अनिल अत्री दिल्ली ..
दिल्ली के बुराड़ी इलाके में राष्ट्रीय लोकदल पार्टी ने किया किसानो और मजदूरों का सम्मेलन .. दिल्ल्ली NCR से आये हजारो किसान … इस मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव जयंत चौधरी ने किया संबोधित .. साथ ही दिया संकेत आगामी निगम चुनावों में राष्ट्रीय लोकदल हर वार्ड से लड़ेगी चुनाव और दिल्ल्ली में खड़ा होगा एक नया विकल्प ..
ये है दिल्ली का बुराड़ी इलाका यहा ये भारी भीड़ उमड़ी है राष्ट्रिय लोकदल पार्टी के किसानो और मजदूरों की समस्या को लेकर .. दिल्ली और यूपी से भारी तादाद में लोग आये है .. छोटे से सम्मेलन में हाजरो की भीड़ उम्द पड़ी ..इसे राष्ट्रिय लोकदल पार्टी की आगमी नगर निगम चुनावों की तैयारी माना जा रहा है .. और इस सम्मेलन के बहाने राष्ट्रिय लोकदल पार्टी दिल्ली में अपना वजूद तलास रही है … चौधरी अजित सिंह के पुत्र पूर्व सांसद जयंत चौधरी ने सभा को संबोधित किया और यूपी और दिल्ली सरकार की जमकर आलोचना की .. केजरीवाल ने किसानो और देहात की अवेहलना की है और कहा दिल्ली के किसानो की नहीं सुनी गई तो वे मुख्यमंत्री का घेराव तक कर सकते है .
दिल्ली में राष्ट्रीय लोकदल का फिलहाल जनाधार कम हो पर पार्टी अब ग्रामीण लोगो और मूल रूप से यूपी और हरियाणा के दिल्ली में रहने वाले लोगो को जोडकर दिल्ली में अपनी मजुदगी दर्ज कराना चाहती है.. राष्ट्रिय लोकदल पार्टी ने बुराड़ी में ऑफिस का उद्घाटन कर इसकी शुरुआत कर दी है ..और किसानो की रागनियो का प्रोग्राम किया गया
लोगो को राष्ट्रीय लोकदल नेता युधवीर सिंह ने भी संबोधित किया .. बुराड़ी में युवा किसान नेता रजनीश मालिक राष्ट्रीय लोकदल से जुड़े है तो युपी में इन्होने काफी मेहनत की है और पार्टी में नई जान फुकी तो पार्टी को लगा की रजनीश मालिक पार्टी में दिल्ली में नई जान लाने में अच्छी भूमिका निभा सकते है .. रजनीश मालिक ने इतनी बड़ी सभा दिल्ली में आयोजित की तो कार्यकर्ताओ में हौसला काफी ज्यादा बढ़ा और रजनीश मालिक ने कहा की उनके उपर बचपन से अब तक दाग नही .. किसान हूँ मजदूर भी रहा . खेतो काम करते वक्त मजदुर थे मण्डी फसल लेकर गये तो किसान बने और किसान को व्यापारी तक लेकर जाना चाहते है और किसानो की लड़ाई दिल्ली में भी लड़ेगे .. यूपी मेरी जन्मभूमि है तो दिल्ली कर्मभूमि
दिल्ली में राष्ट्रिय लोकदल पार्टी का भले ही वजूद न हो पर ये सच्चाई है की यूपी और हरियाणा के देहात से जुड़े लोगो की तादाद भी काफी बड़ी है जो पार्टी को दिल्ली में मौजूदगी दर्ज कराने का अवसर दे सकती है ..
..
अनिल अत्री दिल्ली …………
दिल्ली के बुराड़ी इलाके में राष्ट्रीय लोकदल पार्टी ने किया किसानो और मजदूरों का सम्मेलन
अब इस्तीफा नहीं दूंगा , कुर्सी से चिपका रहूंगा : केजरीवाल
दिल्ली। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के नेता अरविन्द केजरीवाल को भरोसा है की इस बार फिर दिल्ली में आम आदमी पार्टी के सरकार बनेगी और साथ यह यह भी भरोसा दिला रहे है की इस बार जनता ने मुख्यमंत्री बनाया तो वे किसी भी हालत में इस्तीफा नहीं देंगे , कुस्री से चिपके रहेंगे चाहे कुछ भी हो जाये। आम आदमी पार्टी नेता अरविन्द केजरीवाल ने बाहरी दिल्ली के नरेला इलाके में शहीद भगत से जन्मदिन के अवसर पर आयोजित एक समारोह में बोल रह थे।
समारोह में सभा को सम्बोधित करते हुए आप लीडर अरविन्द केजरीवाल ने इस पर भी अपनी सफाई दी की उन्होंने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा क्यों दिया। केजरीवाल ने कहा की दिल्ली की जनता ने यदि पूरा बहुमत दिया होता तो वे इस्तीफा नहीं देते। जनता से पूछकर ही उन्होंने सरकार बनाई लेकिन उन्हें काम नहीं करने दिया जा रहा था। केजरीवाल ने कहा की उनका दिल जानता है की उन्होंने 49 दिन कैसे काटे। सोचा तो यह था की इस्तीफा देने के बाद दुबारा चुनाव होगे लेकिन इन्होने राष्ट्रपति शासन लगा दिया। अरविन्द केजरीवाल ने कहा की यह एक सबक था। राजनीति में हम नए है और सियासत सीख रहे है। इस घटना से यह सीखा है की चाहे कुछ भी हो जाये सत्ता से इस्तीफा नहीं देना। अरविन्द केजरीवाल ने बीजेपी पर भी नेता और प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के नारे ” अबकी बार मोदी सरकार ” की भी पोल खोली। उन्होंने आम आदमी पार्टी के 49 दिन के सरकार और मोदी सरकार बनाने के बाद फर्क का जिक्र करते हुए कहा की बीजेपी के सरकार आने की बाद महंगाई और भ्र्ष्टाचार बढ़ा है। यही वजह है की बीजेपी चुनाव से डर रही है और जोड़ तोड़ कर सरकार बनाने की कोशिस कर रही है।
