Saturday, May 2, 2026
spot_img
Home Blog Page 1138

108 जैन मुनि तरुण सागर जी महाराज के 10 मुख्य कड़वे वचन

1- धन का अहंकार रखने वाले ध्यान रखें पैसा सिर्फ कुछ और बहुत कुछ हो सकता है, सब कुछ नहीं.
2- जैसे पशु को घास, मनुष्य को अन्न की जरूरत होती है, उसी तरह भगवान को भावना की. प्रार्थना में शब्द नहीं भाव खास होते हैं.
3- दुनिया का कल्याण चाहते हैं, पहले स्वयं का करो.
4- शराब से ज्यादा नशा धन का है. शराब का नशा दो-चार घंटे बाद ही उतर जाता है, लेकिन धन का नशा जिंदगी बर्बाद कर देता है.
5- धनाढ्य होने के बाद भी पैसों का मोह है, तो उससे बड़ा गरीब कोई नहीं.
6- प्रत्येक व्यक्ति ‘लाभ’ की कामना करता है, लेकिन उसका विपरीत शब्द अर्थात ‘भला’ करने से भागता है.
7- शांति के लिए क्रोध पर काबू पाना सीख लो. जिसने समझौता करना सीख लिया वह संत है.
8- भाग्य में जो लिखा है, वही मिलेगा. परेशान होने से कुछ अतिरिक्त प्राप्त नहीं होगा.
9- सत्ता ईश्वर के हाथ में है. वह नाराज है तो दुनिया की कोई ताकत मदद नहीं कर सकती.
10- युवतियां घर से भागकर शादी न करें. विधर्मी से शादी कर, वह सब करना पड़ सकता है जिसकी कल्पना भी न की हो.

संस्कृत के टीचर का शिष्य के साथ गलत काम करते वीडियो वायरल, पुलिस ने किया गिरफ्तार

राजधानी दिल्ली के बुराड़ी इलाके में गुरु और शिष्य के रिश्ते तार-तार हुए हैं । भगवान के समान माने जाने वाले टीचर का एक शिष्य के साथ आपत्तिजनक वीडियो वायरल हुआ है जिसे हम दिखा भी नही सकते। दिल्ली के इस सरकारी स्कूल के संस्कृत टीचर का अपने घर पर बच्चे के साथ सेक्स करते हुए वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो वायरल होने के बाद आसपास के लोग और दूसरे बच्चों के अभिभावकों का फूटा गुस्सा स्कूल के बाहर भारी संख्या में लोग जमा हुए और पुलिस को सूचना दी। वीडियो को जब स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के अभिभावकों ने देखा तो बड़ी संख्या में अभिभावक भी स्कूल पर पहुंचे और टीचर से पूछताछ करना चाहते थे लेकिन उससे पहले स्कूल के गेट बंद कर पुलिस को बुला लिया गया। स्कूल बुराड़ी थाना के एरिया में था तो बुराड़ी थाना पुलिस आई पर वीडियो टीचर के घर का था जो बुराड़ी से सटे नत्थूपुरा में है जो थाना स्वरूप नगर में आता है तो स्वरूप नगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया । जिसने भी इस वीडियो को देखा हर कोई इसी बात को लेकर गुस्से में था कि आखिर कैसे एक टीचर अपने शिष्य के साथ इस तरह की घिनौनी हरकत हरकत को अंजाम दे सकता है इसका एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें टीचर की करतूत सामने आ गई।
पुलिस ने बच्चे को तलाशकर बयान लिए और इस टीचर को गिरफ्तार कर ज्यूडिशियल कसटीडी में भेज दिया है। मामला POSCO की धाराओं में दर्ज किया गया है ।
वीडियो के सामने आने के बाद ये जरूर कहा जा सकता है की कहीं ना कहीं ऐसे टीचरों के ऊपर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। जिससे फिर कभी कोई टीचर अपने किसी भी स्टूडेंट के साथ ऐसी घिनौनी हरकत को अंजाम ना दे सके और शिक्षा के मंदिर में जा कर बच्चे सुरक्षित रह कर अपने भविष्य को निखार सके।

धूम मचाने वाले इस गढ़वाली गाने को सुनकर, नाचने को मजबूर हो जाएंगे आप…

Delhi Darpan Tv | 17-08-2018
Edited By : अंशुल त्यागी

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज हुआ ऑडियो सॉन्ग जमलाखाल की धार (बालमणा) लोगों को खूब रास आ रहा है। डायरेक्टर और निर्माता उतम सिंह (टीटू) द्वारा ये गाना लॉच किया गया है।

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज हुआ ये गढ़वाली गाना है। गाने का नाम जमलाखाल की धार (बालमणा) है। इस गाने के गायक और लेखक हैं मशहूर सिंगर अमित कोली (डीजे वाले भेजी) हैं, जिनके गढ़वाली गानों को बेहद पसंद किया जाता रहा है। इस फुल उत्तराखंडी डीजे वाले गाने को संगीत देने वाले हैं सुधीर ठाकुर, इस गाने के निर्माता हैं उतम सिंह (टीटू), इस फुल डीजे सॉन्ग को दिल्ली के अलंकार डिजिटल स्टूडियो में शूट किया गया है। इस गाने के प्रस्तुतकर्ता हैं संगम प्रोडक्शन ।

गाने की शुरुआत गायक अमित कोली और निर्माता उत्तम सिंह (टीटू) के बीच बातों से होती है जिसके बाद एक बेहतरीन और नए गाने की शुरुआत होती है ।
निर्माता उत्तम सिंह (टीटू) चाहते हैं कि वो आने वाले समय में ऐसे बहुत सारे नए और बेहतरीन गाने गढ़वाली गाने लोगों के लिए लाएं जिससे लोगों को कुछ नया और अच्छा मिलने की चाह कभी न छूटे। एक गढ़वाली फंक्शन में मिले अमित कोली और उत्तम सिंह (टीटू) ने ठान लिया है कि वो लोगों के लिए आने वाले वक्त में बहुत से नए और बेहतरीन गाने लेकर आएंगे जिसके लिए उन्होनें तैयारी भी शुरु कर दी है, और उत्तम सिंह (टीटू) बहुत जल्द एक अलग अंदाज और लोगों को थिरकने पर मजबूर कर देने वाले एक और गाने के साथ आने वाले हैं, और उनका मानना है कि लोग जैसे अब उनके गाने को पसंद कर रहे हैं ऐसे ही वो आने वाले समय में उनके सभी गानों को प्यार देते रहेंगे।

निर्माता उत्तम सिंह (टीटू) और गायक अमित कोली के जमलाखाल की धार (बालमणा) गाने को सुनने के लिए नीचे दिए गए इस लिंक पर क्लिक कीजिए…

link -https://www.youtube.com/watch?v=azSirh5wB_Q