First Metro Ride from New Bus Adda (Shaheed Sthal) to Dilshad Garden including Fare Details in it. Enjoy the full ride of New Metro with Anshul Tyagi.
दिल्ली के शास्त्री नगर के 56 बीगा पार्क के अंदर मिला शव
शव को ले जाते पुलिसवालों का ये नजारा दिल्ली के शास्त्री नगर में स्थित 56 बीगा पार्क का है.. जहां शुक्रवार सुबह डीडीए पार्क में एक बुजुर्ग व्यक्ति का शव मिला।शव के गले पर कपड़े का फंदा था और शव को देखकर पुलिस भी हत्या की आंशका जता रही है और इस मामले को लूट के इरादे से देख रही है।सराय रोहिल्ला थाना क्षेत्र के अंतगर्त आने वाले इस पार्क में सुबह रोजाना घूमने आने वाले लोगों का आरोप है कि इस पार्क आये दिन स्नेचिंग ओर लूट होती है लेकिन पुलिस कार्रवाई नहीं करती। इस पार्क में कूड़े का ढ़ेर शराब के खाली ग्लास और नमकीन के पैकेट भी इस पार्क की दास्तां को बयान कर रहे हैं.. खैर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
राहुल गांधी ने किया पीएम मोदी पर बड़ा हमला, कहा- अनिल अंबानी के बिचौलिए हैं मोदी
राफेल डील पर मोदी सरकार और विपक्षी दलों के बीच सियासी तकरार जारी है। आज एक बार फिर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रेस कांफ्रेंस कर एक ई-मेल का जिक्र किया और कहा कि राफेल डील होने से ठीक पहले अनिल अंबानी फ्रांस के मंत्री से मिले थे। सवाल उठता है कि राफेल डील होने से पहले अनिल अंबानी फ्रांस के रक्षामंत्री से कैसे मिले? मोदी बिचौलिये का काम कर रहे थे। उन्होंने कहा, ”अनिल अंबानी को पहले से पता था कि उन्हें राफेल सौदा मिलने वाला है। प्रधानमंत्री ने जो किया वह देशद्रोह और सरकारी गोपनीयता कानून का उल्लंघन है।”
दिल्ली पुलिस के हाथ लगा शातिर चोर बदमाश ‘जुगनू’
दिल्ली पुलिस के हाथ एक शातिर चोर बदमाश जुगनू हाथ लगा है जुगनू दिल्ली के जफराबाद का रहने वाला है और क्राइम की दर्जनों भर वारदातों को आजम दे चुका है पुलिस ने इस बदमाश के पास से चोरी के 26 महँगे मोबाइल फ़ोन ,एक पिस्टल और एक निंदा कर्तुश बरामद किया है, हस्ते हुए बदमाश का कहना की उसने ये सभी मोबाइल फ़ोन अपने साथियों से खरीदे है
बता दें की इस बदमाश ने कैमरे के सामने अपना गुनाह कबूला है शाहदरा डिस्टिक की डीसीपी मेघना यादव ने बताया कि ये सभी मोबाइल फ़ोन इसी बदमाश के पास से बरामद किए है जबकि इस गिरोह में और भी बदमाश सामिल है जिन्हें पकड़ना अभी बाकी है।फिलहाल दिल्ली पुलिस अब इस बदमाश को कोर्ट में पेश कर पिसी रिमांड पर लेकर आएगी और इसकी निशान देहि पर इस गिरोह में शामिल सभी बदमाशो को गिरफ्तार करेगी

