शिक्षा- सरकारी नौकरी पाने के लिए बेरोजगारों के लिए अच्छी खबर है। जल्द ही देश के लाखों बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध कराया जायेगा। आल इंडिया रेडियो के ट्वीट द्वारा केंद्रीय रेलवे मंत्री पियूष गोयल ने इन लाखो पदों की नियुक्ति के बारे मे जानकरी दी है। रेलवे मे नॉन गैजेटेड पदों के 2 लाख 40 हजार पद अभी खाली पड़े हुए हैं। सरकारी नौकरी की चाहत रखने वालों के लिए काफी राहत भरी बात होगी। बेरोजगारों के लिए सरकारी नोकरी पाने के लिए यह सुनेहरा मोका है। रेलवे ने जिन 21 शहरों में नौकरियां निकाली है। उनमें अहमदाबाद, अजमेर, इलाहाबाद बेंगलुरु, भोपाल, भुवनेश्वर, बिलासपुर, चंडीगढ़, चेन्नई, गोरखपुर, गुवाहाटी, जम्मू, कोलकाता, मालदा, मुंबई, मुजफ्फरपुर, पटना, रांची, सिलीगुड़ी, सिकंदराबाद और त्रिवेंद्रम शामिल हैं। रेलवे ने इस बार कैंडिडेट्स की सुविधा के लिए परीक्षा शुल्क को भी कम कर दिया गया है। रेलवे की परीक्षा को 15 भारतीय भाषाओं में कराने की योजना है। रेलवे की परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 मार्च, 2018 है। हालांकि पहले से रेलवे में 90 हजार उम्मीदवारो की भर्ती होने जा रही है। साथ ही करीब 1.5 करोड़ उम्मीदवारो ने आवेदन करवाया है।
जेईई मेन के एडमिट कार्ड हुए इशू, यहां से कर सकते हैं डाउनलोड़
शिक्षा–जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन मेन का एडमिट कार्ड आ गया हैं। उमीदवार एडमिट कार्ड को ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nic.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। और उम्मीदवारों को कोई दिक्कते ना आए। इसके लिए जेईई की तरफ से सभी वर्किंग डेज पर हेल्पिंग लाईन सुबह 9 बजे से शाम को 5.30 बजे तक खोली जाएंगी । इस हेल्पलाइन के सभी फोन नंबर वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिया गए हैं। जेईई मेन के लिए 8 अप्रैल, 2018 को परीक्षा आयोजित की जाएगी। और इसके अलावा ऑनलाइन परीक्षा 15 और 16 अप्रैल, 2018 को होगी। जो उम्मीदवार जेईई मेन परीक्षा पास करने मे सफल रहेंगें। उन्ह उम्मीदवारों को आईआईटी दाखिले की प्रवेश परीक्षा जेईई एडवांस देने का मौका मिलेगा। और इसके साथ ही उम्मीदवारों को आईआईटी, एनआईटी और ट्रिपल आईटी में प्रवेश के लिए 12वीं में 75 फीसदी अंक लाना अनिवार्य हैं। एडमिट कार्ड डोएनलोड करने के बाद अगर किसी भी चीज़ की दिक्कत आती हैं। जैसे की नाम मे गड़बड़ हो। या डेट ऑफ़ बर्थ मे कुछ चेंजेस हो। सेंटर का नाम हो। कोई भी परेशानी हो तो घबराने की कोई बात नहीं हैं। उम्मीदवारों के लिए खास हेल्पिंग डेस्क 9 बजे से 5:30 तक खुला रहेगा।जो इन परेशानीयों को ठिक करने में आपकी मदद करेगा । उम्मीदवार जिस वक्त चाहें फोन कर किसी भी तरह की जानकारी हासिल कर सकते हैं ।
कनॉट प्लेस में एक युवा को मारी गोली
दिल्ली- आए दिन दिल्ली में गोली मारने की घटनाएं हो रही हैं। बदमाश बेखौफ हो चले हैं। ऐसे में दिल्ली के कनॉट प्लेस के बारे तो सब जानते ही है। कनॉट प्लेस में दिनदहाड़े एक शख्स को गोली मार दी गई। यह घटना बुधवार सुबह 10 बजे की है। कनॉट प्लेस के ए ब्लॉक में मनी एक्सचेंज के दफ्तर में काम करने वाला तस्वीर सिंह रोजाना की तरह बुधवार सुबह भी अपने दफ्तर के लिए राजीव चौक मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 8 से बाहर निकले थे। मनी एक्सचेंज के कंपनी के ठीक बाहर दो युवक बैठे हुए थे। तस्वीर सिंह जैसे ही मनी एक्सचेंज दफ्तर के बाहर पहुंचा । तभी घात लगाए दोनों बदमाशों ने उसका बैग छीनने की कोशिश की। तस्वीर सिंह ने जब बदमाशों का विरोध किया, तो उन्होंने उसे गोली मार दी। इसके बाद वहां लोग जमा हो गए। पुलिस को सूचना दी गई। दिल्ली पुलिस अब इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक बदमाश 24 से 25 साल की उम्र के हैं।उन्होंने काले रंग की कमीज पहनी हुई थी। पुलिस ने युवक को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस की 10 टीम 3 बदमाशों की तलाश में जुट गई है। तस्वीर सिंह के पास मौजूद बैग में पैसे नहीं थे। अब सवाल ये खड़ा होता है कि यदि बैग में पैसे नहीं थे, तो बदमाशो ने उसको गोली क्यों मारी। कहीं इस घटना के पीछे आपसी रंजिश तो नहीं है। पुलिस जांच कर रही है।
