Saturday, May 2, 2026
spot_img
Home Blog Page 1137

टीवी जगत के 5 शो जल्द हो सकते हैं ऑफ एयर

इस साल कुल 5 पोपुलर टीवी शो ऑफ एयर होने वाले हैं जिसमें पहला और बड़ा नाम है ये हैं मोहब्बतें का जिसके साथ ही ये हैं मोहब्बतें के फैंस को तगड़ा झटका लग सकता है तकरीबन 5 साल तक दर्शकों का मनोरंजन करने वाले इस शो के 1500 से ज्यादा एपिसोड पूरे हो चुके हैं।और अब खबरें आ रही हैं की टीआरपी लिस्ट में टॉप पर रहने वाला एकता कपूर का ये हैं मोहोब्बतें अक्टूबर में बंद हो जाएगा ।

साथ ही इस शो से जुडी एक खबर ये भी है की शो के मेकर्स फिनाले एपिसोड की भव्य स्तर पर शूटिंग करने वाले हैं जिसके लिये वो विदेश  भी जा सकते हैं इस लिस्ट में दुसरा बड़ा नाम है । इश्कबाज का जी हां अपने इश्क करने के अलग तरिके और सोमांस से लेकर तकरार से भरे इस सीरियल को भी बंद करने की बाद सामने आ रही है ।

इन दो सीरीयलस के अलावा मरियम खान- रिपोर्ट‍िंग लाइव, पोरस और साम धाम दंड भेद का नाम शामिल है। हालांकि ये 5 शो कब ऑफ एयर होंगे इसकी जानकारी फिलहाल नहीं दी गई है

इस फिल्म में फिर से सुहागरात मनाएंगे भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह

भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार पवन सिंह की आने वाली फिल्म “मैंने उनको सजन चुन लिया” का फर्स्ट जारी हो गया है। ये फिल्म पोस्ट प्रोडक्शन के अंतिम दौर में है फिल्म को लेकर फ़िल्म के निर्देशक देवेंद्र ने कहा,

ये असल में भोजपुरिया सामाजिक और संस्कृति के मिक्स पर लिखी गयी फिल्म है। इसकी कहानी हमारे दिल के करीब है, इसमें प्यार भी है, इनकार भी है और इजहार भी है।”

तो वहीं निर्माता चौधरी ने कहा,

यह फिल्म पूरी तरह से अपने टाइटल के अनुरूप बनी है। इसमें दर्शकों को भोजपुरिया माटी की सुगंध मिलेगी।”उन्होने अपनी बात को बढ़ाते हुए कहा कि बतौर निर्माता यह उनकी पहली फिल्म है, लेकिन सभी कलाकारों को फिल्म से गहरा लगाव हो गया है, जिससे यह फिल्म और भी निखर कर सामने आई है।”

बता दें की इस फिल्म में पवन सिंह के साथ काजल राघवानी मुख्य भूमिका में हैं।

 

यूपी में डॉ.अम्बेडकर समग्र योजना होगी लागू

उत्तर प्रदेश में अनुसूचित जातियों की स्थिति में सुधार के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। लेकिन किसी कारण से अनुसूचित जाति को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए प्राइवेट मेनेजमेंट सिस्टम द्वारा चलाए जा रहे 1627 स्कूलों को मिलने वाला अनुदान रोक दिया गया था। इन स्कूलों में करीब 6 लाख बच्चे शिक्षा ग्रहण करते है और 4 लाख बच्चे अनुसूचित जाति के हैं। अनुदान ना मिलने से विद्यालयों की शिक्षा व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हो गई और कार्यरत अध्यापक भुखमरी की कगार पर आ गये थे। इस हालत को देखते हुए देखते हुए उत्तर प्रदेश विद्यालय प्रबन्धक एसोसिएशन के अध्यक्ष राम नरेश ने सन 1997 मेंएक कामयाब लड़ाई की शुरुआत की जिसका मक्सद था इन स्कूलों को फिर से अनुदान मिलने लगे

