Sunday, May 3, 2026
spot_img
Home Blog Page 1135

योगेश आत्रे का दिल्ली राजनीति में बढ़ता कद,मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

हज़ारों लोगों की भीड़ और ये मंच ,मंच है रोहिणी में हुए अंतराष्ट्रीय  आर्य महासम्मेलन का तीन दिन तक चले इस महासम्मेलन के मंच पर हमारे देश के राष्ट्रपति महामहिम राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से लेकर लेकर कितने ही केंद्रीय मंत्री , मुख्यमंत्री , सांसद  और बीजेपी नेता नजर आये।लेकिन इस मंच  इस सबसे बीच एक चेहरा ऐसा भी नजर आया जिसने रोहिणी के राजनैतिक हलकों में चर्चाओं का बज़ार गर्म कर दिया।यह चेहरा है बीजेपी से मंगोल पूरी विधान सभा चुनाव लड़ चुके योगेश आत्रेय का इस अंतराष्ट्रीय महासम्मेलन में योगेश आत्रेय केवल मंच पर नहीं नजर आये बल्कि महासम्मेलन की तैयारियों में अपनी भूमिका निभाते भी दिखे।  दिल्ली दर्पण टीवी ने महासम्मेलन से ठीक पहले तैयारियों जायजा लिया तो वे ग्राउंड और महासम्मेलन स्थल पर लगातार काई दिनों तक नजर भी आये –वे इस आयोजन की स्वागत समिति का भी एक अहम् हिस्सा रहे।
कयास लगाए जाने लगे कि  बीजेपी से मंगोल पूरी विधान सभा चुनाव लड़ चुके योगेश आत्रेय की नजर क्या आगामी लोकसभा चुनावों पर है ? बीजेपी से जुड़े नेता और राजनैतिक लोग यदि यह कयास लगा रहे है तो अकारण नहीं है —ज़रा इन तस्वीरों को गौर से देखिये।रोहिणी की हर सड़क पर चौराहे पर केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह के स्वागत के बोर्ड बड़ी तादाद में नजर आये।इनमें बीजेपी विधायक और नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता और अलोक शर्मा के फोटो भी लगे हुए थे। महासम्मेलन के जिस मंच पर स्थानीय बीजेपी से जुड़े बड़े बड़े नेता नदारद थे उसी मंच से योगेश आत्रेय केंद्रीय मंत्रियों का स्वागत कर रहे थे।यहाँ तक की योगेशआत्रेय ने सम्मेलन को सम्बोधित किया तो उनके सम्बोधन में राजनाथ सिंह के महत्वपूर्ण कार्यों और उपलब्धियों का जिक्र भी किया ।
 गौरतलब है की योगेश आत्रेय बीजेपी की टिकट से वर्ष में विधान सभा का चुनाव लड़ चुके है।लेकिन एक लबे अंतराल के बाद इस तरह और इस स्तर पर अचानक सक्रिय होंगे इसकी कल्पना सियासी हलकों ने नहीं की थी।लेकिन अब जब उनकी चर्चा जिस स्तर पर हो रही है उसे देख लगता तो यही है की राजनैतिक लोग योगेशआत्रेय के कद और काबिलयत से परिचित है और उन्हें भी आगामी लोक सभा चुनावों में एक गंभीर दावेदार के रूप में देख रहे है।

2.0 – Official Facts [Hindi] | Rajinikanth | Akshay Kumar | Delhi Darpan Tv

  • फिल्म अपने बड़े बजट और वीएफएक्स के कारण लंबे समय से चर्चा में हैं. फिल्म का बजट 500 करोड़ रुपये है।
  • फिल्म एक्शन से भरपूर है और अक्षय कुमार इसमें विलेन के रूप में नजर आएंगे।
  • फिल्म में अक्षय का विकराल रूप है तो रजनी एकदम कूल अंदाज में नजर आएंगे।
  • फिल्म में जुबानी जंग कम और जोरदार एक्शन ज्यादा देखने को मिलेगा।
  • ये भारत की अब तक की सबसे महंगी फिल्म भी होगी.

कीड़े वाले रसगुल्ले खाते हैं आप !

फरीदाबाद – प्लास्टिक के ड्रम, टब, कनस्तर में रखे इन रसगुल्लों की कहानी आज आपको दंग करने वाली हा। इनमें पड़ी मख्खियों पर नजर जाते ही दिमाग में रसगुल्ले खाने की इच्छा एक तरह से खत्म सी हो जाती है। इन रसगुल्लों को बनाने के इस तरीके को देखिए…. हो गए न हैरान जी हाँ यही रसगुल्ला आपके घरों तक पहुंचता है जिन्हें आप तो खाते ही हो साथ ही आपके बच्चों को भी खिलाते होलेकिन आपने जो तस्वीरें देखी है उसे देख कर आपने अंदाज तो लगा ही लिया होगा की ऐसे बने रसगुल्ले आपके स्वास्थ्य के लिए कितने हानिकारक हैं। चंद रुपयों की कमाई के चक्कर मे घटिया मानसिकता वासे लालची लोग लोग सीधे  आपकी  जिंदगी से खिलवाड़ कर रहे है।

देखें वीडियो..

