Saturday, May 2, 2026
spot_img
Home Blog Page 1143

जानिए कैसी है Welcome to New York

0

मनोरंजन- फिल्म की कहानी न्यू यॉर्क में आयोजित हो रहे आइफा फेस्टिवल से जुड़ी है। इस फेस्टिवल का आयोजन कराने वाली कंपनी के मालिक गैरी (बोमन ईरानी) अपनी सहायक सोफी (लारा दत्ता) के साथ इस फेस्टिवल की तैयारियों में लगे हैं। गैरी लंबे अर्से से अपनी असिस्टेंट सोफी को कम्पनी में पार्टनर बनाने का झांसा देते आ रहे हैं, लेकिन पार्टनर बना नहीं रहे हैं। लंबे अर्से से अपने बॉस की बातों का ऐतबार कर रही सोफी को लगने लगा है कि बॉस उसके साथ धोखा कर रहे हैं सो वह न्यू यॉर्क में होनेवाले अवॉर्ड फंक्शन को फ्लॉप और कंपनी के नाम को खराब करने की प्लानिंग करती है। अपनी इस प्लानिंग के मुताबिक, लारा फंक्शन में परफार्मेंस के लिए ऐसे टैलंट का सिलेक्शन करती है जो सबसे बुरे यानी फिसड्डी होते हैं। यानी इन्हें स्टेज पर परफॉर्मेंस करने की एबीसी तक नहीं आती। तेजी (दिलजीत दोसांझ) एक रिकवरी एजेंट है, वहीं जीनत पटेल यानी सोनाक्षी सिन्हा एक फैशन डिजाइनर। वैसे, जीनत का सपना बॉलिवुड में अपनी पहचान बनाने का है, लेकिन ऐक्टिंग में जीनत जीरो ही है। वहीं इस फंक्शन की एंकरिंग करने वाले करण जौहर को उनका कट्टर विरोधी अर्जुन (जुड़वां रोल में करण) किडनैप करने की प्लानिंग बनाए बैठा है। अब देखना यह है ऐसे हालात में यह फंक्शन कैसे हो पाता है। फिल्म में स्टार्स का मेला लगा हुआ है। दिलजीत ने अपने किरदार में अच्छी ऐक्टिंग की है। आम तौर पर खामोश नजर आनेवाले दिलजीत अपने किरदार में खूब जमे हैं। वहीं जीनत पटेल के रोल में सोनाक्षी सिन्हा बस ठीक-ठाक रहीं तो करण जौहर और रितेश देशमुख जब भी स्क्रीन पर नजर आए हॉल में हंसी के ठहाके गूंजे। यंग डायरेक्टर चाकरी तोलेटी ने कहानी को ट्रैक पर रखने की अच्छी कोशिश की है। फिल्म में ज्यादातर वही स्टार्स है जो कभी न कभी आइफा फंक्शन में परफॉर्म कर चुके हैं।

अगर आप दिलजीत दोसांझ के फैन हैं तो अपने चहेते स्टार, सिंगर को अलग अंदाज में देखने के लिए यह फिल्म देखें। स्क्रीन पर बॉलिवुड के कई नामचीन स्टार्स को एकसाथ देखने का मौका भी आपको इस फिल्म में मिलेगा। फिल्म का जॉनर कॉमिडी है, लेकिन हंसने का मौका कम ही मिल पाता है। फिल्म के संगीत में इतना दमखम नहीं जो म्यूजिक लवर्स को अपनी धुनों पर थिरकाने का काम कर सके। अब देखना ये होगा की दर्शको के दिल को ये फिल्म कितना छूती है।