होली त्यौहार का महत्व,मथुरा और वृन्दावन का होली त्यौहार
दिल्ली- आप तो जानते ही हैं की होली का त्यौहार भारत के हर एक क्षेत्र में खुशियों का रंग ले कर आता है। हर घर में यह त्यौहार खुशियों के रंग बिखेर देता है इसलिए इस त्यौहार को रंगों का त्यौहार कहा जाता है। इस त्यौहार से लोगों के बिच प्रेम बढ़ता है और सभी मिल झूल कर इस दिन का आनंद उठाते हैं। यह एक पारंपरिक और सांस्कृतिक हिंदू त्योहार है। इस दिन लोग लाल गुलाल को प्यार और लगाव का प्रतिक मानते हैं। इसीलिए सबसे पहले लाल रंग के गुलाल को एक दुसरे पर लगते हैं। लोग इस दिन एक दुसरे को पिचकारियो और रंग भरे हुए गुब्बारों को एक दुसरे पर मारते हैं। इस दिन लोग अपने घरों में गुजिया, मालपुआ और कई प्रकार के स्वादिष्ट मिठाइयाँ बनाते हैं।
मथुरा और वृन्दावन में होली का ये त्यौहार बहुत प्रसिद्ध है। इस दिन को उत्साह से मनाने के लिए लोग भारत के अन्य शहरों से इस दिन मथुरा और वृन्दावन आते हैं। मथुरा और वृन्दावन वो पवित्र स्थान हैं।जहाँ भगवान् श्री कृष्ण का जन्म हुआ था। इतिहस के अनुसार होली का त्यौहार राधा कृष्ण के समय से मनाया जा रहा है।होली के इस अवसर पर मथुरा में कई प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं। वृन्दावन के बांके बिहारी मंदिर में महा होली उत्सव मनाया जाता है। होली का ये पर्व मथुरा के ब्रज गुलाल कुंड में बेहतरीन रूप से मनाया जाता है। यहाँ पर कृष्ण लिली नाटक भी आयोजित किये जाते हैं। होली बहुत ही सांस्कृतिक और पारंपरिक मान्यताओं का त्यौहार है जो बहुत ही पौराणिक काल से मनाया जा रहा है। होली का वर्णन कई भारतीय पवित्र किताबों जैसे पुराणों, रत्नावली में किया गया है।होली के त्यौहार को मनाने का एक अलग ही स्वास्थ्य लाभ भी है। इससे लोगों की चिंता दूर होती है और तंदरुस्ती आती है।
इतनी सम्पति की मालकीन थी श्री देवी !
दिल्ली – बालीवुड की मशहूर अदाकारा और रूप की रानी श्रीदेवी दुनिया से जा चुकी हैं। 54 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया। भांजे की शादी के लिए वो दुबई गई थीं। श्रीदेवी की मौत से सारा देश सदमे में हैं। श्रीदेवी अपने अभिनय की वजह से शोहरत की बुलंदियों पर तो थी हीं, दौलत के मामले में भी वो किसी से कम नहीं थीं। श्रीदेवी के पास करोड़ों की दौलत थी। उनके तीन-तीन बंगले हैं। डिजाइनर कपड़े, महंगे एक्सेसरीज (घड़ी, चश्मा, ब्रेसलेट्स इत्यादि) उनकी अलमारी की शोभा बढ़ाती थीं। तो आइए आपको विस्तार से बताते हैं श्रीदेवी अपने पीछे कितना बड़ा साम्राज्य छोड़ गईं हैं। 80 के दशक में बॉलीवुड पर राज करने वाली श्रीदेवी की पूरी जायदार 247 करोड़ रुपए बतायी जा रही है। उन्हें डिजाइनर कपड़ों का शौक था। वो बॉलीवुड की पहली सुपर स्टार हीरोइन थीं और बताया जाता है कि वो एक फिल्म के लिए एक करोड़ रुपए बतौर फीस डिमांड की थीं। हालांकि वो फिल्म पूरी नही हो सकी लेकिन फिर भी वो अपने समय की सबसे महंगी अभिनेत्री थीं। कहा जा रहा है कि उनकी कुल संपत्ति में उनके पति बोनी कपूर की भी कोई हिस्सेदारी नहीं है। वह अक्सर अपनी निजी जिंदगी की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट करती थीं। श्रीदेवी ने अपने एक इंटरव्यू में कहा था कि उनके पति हमेशा उन्हें खुलकर जिंदगी जीने की नसीहत देते हैं। 15 सालों तक इंडस्ट्री से दूर रहने वाली श्रीदेवी जब फिल्म ‘इंग्लिश विंग्लिश’ से कमबैक किया तो उनकी फीस 3.5 से 5 करोड़ रुपये तक पहुंच गई।ऑडी, पोर्श सयेन, मसारेती और बेंटले जैसी लग्जरी कारों की शौकीन रहीं श्रीदेवी बॉलीवुड की पहली एक्ट्रेस हैं जिन्होंने अपने लिए वैनिटी वैन बनवाई। उन्होंने किसी फिल्म की शूटिंग के दौरान वैनिटी वैन देखी थी, उस वक्त एक ही वैनिटी मुंबई में हर जगह शूटिंग के लिए जाया करती थी। ऐसे में श्रीदेवी ने अपने लिए पर्सनल वैनिटी वैन बनवाई थी। 300 फिल्मों में काम कर चुकीं श्रीदेवी ने अपनी कमाई से तीन घर भी खरीदे थे। इनकी मार्केट वैल्यू आज की तारीख में 62 करोड़ रुपये से ज्यादा है।

