फेसबुक आज सभी युवाओं के लिए मौज मस्ती और प्यार के साथ-साथ जीवन साथी ढूढ़ने के लिए एक प्लेटफॉर्म बन चुका है। जी हाँ, फेसबुक के इसी ताने-बाने को बुनती ये फिल्म “फेसबुक वाला लव” की स्टारकास्ट आज प्रमोशन के लिए दिल्ली पहुंची और मीडिया से रूबरू हुई, आपको बता दें कि ये फिल्म युवाओं को जरूर आकर्षित करने वाली है क्योंकि इस फिल्म में वह सब कुछ है जो आज के युवा चाहते है।वैसे फिल्म एक पारिवारिक है। और इस फिल्म में आपको खूब मस्ती देखने को मिलेगी। फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रहे है अभिनेता राहुल बग्गा और नैंसीठक्कर, निर्माता है टिंकूकुरैशी और निर्देशक है नारायण के. साहू. फिल्म को कैचर्स मीडिया सोल्यूशन के बैनर तले रिलीज़ किया जा रहा है और फिल्म 14 फरवरी को समस्त भारत में प्रदर्शित होने जा रही है।
सोनाली बेंद्रे के इस खुलासे को सुनकर आप भी चौंक जाएंगे !
सोनाली ने खुलासा किया कि बाल्ड होने के बाद रणवीर सिंह के गाने “ततड़ततड़” ने उन्हें बचा लिया था। एक्ट्रेस के मुताबिक, बाल्ड होने के बाद मुझे अपने सिर पर अक्सर हाथ घुमाने की आदत थी। तभी मेरी एक दोस्त ने मुझसे इस आदत के बारे में पूछा।इसका जवाब देते हुए मैंने कहा, “मैं बस रणवीर सिंह का डांस स्टेपततड़ततड़ कर रही हूं।” जिस दौरान सोनालीन्यूयॉर्क में ट्रीटमेंट करा रही थी तब उनसे मिलने कई बॉलीवुडसेलेब्सस्पॉट किए गए थे. इनमें सुजैन खान, अनुपम खेर, ऋतिक रोशन, ऋषिक कपूर और प्रियंकाचोपड़ा शामिल हैं.सोनालीबेंद्रे की कैंसर से जंग साहस और हिम्मत से भरी रही। उन्होंने बुरे वक्त को भी जिंदादिली से जिया। वे सोशल मीडिया पर एक्टिव रहीं और अपने इलाज से जुड़ा हर अपडेटफैंस के साथ शेयर किया।
दिल्ली पुलिस की एक और नाकामी,सरे आम गोली मार कर शख्स की हत्या
दिल्ली पुलिस की एक और नाकामी,सरे आम गोली मार कर शख्स की हत्या
2001 में शहीद हुए मेजर संजय लोचब की याद में हुआ कार्यक्रम
दिल्ली के द्वारका में हो रहा यह सम्मान समारोह कारगिल वार के हीरो और 2001 में शहीद हुए मेजर संजय लोचब की याद में हो रहा है। साउथ एमसीडी ने द्वारका रेजिडेंट फेडरेशन की भावना का सम्मान किया और द्वारका के सेक्टर 6 के इस पार्क का नाम मेजर संजय लोचब कर दिया ।द्वारका फेडरेशन से जुडी आरडब्लूए , सेना के जवानों और स्थानीय लोगों की मौजूदगी में हुए इस नामकरण और स्मरण समारोह में साउथ एमसीडी नेता सदन कमल जीत सहरावत मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रही ।कमलजीत सहरावत इस मौके पर संजय लोचब और उनके परिवार के सेना और देश के लिए किये गए योगदान को भी दिल से सराहा ।इस नामकरण समारोह में मिडफील्डस स्कूल के बच्चो ने अपने सांस्कृतिक कार्यक्रम से शमा बाँध दिया । इस समारोह में हर क्षेत्र से जुड़े प्रशानिक अधिकारीयों , सामाजिक धार्मिक संस्थाओं के प्रमुख लोगों ने शिरकत की –इनमें संजय लोचब का परिवार मौजूद रहा । इस समारोह में पहुंचे प्रमुख लोगों ने द्वारका फेडरेशन के प्रयासों की भी जमकर प्रशंसा की ।द्वारका फेडरेशन का प्रयाश है की द्वारका में ज्यादा से ज्यादा सड़क , पार्क , स्टेशन आदि का नाम देश के शहीदों के नाम पर हो ।फेडरेशन ने दिल्ली दर्पण टीवी से अपनी योजनाएं साझा की। द्वारका फेडरेशन जिस जज्बे के साथ जिस तरह से कार्य कर रही है वह द्वारका के विकास में ही उपयोगी साबित तो होगा ही साथ ही जनता को भी जिम्मेदार और जागरूरक बनाने की दिशा में सहायक होगा।
शिक्षा विभाग के आदेश – Prudence नहीं Presidium हों स्कूलों का नाम
प्रूडेंस और प्रेसिडियम विवाद में नया मोड़ आया है।शिक्षा निदेशयालय ने अशोक विहार और द्वारका के तीनो स्कूलों को नाम न बदलने का निर्देश देते हुए कहा है की वे तीन दिन में स्कूलों के नाम पुनः प्रेसिडियम कर दें।इन तीनो स्कूलों ने शिक्षा निदेशालय की बिना अनुमति के स्कूल का नाम प्रूडेंस कर दिया था।शिक्षा निदेशयालय ने चेतावनी दी है यदि उनके आदेश का पालन नहीं हुआ तो इन तीनो स्कूलों की मान्यता रद्द हो जाएगी।इस आदेश से अभिभावक खुश भी तो चिंतित भी है की यदि स्कूलों की मान्यता रद्द हुयी तो उनके बच्चों का क्या होगा ?
जी हाँ,प्रूडेंस और प्रेसिडियम विवाद में अब नया ट्विस्ट आया है।शिक्षा निदेशालय ने अशोक विहार और द्वारका के तीनो स्कूलों को आदेश दिया है की वे तीन दिन के अंदर अंदर फिर से स्कूल का नाम प्रेसिडियम कर दें। यदि ऐसा नहीं हुआ तो उनकी मान्यता रद्द हो सकती है। शिक्षा विभाग के इस आदेश से अभिभावकों में फिर से चिंता है।उन्हें डर है की यहीं इस विवाद में उनके बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ न हो जाये।
बता दें की इन तीनो स्कूलों के नाम नवम्बर में प्रेसिडियम से बदल प्रूडेंस कर दिए गए थे।प्रूडेंस के मौजूद चैयरमन जीएस मठारू पहले प्रेसिडियम के मुख्य सलाहकार थे।प्रेसिडियम और मदर्स प्राइड की मुखिया सुधा गुप्ता और मठारू के बीच कुछ मामलों को लेकर विवाद हुआ तो मठारू उनसे अलग हो गए।इसी कड़ी में तीन स्कूल भी अलग हुए और उनके नाम प्रूडेंस हो गए।अब शिक्षा विभाग ने इसे इलीगल बताते हुए यह निर्देश जारी किये है।यह खबर उन अभिभावकों के लिए रहत दी वाली है इन्होने प्रेसिडियम ब्रांड देखकर अपने बच्चों का एडमिशन प्रेसिडियम में कराया था।बहरहा दिल्ली दर्पण टीवी की नजर इन पर रहेगी और हर पल और पक्ष की जानकारी देने की कोशिस होगी।