BJP की मेयर प्रीति अग्रवाल ने दिल्ली को किया गंदा

दिल्ली –  नार्थ दिल्ली नगर निगम की मेयर प्रीति अग्रवाल पर भ्र्ष्टाचार के आरोप लगे तो आम आदमी पार्टी पार्टी के नाम से दिल्ली शहर में ये पोस्टर नजर आ गए –इसके जबाब में बीजेपी और मेयर के समर्थन में भी पोस्टरों की बाढ़ सी आ गई। “प्रीती अग्रवाल संघर्ष करो हम आपके साथ ” ये पोस्टर नार्थ दिल्ली के मेट्रो पिलर से लेकर बस सेंटड और सार्वजानिक और निजी स्थानों पर खूब नजर आ रहे है।बात मेयर साहिबा की छवि की थी। लिहाज़ा अलग अलग लोगों ने अलग अलग पोस्टर लगाए और इलाके की दीवारों को पोस्टरों से पाट दिया ऐसे में सवाल उठने तो लाज़मी है।अपने झूठ पर जबाब के बाद भ्र्ष्टाचार के आरोपों की चर्चा हुयी तो मेयर को अपनी छवि की चिंता होनी ही थी।लेकिन अपनी छवि की चिंता करने की कोशिश में मेयर साहिबा ये भूल गयी की वो शहर को गंदा कर रही हैं।अक्सर वो सबको स्वछता का संकल्प दिलवाती है लेकिन खुद ही प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान का मखौल उड़ा रही हैं।ऐसे में ” आप ” की मेयर पर हमलावर होने का पूरा मौक़ा मिल रहा है।दिल्ली नगर निगम स्टेंडिंग कमिटी के सदस्य विकास गोयल प्रीति अग्रवाल को अब तक की सबसे भ्र्ष्ट मेयर बताते हुए कहा की ये पोस्टर बिल्डर लॉबी ही लगवा रही है। इन पोस्टरों पर मेयर साहिबा कैमरे पर तो बोलने से इंकार कर रही है। लेकिन इससे भी इंकार कर रही है की ये पोस्टर उनकी ओर से लगवाए गए है।हालांकि इनके इलाके से ही कुछ बिल्डर लॉबी ये मान रही है की ये पोस्टर उन्होंने ही लगवाए है और मेयर पर उन्हें पूरा भरोसा है। आप ” और बीजेपी के इस पोस्टर वॉर में दिल्ली डिफामेशन एक्टका उल्ल्घन हो रहा है। इस पर कड़ी सजा का प्रावधान है , लेकिन इन पोस्टरों को लगवाने में ऊपरी समझदारी से काम लिया गया है। इन पोस्टरों से कहीं भी ये साबित नहीं होता की ये किसने छपवाए है और किस प्रिंटर ने छापे है।जाहिर है प्रशासन इस पर करवाई करना भी चाहे तो वो लाचार ही नजर आएगा।

भारत में गंभीर है मृत्यु दर के आंकड़े !

0

दुनिया – दुनिया में नवजात बच्चों की मृत्यु दर की स्थिति एक चिंता का विषय है। हर साल जन्म के 28 दिनों के भीतर 26 लाख बच्चे दम तोड़ देते हैं। जिसमें से एक चौथाई यानी छह लाख बच्चे भारत के होते हैं। भारत में नवजात के मौत के ये आंकड़े बेहद ही खराब हैं । यूनिसेफ के हालिया से आई एक रिपोर्ट एवरी चाइल्ड अलाइव के अनुसार में यह दावा किया गया है। इस रिपोर्ट के लिये 184  देशों का  अध्ययन किया गया जिसकी रिपोर्ट के मुताबिक 80 फीसदी बच्चों की मौत का कारण कोई गंभीर बीमारी नहीं होती है। ज्यादातर बच्चों की मृत्यु का कारण समय से पहले जन्म, प्रसव के दौरान जटिलता, बीमारी की सही रोकथाम न होना और न्यूमोनिया होती है। हर मां और बच्चे को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा देकर मृत्यु दर कम की जा सकती है। इसमें साफ पानी, जन्म के पहले घंटे में स्तनपान, मां बच्चे के बीच संपर्क जरूरी है। जन्म के पहले 28 दिन नवजात के जीवित रहने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। भारत समेत दस देशों में स्थिति गंभीर है। इसमें आठ देश अफ्रीका के हैं। सोमालिया, दक्षिणी सुडान, माली, चाड, साउथ अफ्रीकी रिपब्लिकन, लेसेथो, कोटे डिवायर और गिनी बिसाउ। इसके अलावा पाकिस्तान में तो एक हजार में से 45.45 बच्चों की 28 दिन के भीतर मृत्यु हो जाती है। गरीब देशों के बच्चों पर अमीर देशों के बच्चों की तुलना में मृत्यु का खतरा 50 गुना ज्यादा होता है।रिपोर्ट के मुताबिक भारत 25.4 मृत्युदर के साथ 31वें स्थान पर है। जबकि पिछले साल भारत 28वें स्थान पर था।

जानिए इमरान खान की तीनों बेगम की कहानी

 

पाकिस्‍तान तहरीके इंसाफ (पीटीआई) के प्रमुख और पूर्व क्रिकेटर इमरान खान ने तीसरी शादी कर ली और उनकी पार्टी ने इस खबर की पुष्टि की है। इमरान खान ने इस बार बुशरा मानिका के साथ निकाह किया है। इससे पहले भी उनके निकाह की खबरें आई थीं. आइए पहले जानते हैं कौन हैं बुशरा मानिका।

