दिल्ली – नई दिल्ली के सुल्तानपुरी माजरा विधानसभा वार्ड नंबर 48 से आम आदमी पार्टी की निगम पार्षद बेबी जय राम ने स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए एमसीडी से प्राप्त 8000 हजार कूड़ेदानों का वितरण सुल्तानपुरी इलाके में किया .
ग्रामीण क्षेत्रों से उठकर पहुँचा वैश्विक स्तर पर कबड्डी
खेल – कबड्डी भारत के प्राचीन खेलों की श्रेणी में सबसे लोकप्रिय खेल हैं। यह खेल प्रमुख रूप से भारतीय उपमहाद्वीप में खेला जाता है। यह खेल उत्तर भारत में कबड्डी, दक्षिण भारत में चेडुगुडु व पूर्वी भारत में हु तू तू के नाम से जाना जाता है। ऐसा माना जाता है कि यह खेल रामायण व महाभारत काल में भी प्रचलन में था। कबड्डी खेल की उत्पत्ति तमिलनाडु राज्य से मानी जाती हैं। परंतु वर्तमान कबड्डी का श्रेय महाराष्ट्र राज्य को दिया जाता हैं।
कबड्डी का स्वरूप
कबड्डी भारतीय ग्रामीण क्षेत्रों में अधिक लोकप्रिय है, क्योंकि ग्रामीण लोगों का कबड्डी के प्रति रुझान और उत्साह बहुत अधिक देखने को मिलता है। परन्तु शहरी लोगों को कबड्डी की तुलना में क्रिकेट में अधिक आनन्द आता हैं।परन्तु अब ऐसा नहीं हैं,दिन-प्रतिदिन अब यह स्थिति परिवर्तित होती जा रही हैँ। जिसका श्रेय हम प्रमुख रूप से प्रो कबड्डी लीग को दे सकते हैं।जिसने कबड्डी को एक नये मुकाम तक पहुँचाया हैं।इसी कारण कबड्डी की लोकप्रियता क्रिकेट की तरह बढती चली जा रही हैं।साथ नये व छोटे स्तर के खिलाङियों को खेलने के नये-नये अवसर प्राप्त हो रहे हैं। ग्रामीण लोगों ने इस खेल को अधिक महत्व दिया हैं।यह एक प्रमुख कारण है,जिसके परिणाम स्वरूप वर्तमान प्रो कबड्डी लीग व अन्तर्राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिताओं में अधिक ग्रामीण खिलाङियों ने अपना दबदबा बनाया हुआ ही हैं।मिट्टी के मैदान से लेकर कबड्डी के मेट तक ग्रामीण खिलाङियों ने उपस्थिति दर्ज कराई हैं।इन्हीं खिलाङियों ने भारत को कबड्डी विश्व कप का ताज पहनाया।क्रिकेट की तरह ही वर्तमान में कबड्डी भी अपनी लोकप्रियता हासिल करती जा रही हैं।क्योंकि क्रिकेट के आई पी एल की तरह प्रो कबड्डी लीग का आयोजन प्रतिवर्ष किये जा रहे हैं।साथ ही राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिताओं का सीधा प्रसारण की व्यवस्था कबड्डी की लोकप्रियता का विषय बनता जा रहा हैं।
कबड्डी का महत्व
प्राचीन काल में किसी भी प्रकार की जिम नहीं हुआ करती थी।शरीर को मजबूत व स्वस्थ्य रखने के लिए देशी अखाङों या कबड्डी का सहारा लेना पङता था। समय में परिवर्तन होने के साथ-साथ व्ययामशाला और कबड्डी का स्थान जिम ने ले लिया। शहरी क्षेत्रों में अखाङों व कबड्डी खेल विलुप्त हो गया। ग्रामीण क्षेत्रों ने अखाङे व कबड्डी खेलने की परम्परा को जीवित रखते हुए इस परम्परा को वैश्विक स्तर पर ला खङा किया। जिसके परिणाम स्वरूप इन खेलों की लोकप्रियता और स्तर को प्रो कबड्डी लीग व अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगितोओं के रूप में देख सकते है।
कबड्डी क्यों खेले ?
कबड्डी ऎसा खेल है, जिसके माध्यम से शरीर में रक्त व उर्जा का संचार ठीक से होता है, साथ ही शरीर के प्रत्येक अंग की गतिशीलता तीव्र होती है।
2.इस खेल के माध्यम से शारीरिक की तीन गतिविधियाँ पूर्ण की जा सकती है:-
रनिगं, जम्पिगं और पावर।
3.ये खेल मानसिक विकास के लिए भी अतिआवश्यक है। जैसे:-
- योजना निर्माण करने का बोध
- समूह कार्य करने की क्षमता
- बोध निर्णय लेने का बोध इत्यादि।
जानिए कैसे लगाया जाता है एटीएम
दिल्ली – आज एटीएम से जुड़े कुछ मसलों को समझने के लिए हमने बैंकिंग एक्सपर्ट वीके सूरी जी से बात की जिन्होनें हमें बताया कि आखिर कैसे बैंक तक चोरी की सूचना पहुंचती है इसके अलावा उन्होनें बताया कि एटीएम लगाने से पहले किन किन बातों का ध्यान रखा जाता है, सूरी जी ने ये भी बताया कि एटीएम में कितने सिक्योरिटी फीचर होते हैं।वीड़ियो देखें ।
हिंदुस्तान का सबसे लंबा बच्चा ! Only On Delhi Darpan Tv | EXCLUSIVE
दिल्ली – द ग्रेट खली को भी मात देती है इसकी लंबाई
घर के दरवाजें भी पड़ जाते हैं इसके आगे छोटे
बॉस्केटबॉल में जीत चुका है कई सारे मेडल
महज 15 साल की उम्र में 7 फुट 1 इंच हुई इसकी लंबाई
दिल्ली दर्पण टीवी पर देखिए
हिंदुस्तान का सबसे लंबा बच्चा !