मोदी के भाषण के सोशल मीडिया पर आलोचना भी शुरू
न्यूयॉर्क. पांच दिवसीय अमेरिकी दौरे पर गए भारत के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा से मुलाकात करेंगे। इससे पहले मोदी ने मैडिसन स्क्वेयर पर करीब 20 हजार लोगों को संबोधित किया। मोदी ने यहाँ अंग्रेजी बोलने में कई बार गलती कर बैठे। मैडिसिन स्क्वेयर में दिए गए मोदी के भाषण की अब सोशल मीडिया पर आलोचना भी शुरू हो गई है। मोदी ने भाषण में ज्यादातर पुरानी बातें ही दोहराईं, वहीं गांधी के नाम के संबोधन में भी गलती कर बैठै।
भाषण में प्रधानमंत्री मोदी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को मोहनदास करमचंद गांधी के बजाय मोहन लाल गांधी कह गए। मोदी नाम में इस के गलती के कारण सोशल मीडिया पर आलोचना के घेरे में आ गए। हालांकि, बीजेपी की एक महिला नेता ने सोशल मीडिया पर मोदी का यह कहकर बचाव भी किया कि गांधी जी को कुछ डॉक्युमेंट्स में ‘मोहनलाल गांधी’ भी लिखा गया है।
वरिष्ठ पत्रकार और मोदी की प्रशंसक रहीं मधु किश्वर ने मोदी के शिक्षक और नर्स एक्सपोर्ट करने के एजेंडे की आलोचना की है। किश्वर ने ट्वीट किया, “नरेंद्र मोदी का नर्स, टीचर्स एक्सपोर्ट करने का विचार अपरिपक्व है। हमारे पास अपनी जरूरत पूरा करने के लिए भी टीचर्स और नर्स नहीं हैं।” दरअसल, प्रधानमंत्री ने अपने भाषण में कहा, “2020 तक दुनिया में वर्कफोर्स की जरूरत सिर्फ भारत ही सप्लाई कर पाएगा। दुनिया को गणित, विज्ञान के शिक्षक चाहिए, नर्स चाहिए। भारत दुनिया को इनका एक्सपोर्ट कर सकता है।”
– मोदी ने मैडिसन स्क्वेयर पर दिए गए भाषण में ज्यादातर पुरानी ही बातें बोलीं। मोदी ने कहा, “हमारे पूर्वज सांपों से खेलते थे, हम ‘माउस’ के साथ खेलते हैं। हमारे युवा ‘माउस’ को हिलाकर दुनिया को घूमाते हैं।” लोकसभा चुनाव में दिए भाषणों में मोदी कई बार इस जुमले को इस्तेमाल करते रहे।
डेमोक्रेसी, डेमोग्राफिक डिविडेंड और डिमांडः मोदी ने कहा हमारे पास डेमोक्रेसी, डेमोग्राफिक डिविडेंड और डिमांड तीनों चीजें हैं, जो दुनिया में किसी के पास नहीं है। यही बात मोदी ने हाल ही में दिल्ली में ‘मेक इन इंडिया’ कैंपेन शुरू करने के दौरान कही थी।
– दुनिया को गणित औऱ विज्ञान के शिक्षक एक्सपोर्ट करने की बात भी मोदी ने मैडिसन स्क्वेयर पर कही। मोदी अकसर युवाओं पर केंद्रित अपने भाषणों में इस बात को शामिल करते रहे हैं।
-मोदी मैडिसन स्क्वेयर पर भी खुद को चाय बेचने वाला बताने से नहीं चूके। मोदी ने अपने चुनावी कैंपेन में इस बात का जमकर प्रचार किया था।
दिल्ली में व्यापारी की चाकू मर कर हत्या
देश की राजधानी में दिल्ली में अपराधियों हौसले इतने बढे हुए है की नार्थ दिल्ली नगर के मेयर के घर के सामने ही एक 50 वर्षीय व्यापारी की सरेआम चाकू मार कर ह्त्या कर दी। घटना दिल्ली के करोल बाग़ इलाके की है। यहाँ लांड्री व्यवसायी ईश्वर सिंह की उस समय बदमाशों ने ह्त्या कर दी जब वह अपने घर रैगर पुरा करोल बाग के बहार हो रहे झगड़े और तोड़फोड़ कर रहे युवकाओं को रोक रहे थे। युवकों ने ईश्वर सिंह के बात मानाने की बजाये उन्हें ही मरने लगे। उन चकुइ से वार किये। घायल हालत में व्यापारी को गंगा राम अस्पताल ले जाया गया जहाँ उनकी मौत।
इस घटना के बाद अपराधी भाग गए। आस पास के लोगों में रोष है. करोल बाग थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