पाकपट्टन में एक सम्मानित पीर का दर्जा रखने वाली बुशरा और इमरान की शादी रविवार को लाहौर में एक सादे समारोह में हुई। इमरान खान की तीसरी शादी की पुष्टि करते हुए पीटीआई प्रवक्ता फवद चौधरी ने कहा कि शादी का कार्यक्रम बुशरा के भाई के आवास पर आयोजित किया गया।

कुछ दिनों पहले खबरें आई थीं कि इमरान खान ने बुशरा मानिका से शादी कर ली है, लेकिन उसके बाद पीटीआई ने कहा था कि इमरान खान ने सिर्फ प्रपोज किया है और बुशरा बीबी ने उनसे कुछ वक्त मांगा है।

बता दें कि बुशरा बीबी की शादी खवर फरीद मनेका से हुई थी, जो इस्लामाबाद में वरिष्ठ कस्टम अधिकारी के तौर पर तैनात हैं और उनके पांच बच्चे हैं। 40 वर्षीय बुशरा वाट्टू कबीले से संबंध रखती हैं। मनेका, वाट्टू का उप-कबीला है। बताया जा रहा है कि इमरान धार्मिक कारणों की वजह से उनके पास जाते रहे हैं।

बुशरा बीबी का रुहानियत की ओर ध्यान है। इनकी पाकिस्तान में फैन फॉलोइंग है. बुशरा बीबी उनकी यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसे कई पाकिस्तानी चैनल गलत भी बता रहे हैं।

वहीं पाकिस्तानी वेबसाइट outline.com.pk का कहना है कि सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीर गलत है। उनकी असली तस्वीर ये हैं।

गौरतलब है कि इमरान की पहली पत्नी पाकिस्तानी-ब्रिटिश पत्रकार जेमिमा गोल्डस्मिथ थीं। उनसे इमरान के दो बेटे हैं।

इसके बाद इमरान ने 42 साल की रेहम खान से शादी की थी और उसी साल अक्टूबर में दोनों का तलाक भी हो गया।

सूरजकुंड मेला देखने पहुँची केन्द्रीय मंत्रियों की पत्नियां

 फरीदाबाद – सूरजकुंड मेला इन दिनों अंतिम पडाव में है मेले में अंतिम वीकंड यानि कि शनिवार और रविवार ही बचे हैं, मेले की लोकप्रियता को देखकर और सुनकर केन्द्रीय मंत्रालय में मंत्रियों की पत्नियां भी अपने आपको मेले में आने से नहीं रोक पाई और लगभग आधा दर्जन मंत्रियों की पत्नियां अपनी संग सहेलियों को लेकर मेले में पहुंच गई। बता दें कि जे पी नड्डा, चैधरी वीरेंद्र सिंह, धर्मेंद्र प्रधान, संजीव बालियान सहित कई मंत्रियों की पत्नी आज अपनी सखियों सहित सूरजकुंड में पहुंची, जहां उनका स्वागत हरियाणा के केबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने किया। सभी सखियों ने एक साथ पहले मेले में उत्तर प्रदेश का अपना घर देखा और वहां मथुरा से आये राधा कष्ण के साथ फोटो भी करवाई, मेले में आगे बढते ही सभी सहेलियों ने हरियाणा के अपना घर की सभी देशी वस्तुओं की निरीक्षण किया और फिर हरियाणवी पगडी बंधवाकर जमकर फोटो करवाये। मेले की झलक सभी संग सखियों के लिये सहीं खत्म नहीं हुई, इसके बाद बडी चैपाल पर सभी ने किर्गिस्तान की छोटी – छोटी बच्चियों की सांस्कतिक प्रस्तुति का आनंद लिया और जमकर तालियां बजाई।मेले में घूमने आई केन्द्रीय मंत्री वीरेन्द्र सिंह की पत्नी और उचाना से विधायक प्रेमलता ने बताया कि मेले की देश में ही नहीं पूरी दुनियां जबरदस्त लोकप्रियता है जिसके चलते वो आज अपनी सहेलियांें के साथ मेले में पहुंची है, उनके साथ दक्षिण क्षे़त्र, हिमाचल और उत्तर प्रदेश की संग सखियां यानि कि अन्य केन्द्रीय मंत्रियों की पत्नियां भी आई हुई हैं। वहीं उन्होंने कहा कि मेले के बारे मे जितना उन्होंने सुना था उसे कहीं ज्यादा आकर देखा है।