Saturday, May 2, 2026
spot_img
Home Blog Page 1139

दिल्ली में दिखी कांवडियों की गुंडागर्दी || मामूली बात पर तोड़ डाली गाड़ी ||

मोती नगर – मंगलवार को मोती नगर इलाकों में सड़क पर जा रहे कांवड़ियों से एक सैंट्रो कार टकरा गई। कार एक कांवड़िए को छूकर निकल गई, जिसके बाद सभी कांवड़िए ने हंगामा करना शुरू कर दिया। कांवड़ियों ने लाठी-डंडों से कार पर हमला करना शुरू कर दिया।कांवड़ियों ने कार को घेरकर उसपर लाठियां बरसानी शुरू कर दीं।

ASI का बेटा कैसे बना IAS ये है पूरी कहानी ।

दिल्ली – इस वर्ष की सिविल सर्विस परीक्षा में दिल्ली पुलिस के कई जूनियर अधिकारीयों के बच्चों ने न सिर्फ बाज़ी मारी है बल्कि अच्छे रैंक भी ले कर आये हैं। बेहद सामान्य परिवेश में पले बढे इन लड़कों में देश के प्रति कुछ कर गुजरने की भावना है। ऐसे ही एक सिविल सर्विस में सफल हुए एक भावी आईएस और उनके परिवार से आपकी मुलाक़ात करवाते हैं।दिल्ली पुलिस में असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर राजपाल का परिवार ऐसे कई साधारण परिवेश से आने वाले छात्रों के लिये एक प्रेरणाश्रोत और उदाहरण है जो ऊँचे मुकाम हासिल करने के सपने देखते हैं। कोशिश में अगर शिद्दत हो और प्रयास ईमानदार हो तो कुछ भी पाना संभव है।

दिल्ली ,शालीमार बाग | बीजेपी की पूर्व निगम पार्षद रेखा गुप्ता का जन्मदिन पर दिखा सादगी, स्नेह और सन्देश का संगम

-दिल्ली दर्पण टीवी

दिल्ली ,शालीमार बाग़ | दिल्ली प्रदेश बीजेपी की वरिष्ठ नेता रेखा गुप्ता भले ही सत्ता में न हो लेकिन बीजेपी कैडर और स्थानीय लोगों में अभी कमाल का जुड़ाव है। रेखा गुप्ता के जन्मदिन पर दिन भर मिलने वालों और शुभकामनाएं देने वालों का तांता लगा रहा। इनमें बड़ी संख्या में नार्थ दिल्ली नगर निगम से पार्षद ,मंडल , जिला और प्रदेश के पदाधिकारी भी बड़ी संख्या में पहुंचे। इस दौरान जमकर मस्ती भी की।

रेखा गुप्ता ने अपना जन्मदिन बेहद सादगी और वृक्षरोपण कर मनाया। देखिये ये रिपोर्ट —

अगर गिरगिट ने काटा, तो चली जाएगी आपकी जान !

दिल्ली -सोनिया विहार में रहने वाले 31 साल के कारोबारी सुनील को पैर में गिरगिट ने काट लिया । सुनील को इलाज के लिए दिल्ली के आधा दर्जन अस्पतालों में ले जाया गया लेकिन इसके बावजूद भी उसकी जान नही बच पाई । दरअसल बुधवार रात करीब 10 बजे उसे मैक्स अस्पताल में दाखिल कराया गया लेकिन सुबह करीब 5.20 मिनट पर उसकी मौत हो गयी और मैक्स अस्पताल ने महज़ 7 घंटे के इलाज का 1 लाख 30 हज़ार रुपया का भारीभरकम बिल परिवार को थमा दिया । अब परिवार को समझ नही आ रहा है की अस्पतालों की लापरवाही से सुनील की जान गई या गिरगिट काटने से गयी ।परिवार का आरोप है की अस्पतालों की लापरवाही से सुनील की मौत हुई है पीड़ित परिवार की माने तो जिस पटपड गंज अस्पताल में सुनील को चलता फिरता लाया गया था, उसे कुछ ही देर में अस्पताल में वेंटिलेटर पर डाल दिया गया और महज़ 7 घंटे में उसकी मौत हो गयी।पीड़ित परिवार ने मामले की शिकायत पुलिस से की है, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भी भेज दिया हालांकि मैक्स प्रसाशन ने सुनील की मौत की वजह शॉक ,कार्डिएक अटैक , किंडनी फेल्यर बताया है ।हालांकि एक्सपर्ट की माने तो गिरगिट के काटने से किसी की मौत होना मुश्किल है । डॉक्टर अनसुमन ने बताया कि गिरगिट साप कि तरह ज़हरीला नही होता है ।

अशोक विहार का सुन्दर लाल जैन अस्पताल होगा बंद !


अशोक विहार -दिल्ली के सबसे बड़े अस्पताल में शुमार अशोक विहार के सुंदर लाल जैन अस्पताल के ज्यादातर वार्ड में ताले लगे है ।चाहे वह आईसीयू हो या जर्नल वार्ड ।हर दरवाजे पर ताला लगा है मरीजों से खाली हो चुका है और अस्पताल में पिछले 25 से 30 साल से काम कर रहे कर्मचारी पिछले कई महीनो से वेतन नहीं मिलाने से हड़ताल पर है अस्पताल में काम कर रहे करीब 400 कर्मचारियों का कहना है की अस्पताल संचालकों ने एक साजिस के तहर बिना नोटिस दिए अस्पताल को बंद कर उन्हें भुखमरी के कगार अपर पहुंचा दिया है ।अस्पताल कर्मचारियों आरोप है की हॉस्पिटल के संचालक सरकारी जमीन पर ट्रष्ट के इस हॉस्पिटल को बंद करके बेचने की कोशिस कर रहे है।अस्पताल में काम कर रहे करीब 400 कर्मचारियों को समझ नहीं आ रहा है की वे क्या करें ।इन्होने अदालत का दरवाजा खटखटाया है लेकिन ये अदालन की आदेशों को भी नहीं मान रहे है ।अचानक उन्होंने अस्पताल बंद करने नोटिस चिपका दिया।उधर अस्पताल प्रबंधक यह मान रहे है की अभी अस्पताल बंद के कगार पर है ।दिल्ली सरकार पर उनका 13 करोड़ रुपया बकाया है जो उन्हें नहीं मिल रहा है।इस वजह से वे डॉक्टर्स और कर्मचारियों को पैसा नहीं दे पा रहे है ।डॉक्टर्स काम छोड़कर भाग गए है लेकिन जैसे ही पैसे का इंतजाम हो जाएगा अस्पताल फिर से शुरू हो जाएगा ।सुंदर लाल जैन अस्पताल के संचालक अस्पताल के बंद होने की वजह दिल्ली सरकार से पैसा न मिलने को मान रहे है । लेकिन स्थानीय विधायक का कहना है इस अस्पताल को बेचने की चर्चाएं काफी समय से चल रही है ।स्थानीय विधायक राजेश गुप्ता का कहना ही की कर्मचारियों को वेतन मिलना चाहिए। इस पर वे स्वास्थ्य मंत्री से बात करेंगे।अशोक विहार में स्थित सुंदर लाल जैन अस्पताल अशोक विहार की पहचान है।लेकिन यह पहचान ख़त्म होने के कगार पर है ।अब बड़ा सवाल है की इस अस्पताल की इस हालत का जिम्मेदार कौन है ।यह काम कर रहे सैकड़ों लोग भुखमरी के कगार पर है इनका कसूर क्या है और ये किसे अपने व्यथा सुनाएं।