सके। 

बचपन से ही संघ से जुड़े व उत्तराखंड के प्रान्त संघ चालक श्री संधू ने कहा की पहले परिषद के पदाधिकारी व्यक्तिगत रूप से मिलकर संवाद स्थापित करते थे लेकिन इस कोरोना काल में अब वेबनार के जरिये बैठकें होती है। मौजूदा कोरोना संकट पर बोलते हुए परिषद के अध्यक्ष श्री संधू ने कहा की इस संकट ने भी भारतीय संस्कृति और परम्पराओं को नयी पहचान दी है।

दिल्ली में एक बार फिर हैवानियत , अस्पताल पहुंचे केजरीवाल , पीड़ित परिवार को 10 लाख की मदद |

-दिल्ली में 13  साल की बच्ची के साथ हैवानियत
-केजरीवाल बच्ची से मिलने अस्पताल पहुंचे

पुनीत गुप्ता , दिल्ली दर्पण टीवी

पश्चिमी विहार, नई दिल्ली।। दिल्ली दर्पण टीवी पर आपने एक हैवानियत की खबर देखी। कल हमने आपको  राजधानी दिल्ली की दिल को दहलाने देने वाली खबर दिखाई जहा  13 साल की एक बच्ची के साथ घर में घुसकर हैवानियत की गई, जिसके बाद बच्ची की हालत गंभीर है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी इस मामले की ट्वीट कर निंदा की है। सीएम केजरीवाल एम्स अस्पताल जाकर पीड़ित बच्ची से मुलाकात की।

ये पूरा मामला दिल्ली के पश्चिम विहार का है, जहां पर जब बच्ची घर में अकेली थी तब उसके साथ इस दरिंदगी को अंजाम दिया गया है। पहले बच्ची को पुलिस ने संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया था, लेकिन उसकी गंभीर हालत देखते हुए उसे तुरंत इलाज के लिए एम्स भेज दिया गया।
अरविंद केजरीवाल ने पीड़ित बच्ची के परिवार को 10 लाख की सहायता राशि देने का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री ने कहा,”बच्ची की हालत गंभीर है। बेहोशी की हालत में है। सर्जरी की गई है।” उन्होंने कहा,”इस मामले को लेकर मैंने दिल्ली पुलिस के कमिश्नर से बात की है। पुलिस दोषियों को पकड़ने की कोशिश कर रही है।”

अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को इस मामले में ट्वीट किया. उन्होंने लिखा कि एक 13 साल की बच्ची के साथ हैवानियत भरी वारदात की जानकारी ने आत्मा को अंदर तक झकझोर दिया है. ऐसे दरिंदे अपराधियों का खुला घूमना बर्दाश्त के बाहर है. पीड़ित बच्ची का हाल जानने के लिए मैं थोड़ी देर में AIIMS जा रहा हूं.

नार्थ वेस्ट दिल्ली – डीसीपी वैजयंता आर्या ने 36 सस्पेंड पुलिसकर्मियों को बहाल किया

मुकेश राणा , दिल्ली दर्पण 
अशोक विहार। नार्थ वेस्ट डीसीपी वैजयंता आर्या  ने एक दिन पहले के अपने आर्डर को तुरंत वापस ले लिया है। वैजयंता आर्या ने महज एक घंटे लेट पहुंचने पर एक आरआई सहित 36 पुलिस कर्मियों को सस्पेंड किया था। इस खबर को दिल्ली दर्पण टीवी ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। नार्थ वेस्ट डीसीपी वैजयंता आर्या ने दिल्ली दर्पण टीवी संवाददाता से इसकी पुष्टि की है।

DCP North West vaijayanta arya ,

डीसीपी ने इस पर  ज्यादा बात तो नहीं की लेकिन महज एक ही दिन  में अपनी ही इस फैसले को वापस लेना पुलिस महकमें पर पत्रकारों में चर्चा का विषय बना हुआ है। कुछ मान रहे है की इतने बड़ी तादाद में पुलिस कर्मियों के सस्पेंशन से निचले स्तर के पुलिस कर्मियों में नाराजगी भी है। बेशक सस्पेंशन रिजर्व पुलिस में तैनात पुलिस कर्मियों को हो ,लेकिन इससे सन्देश साफ़ था की थाना स्तर पर भी कोताही बर्दास्त नहीं की जाएगी। नाम न छपने की शर्त पर कुछ पुलिस कर्मियों का कहना था की उन्हें दो -दो दिन बिना आराम ड्यूटी करनी पड़ रही है। काम का दबाव बहुत ज्यादा है ऐसे में यदि छोटी-छोटी बात पर ऐसे कार्यवाही होगी तो पुलिस मैं नौकरी करना मुश्किल हो जाएगा। अभी दिल्ली पुलिस का थाना स्तर का स्टाफ छुट्टी की जुगत में लगा रहता है। ऐसे में काम में मन न लगाना एक बड़ी वजह है।

delhi police jawan on duty

कुछ पुलिस कर्मी तो यहाँ तक कहतें है की इससे तो अच्छा सस्पेंड होना ज्यादा अच्छा है। सबसे बुरी हालत थाना अध्यक्ष की रहती  है। स्टाफ की भरी कमी और पुलिस के गिरते मनोबल की वजह परफॉर्मेंस की कमी का खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ रहा है। यह कहने वालों की भी कमी नहीं है की डीसीपी ने एक सन्देश देने की मकसद से ही यह कार्यवाही की है। इन घटनों से साफ़ है की दिल्ली पुलिस के बड़े से लेकर निचले स्तर के अधिकारी भी किस दबाव और तनाव के माहौल में काम कर रहे है। 

अशोक विहार के बुनकर कॉलोनी में चोरी की वारदात

– प्रदीप कोली, दिल्ली दर्पण टीवी

उखड़े हुए ये शटर दिल्ली के अशोक विहार की बुनकर कॉलोनी के हैं.बृहस्पतिवार रात करीब 3 बजे करीब 3.30 के बीच सीसीटीवी के मुताबिक बाइक पर आए 2 लोगों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया.साड़ी वाले के यहां करीब 42000 की चोरी, नमकीन वाले के यहां करीब 15000 और जनरल स्टोर पर करीब 12 से 15 हजार की चोरी हुई. सुबह खबर मिलते ही मौके पर स्थानीय पुलिस सहित क्राइम टीम भी पहुंची.और टूटे हुए शटर और अंदर से फिंगर प्रिंट की जांच भी की. तो वहीं पीड़ित और स्थानीय लोगों का आरोप है कि इलाके में पुलिस ढिलाई बरतती है और यही एक कारण है कि इलाके में हर चौथे दिन चौरियां होती हैं.