राम नरेश की माने तो शिक्षा ही एक ऐसा माध्यम है जिसके जरिये वास्तव में अनुसूचित जातियों के कल्याण का मार्ग खुल सकता हैऔर इसी को देखते हुए राम नरेश नें इस मुद्दे को लेकर प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा जिसके जवाब उनकी मागों के अनुरुप आया और डॉ. अम्बेडकर समग्र योजना बना कर उत्तर प्रदेश में लागू करने की बात कही गयी है

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा इस मांग को मान लेने के बाद ये कहना गलत नहीं होगा की उत्तर प्रदेश नें अनुसूचित जाति के उत्थान और सशक्तिकरण के लिए मोदी सरकार गम्भीर है।

दिल्ली पुलिस का कॉन्स्टेबल लड़की के साथ करता था गलत हरकत

0

प्यार की आड़ में एक पुलिसवाला महिला का शारीरिक शोषण करता रहा और झूठ की बिसात पर उसकी भावनाओं के साथ खेलता रहा।  जब तक महिला को ये बात मालूम चली तो बहुत देर हो चुकी थी।  जी हाँ , ये बदनुमा दाग लगा है दिल्ली पुलिस की खाकी वर्दी पर।  पुलिसकर्मी पर आरोप है की उसने महिला का कई महीनों तक बलात्कार किया।

ये मामला दिल्ली के नॉर्थ वेस्ट डिस्ट्रिक्ट , महेन्द्रा पार्क थाना क्षेत्र का है जहाँ एक महिला ने पुलिसकर्मी पर प्यार और शादी का झांसा दे कर कई महीनों तक यौन शोषण करने के आरोप लगाए हैं। कहानी की शुरुआत एक पुलिस कॉल से हुई।पुलिसकर्मी ड्यूटी के दौरान एक कॉल पर जाता है।  झगडे की कॉल पर गए पुलिसकर्मी को पड़ोस में दिखी एक लड़की पसंद आ जाती है। किसी बहाने से ये पुलिस वाला अपना नंबर लड़की को दे देता है। फिर क्या था , लड़की जब भी कोचिंग क्लास के लिये जाती।पुलिसकर्मी उसके इर्द गिर्द मंडराता रहता। लड़की से जान पहचान बनाने के बाद विक्रम ने एक दिन लड़की को प्यार का इजहार कर दिया और लड़की से अपने साथ लिव इन में रहने के लिये कहने लगा। लड़की भी पुलिसकर्मी के झांसे में आ गई और उसके कहे मुताबिक़ अलग कमरा ले कर रहने लगी जहाँ इस पुलिस वाले का आना जाना था और ज्यादातर ये दोनों साथ ही रहने लगे।

लिव इन रिलेशनशिप का ये सिलसिला आठ महीनों तक चला लेकिन जब लड़की को इस पुलिसवाले की हकीकत पता चली तो उसके हाँथ पांव फूल गए। विक्रम न सिर्फ शादी शुदा है बल्कि इसका भरा पूरा परिवार भी है।  जबकि लड़की को इसने ये झूठी कहानी बताई थी की इसकी शादी के  कुछ ही दिनों बाद उसकी पत्नी की मौत हो गई और तब से वो अकेले ज़िन्दगी गुजार रहा है।

पीड़ित महिला का कहना है की आठ महीने के लिव इन रिलेशनशिप के दौरान वो एक बार गर्भवती भी हुई लेकिन विक्रम ने उसका एबॉर्शन करवा  दिया।  महिला ने पहले भी इस पुलिसकर्मी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की कोशिश की थी लेकिन विक्रम के परिवार वालों ने दबाव बना कर किसी तरह पीड़ित महिला को मामला दर्ज करवाने से रोक दिया था , लेकिन अगले दिन महिला फिर से थाने पहुँची।एक एनजीओ और पुलिस के कुछ आला अधिकारीयों की मौजूदगी में मामला दर्ज कर लिया गया। बहरहाल महेंद्रा पार्क थाने की पुलिस कांस्टेबल विक्रम को हिरासत में ले कर पूछ ताछ कर रही है और मामले की जाँच कर रही है।

108 जैन मुनि तरुण सागर जी महाराज के अंतिम दर्शन

0

108 जैन मुनि तरुण सागर जी महाराज के अंतिम दर्शन, वो क्षण जिसके लिए तरुण सागर जी ने अन्न जल त्यागा था।