Bhaiaji Superhit Review | Sunny Deol | Preity Zinta | Arshad Warsi & Shreyas

सनी देओल की फिल्म ‘भैय्याजी सुपरहिट’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है. इसमें भी सनी देओल कॉमेडी के एक्शन करते नजर आएंगे. फिल्म में सनी देओल की दो ह‍िरोइन हैं, एक प्रीत‍ि ज‍िंटा दूसरी अमीषा पटेल.. प्रीति ज‍िंटा और अमीशा पटेल काफी समय बाद बड़े पर्दे पर नजर आने वाली हैं. फिल्म कॉमेडी की फुल डोज देने के लिए अरशद वारसी और श्रेयस तलपड़े भी नजर आएंगे. इसमें सनी देओल यूपी के डॉन हैं और उनका नाम भैय्या जी हैं. उनकी पत्नी के रोल में प्रीति ज‍िंटा हैं. सनी देओल को एक फिल्म के लिए कास्ट किया जाता है जहां वो हिरोइन अमीशा पटेल से रोमांस भी करते दिखते हैं. इस वजह से पति-पत्नी के रिश्तों में दरार भी आ जाती है. लेकिन फिर व‍िलेन की एंट्री होती है, ज‍िनका नाम है हैलीकॉप्टर भईया. कहानी में एक बड़ी ट्व‍िस्ट भी है, सनी देओल फिल्म में डबल रोल में नजर आ रहे हैं. इस फिल्म का निर्देशन नीरज पाठक ने किया है. फिल्म सिनेमाघरों में 23 नवंबर को रिलीज होगी.

Kaashi – Movie Review | Sharman Joshi | Aishwarya Devan

अभिनेता शरमन जोशी चुनिंदा फिल्में करते हैं।  इस बार उन्होंने काशी फिल्म का चयन किया है। पिछले दिनों पूरे देश के अलग-अलग शहरों में एक लड़की के गायब होने के पोस्टर्स ने कई सवालिया निशान उठा दिए थे कि आखिररकार वो लड़की कौन है। हालांकि, वो इस फिल्म का कैंपेन था।फिल्म रिलीज हो चुकी है। आइए जानते हैं आखिरकार कैसी बनी है यह फिल्म। शरमन जोशी की फिल्म काशी- इन सर्च ऑफ गंगा एक थ्रिलर फिल्म है। फिल्म में शरमन जोशी एक गांव में रहने वाले शख्स काशी की भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म की कहानी शरमन जोशी के आस पास घूमती है। फिल्म काशी में शरमन जोशी अपनी बहन की तलाश करते हैं, जिसका नाम गंगा है। इतना ही नहीं शरमन  को अपनी बहन गंगा की तलाश करते-करते कई बार कोर्ट कचहरी तक के चक्कर काटने पड़ जाते हैं।फिल्म की कहानी काशी नगरी वाराणसी की पृष्ठभूमि पर आधारित है। फिल्म में शरमन जोशी एक गंभीर किरदार में नजर आ रहे हैं। खास बात यह है कि फिल्म में शरमन जोशी काशी नाम के डोम का किरदार निभा रहे है।काशी अपना घर चलाने के लिए मणिकर्णिका घाट पर शवों का दाह संस्कार करवाने का काम करते हैं। लखनऊ से जर्नलिस्ट देविना (ऐश्वर्या दिवान) वाराणसी अपने रिसर्च के लिए आती हैं और उनकी मुलाकात काशी से होती है।कहानी में ट्विस्ट तब आता है, जब काशी की बहन गंगा अचानक लापता हो जाती है। उसकी तलाश में काशी को अलग अलग शहरों में भटकना पड़ता है।फिल्म की कमजोर कड़ी इसकी कहानी, डायरेक्शन और स्क्रीनप्ले हैष। बहुत ही उबड़-खाबड़ कहानी है।  कोई भी किरदार आपको प्रभावित नहीं कर पाता है. मुद्दा अच्छा था, लेकिन एक अच्छी फिल्म बनते बनते रह गई. पूरी फिल्म में हर दसवें मिनट पर एक गाना आ जाता है, जो इसकी कहानी को और गड़बड़ करता है। आखिरकार गंगा कैसे गुमशुदा हो गई है। उसके साथ क्या-क्या होता है। इन सभी बातों का पता आपको फिल्म देखकर ही चल पाएगा।