Saturday, October 12, 2024
spot_img
Home Blog Page 1371

यूपी पुलिस का शर्मनाक चेहरा , बच्चे से करवाया ऐसा काम

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नॉएडा से सटे जेवर थाना क्षेत्र से एक शर्मनाक वीडियो सामने आया है जिसमें एक पुलिसकर्मी हाथ में डंडा लिये एक बच्चे से सड़क पर झाड़ू लगवा रहा है। ऐसा करते हुए जब एक शख्स ने इस पुलिसकर्मी की वीडियो बनानी शुरू की तो वर्दी के रौब में ये पुलिसवाला धमकाने लग गया। जरा इसके तेवर तो देखिये। आप देख सकते हैं की इस पुलिसकर्मी के ठीक पीछे एक डायल हंड्रेड यूपी पुलिस की जिप्सी खड़ी है। इस गुप्तस्य पर गौतमबुद्ध नगर भी लिखा हुआ है। जिस से इस बात की पुष्टि हो जाती है की ये बेशर्म पुलिस वाला यूपी पुलिस का ही है। योगी राज में बच्चे के साथ इस तरह का बर्ताव — वो भी पुलिस के एक जवान द्वारा — वाकई बेहद शर्मनाक है। अब देखने वाली बात होगी की इस वीडियो के वायरल होने के बाद इस बेशर्म पुलिस वाले के खिलाफ कोई एक्शन होता है या नहीं।

पूर्व कांग्रेस विधायक जयकिशन ने आयोजित की सद्भावना रैली

बीस अगस्त को देश के पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न दिवंगत श्री राजीव गाँधी का जन्मदिवस है। राजीव गाँधी को एक महान युवा नेता के साथ साथ पूरा देश एक प्रतिभाशाली प्रधानमन्त्री के रूप में भी याद करते हैं जिन्होंने भारत को एक विकसित देश बनाने की नींव रखी थी।
आज भी पूरा देश और कांग्रेस पार्टी उनकी कमी महसूस करती है।
राजीव गाँधी के जन्मदिवस पर दिल्ली के सुल्तानपुर माजरा विधानसभा क्षेत्र में पूर्व विधायक और एआईसीसी सचिव रहे कांग्रेस नेता जयकिशन ने एक सद्भावना दौड़ का आयोजन किया। इस सद्भावना दौड़ में हजारों बच्चों ने हिस्सा लिया।
कांग्रेस विधायक जयकिशन हर वर्ष ये आयोजन बड़े स्तर पर करते हैं। इस विशाल आयोजन में हिस्सा ले रहे सभी युवाओं को नकद इनाम के साथ साथ ट्रैक सूट और कपडे भी वितरित किये गए।

113 केसों वाली इस महिला की कहानी ! Lady Don Mummy

0

दक्षिणी दिल्ली के संगम विहार इलाके में दहशत पैदा करने वाली ‘लेडी डॉन’ बशीरन उर्फ मम्मी (62) को पुलिस ने अाखिरकार गिरफ्तार कर लिया। बशीरन पर हत्या और लूटपाट समेत कई आपराधिक मामले दर्ज हैं तथा अदालत ने उसे भगोड़ा घोषित कर रखा था।

दक्षिणी दिल्ली के डीसीपी रोमिल बानिया ने शनिवार को बताया कि बशीरन पिछले आठ महीने से फरार थी। उसके आठ बेटे हैं और सभी अपराध में उसका साथ देते थे। पूरे परिवार पर लूट, चोरी, सुपारी लेकर हत्या करने समेत अपराध के लगभग 113 मामले दर्ज हैं। संगम विहार में सरकारी बोरवेल पर इसका कब्जा है तथा लोगों के घरों तक पानी पहुंचाने के लिए हर महीने मोटी रकम वसूलती है। संगम विहार की गलियों में उसने अपनी निजी पाइपलाइन बिछा रखी है।