Saturday, May 2, 2026
spot_img
Home Blog Page 1144

अरविंद केजरीवाल के ट्वीट की आईएएनएस ने खोली पोल

दिल्ली- दिल्ली सरकार और सीएम अरविंद केजरीवाल के कार्यकाल के तीन  साल पुरे हो गए है। इस मौके पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और सभी कैबिनेट मंत्रीयों ने  अपने काम का ब्यौरा दिया। ऐसे में आईएएनएस केजरीवाल की ट्वीट की पोल खोली है। जो केजरीवाल प्रधानमंत्री मोदी पर ट्वीट करने से थकते नहीं थे वही केजरीवाल आज मोदी पर अब ज्यादा व्यक्तिगत हमले नहीं करते है। न्यूज़ एजेंसी IANS के मुताबिक, केजरीवाल के ट्विटर पर 1.3 करोड़ फॉलोअर हैं। उन्होंने बीते 11 महीनों से एक भी बार मोदी शब्द ट्वीट नहीं किया है। उन्होंने मोदी का जिक्र करते हुए अपना पिछला ट्वीट 9 मार्च, 2017 को किया था, केजरीवाल ने 2016 में मोदी का जिक्र अपने ट्वीट में 124 बार व 2017 में 33 बार किया था। उन्होंने इन ट्वीट में प्रधानमंत्री पर हमला बोला था। पार्टी के नेताओं व राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि मोदी को लेकर ट्वीट में यह बदलाव आम आदमी पार्टी के  चुनावों में नुकसान के बाद किया गया है। केजरीवाल ने पहले के अपने कई ट्वीट्स में मोदी पर निशाना साधा था।इन ट्वीट्स में ‘मोदी ने दिल्ली में आपातकाल घोषित किया’, ‘तानाशाह मोदी सरकार’ और ‘क्या मोदी सरकार सेना विरोधी नहीं है’ आदि शामिल हैं।

मोदी को लेकर ट्वीट की वजह से आप को सबसे पहले पंजाब व गोवा फिर दिल्ली के नगर निगम चुनावों व 2017 के राजौरी गार्डन के उपचुनाव में नुकसान हुआ। आप प्रमुख ने अपने किसी भी ट्वीट को मोदी को उनके ट्विटर अकांउट पर 2017 व 2018 में अब तक कभी टैग नहीं किया है। साल 2016 में उन्होंने प्रधानमंत्री को आठ बार टैग किया था। अब अरविंद केजरीवाल ने  मोदी पर निजी तौर पर हमला करना बंद कर दिया. उन्होंने कहा,यह स्पष्ट है कि आप ने मध्यम वर्ग का विश्वास खो दिया और यदि वे दिल्ली में बने रहना चाहते हैं तो उन्हें विश्वास फिर से हासिल करने की जरूरत है।

लांस क्लूजनर : हार्दिक पंडया बन सकते हैं बेहतरीन हरफनमौला ।

0

खेल – दक्षिण अफ्रीका के पूर्व हरफनमौला लांस क्लूजनर ने कहा कि हार्दिक पंड्या भारत के लिए बेहतरीन हरफनमौला साबित हो सकते हैं. पंड्या ने पहले टेस्ट में 95 गेंद में 93 रन बनाए और दक्षिण अफ्रीका की दूसरी पारी में 27 रन देकर दो विकेट लिये.

क्लूजनर ने प्रेस ट्रस्ट से कहा,‘भारत की पहली पारी में उसकी बल्लेबाजी बेहतरीन थी. उन्होंने टीम को दबाव से निकालकर दक्षिण अफ्रीका पर दबाव बनाया. वह भारत के लिए धरोहर साबित होंगे. अभी वह सीख रहे हैं और अगर अपनी गेंदबाजी में रफ्तार शामिल कर लें, तो उम्दा हरफनमौला बन सकते है.’ पंड्या अपने संक्षिप्त करियर में ही टीम का अभिन्न हिस्सा बन गए हैं. सीमित ओवरों के क्रिकेटमें उनका रिकॉर्ड बल्ले और गेंद दोनों से शानदार है.

क्लूजनर ने कहा ,‘वह भविष्य में शानदार हरफनमौला साबित होंगे. कई मौकों पर नाकामी भी मिलेगी, लेकिन उन्हें सकारात्मक सोच के साथ हौसला अफजाई की जरूरत है.’ उन्होंने कहा,‘वह आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए खेलें या भारतीय टीम के लिए, उनके पास पास अच्छे लोग है और यह उनकी जिम्मेदारी है कि उसकी प्रतिभा को तराशें.’ भारत ने टेस्ट सीरीज से पहले एकमात्र अभ्यास मैच नहीं खेला और क्लूजनर इसके हिमायती नहीं हैं.

उन्होंने कहा ,‘अभ्यास मैच खेलना हमेशा अच्छा होता है. यदि भारतीय टीम उपमहाद्वीप के दौरे पर होती, तो अभ्यास मैच नहीं खेलने से कोई फर्क नहीं पड़ता, लेकिन दक्षिण अफ्रीका में खेलने से पहले अभ्यास मैच से अनुकूलन में मदद मिलती.’

अक्षय कुमार फिल्म पैडमैन में इस्तेमाल हुई साईकिल की नीलामी से करेंगें महिलाओं की मदद

मनोरंजन – अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म पैडमैन एक सामाजिक मुद्दे पर है. वे इससे महिलाओं को संदेश देना चाहते हैं. साथ ही उन्होंने अपनी फिल्म के जरिए चैरिटी करने का एक और तरीका निकाल लिया है.

अक्षय कुमार ने पैडमैन में सोशल एक्ट‍िविस्ट अरुनाचलम मुरुगनानथम की भूमिका निभाई है. वे हर जगह अपनी साइकिल लेकर चलते हैं. अब अक्षय इस साइकिल को नीलाम कर इससे प्राप्त राशि को ‘पॉपुलेशन फर्स्ट’ नाम के एनजीओ को देंगे, ताकि जरूरतमंद महिलाओं की जिंदगी में बदलाव लाया जा सके.

ये संगठन ग्रामीण क्षेत्रों में माहवारी स्वच्छता और स्वास्थ्य से जुड़े क्षेत्र में काम करता है. संगठन 101 गांवों के लिए काम करता है. अक्षय और ट्विंकर खन्ना ने इस संगठन के काम से प्रभावित होकर इसे मदद करने का फैसला लिया है.

अडल्ट स्टार मिया मालकोवा की फिल्म का ट्रेलर रिलीज, बता रही हैं अपनी जिंदगी के ये अहम राज

मनोरंजन- सनी लियोनी के बाद बॉलीवुड में एक और पॉर्न स्टार की चर्चा है. इनका नाम है मिया मालकोवा. कुछ समय पहले राम गोपाल वर्मा ने इनके साथ फिल्म बनाने की घोषणा की थी और अब फिल्म का ट्रेलर लॉन्च किया गया. फिल्म का नाम है गॉड, सेक्स एंड ट्रुथ. फिल्म 26 जनवरी को रिलीज होने वाली है.राम गोपाल वर्मा ने ट्विटर पर अपनी इस आने वाली फिल्म का ट्रेलर पोस्ट करते हुए इससे जुड़ी जानकारी दी है. ट्रेलर की शुरुआत सिगमंड फ्रॉयड की फिलॉसफी से होती है. इस फिलॉसफी के अनुसार सेक्स हमेशा से सबसे अहम जरूरत थी और हमेशा रहेगी. इसके बाद ट्रेलर में मिया का एक न्यूड पोज भी दिखाया गया है. ट्रेलर को देखकर ऐसा लग रहा है कि फिल्म में सेक्स से जुड़ी तमाम बातें बताई जाने वाली हैं.ये फिल्म मिया के विमियो चैनल पर 26 जनवरी सुबह 9 बजेरिलीज की जाएगी. फिल्म के बारे में राम गोपाल वर्मा ने अपनी फेसबुक पोस्ट में लिखा है कि न ही ये एक फिल्म है, न शॉर्ट फिल्म और न सीरीज. इस फिल्म में मिया सेक्स और इससे जुड़ी उनके दिल की बातें बताती दिखेंगी.

भीख मांगता बचपन, Children’s Begging on Traffic Signals

गाजियाबाद – जहाँ एक ओर केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार बच्चों को उच्च शिक्षा देने की बात कहती है वहीं गाजियबाद के प्रमुख चौराहों पर आपको यह बचपन गाड़ियों की सफाई करता भीख मांगता गंदे कपड़ों में सामान बेचता हुआ नजर आ जाएगा यह बच्चे कहां से आते हैं और यह है कौन , इसकी जानकारी शायद किसी को नहीं है मगर रोजाना सुबह होते ही एक नौकरी पेशा की तरह यह बच्चे निकल लेते हैं अपने काम मसलन गाड़ियों की सफाई भीख मांगना और सामान बेचना इन बच्चों के आसपास कई बड़े लोग भी होते हैं जिनमें महिलाएं भी होती हैं शायद यह महिलाएं और बड़े व्यक्ति इन बच्चों के साथ ही होते हैं और इस बात में भी कोई आशंका नहीं शायद इन्ही के द्वारा इन बच्चों से इस तरह का काम करवाया जा रहा हो लेकिन जिस तरह बचपन सड़कों पर नजर आता है उससे ही बात तो साफ हो जाती है कि बेशक केंद्र और प्रदेश सरकार बच्चों की उच्च शिक्षा की बात करती हैं मगर उनके अधिकारीगण इस और कुछ ध्यान नहीं दे रहे हैं जिसके चलते ही इस तरह बच्चे आपको किसी भी शहर के किसी भी प्रमुख चौराहे पर मिल जाएंगे। वहीं जब इस पूरे मामले में गाजियाबाद की जिलाधिकारी रितु माहेश्वरी से हमने बात की तो उन्होंने बताया कि समय समय पर हमारे द्वारा अभियान चलाकर इस तरह के बच्चों को रेस्क्यू किया जाता है और उन्हें एनजीओ के हवाले कर दिया जाता है जहां उनकी पूरी देखरेख की जाती है।